राजस्थान सुजस ई-प्रश्नोत्तरी (Sujas e-Quiz)


E-QUIZ (1 TO 30) Click Here 

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 50


प्रश्न 1. राम जल सेतु लिंक परियोजना से पूर्वी राजस्थान के कुल कितने जिलों को पेयजल एवं सिंचाई का लाभ मिलेगा?
(A) 13 जिले    (B) 15 जिले
(C) 17 जिले    (D) 21 जिले
उत्तर : (C) 17 जिले
प्रश्न 2. अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए 'एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल' अपनाकर राज्य के किस शहर को 'मॉडल सिटी' के रूप में विकसित किया जाएगा?
(A) जयपुर    (B) जोधपुर
(C) कोटा    (D) उदयपुर
उत्तर : (A) जयपुर
प्रश्न 3. वर्ष 2026-27 के लिए राजस्थान के कृषि बजट में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गई है?
(A) 20%    (B) 25%
(C) 34%    (D) 50%
उत्तर : (C) 34%
प्रश्न 4. वन विभाग द्वारा प्रदेश में किन तीन जिलों में 'चंदन वन' की स्थापना की जाएगी?
(A) जयपुर, जोधपुर और उदयपुर    (B) उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा
(C) प्रतापगढ़, डूंगरपुर और राजसमंद    (D) कोटा, बारां और झालावाड़
उत्तर : (B) उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा
प्रश्न 5. पंच गौरव योजना के तहत 'एक जिला - एक खेल' अभियान में टोंक जिले का खेल कौन सा है?
(A) कुश्ती    (B) एथलेटिक्स
(C) हॉकी    (D) बास्केटबॉल
उत्तर : (B) एथलेटिक्स

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 49

प्रश्न 1. जनजातीय क्षेत्रों में वन उपजों के मूल्य संवर्धन हेतु प्रसंस्करण केंद्र कहाँ स्थापित किए जाएंगे?
(A) बांसवाड़ा और उदयपुर    (B) डूंगरपुर और सिरोही
(C) प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़    (D) बारां और कोटा
उत्तर : (A) बांसवाड़ा और उदयपुर
प्रश्न 2. हाल ही में आयोजित 'पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन' की मेजबानी किस राज्य ने की?
(A) गुजरात    (B) मध्य प्रदेश
(C) महाराष्ट्र    (D) राजस्थान
उत्तर : (D) राजस्थान
प्रश्न 3. राजस्थान होमस्टे योजना-2026 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित रिकॉर्ड कितने वर्ष तक रखना अनिवार्य है?
(A) 10 वर्ष    (B) 7 वर्ष
(C) 2 वर्ष    (D) 5 वर्ष
उत्तर : (B) 7 वर्ष
प्रश्न 4. मिशन हरियालो राजस्थान (2024-2028) के तहत कुल पौधारोपण का लक्ष्य कितना निर्धारित किया गया है?
(A) 20 करोड़    (B) 30 करोड़
(C) 50 करोड़    (D) 100 करोड़
उत्तर : (C) 50 करोड़
प्रश्न 5. पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला एक खेल’ अभियान में नागौर जिले का खेल कौन सा है?
(A) एथलेटिक्स    (B) कबड्डी
(C) फुटबॉल    (D) हॉकी
उत्तर : (B) कबड्डी



सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 48



प्रश्न 1. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 की मॉनिटरिंग व पारदर्शिता हेतु कौनसी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है?
(A) जीआईएस आधारित मैपिंग और ड्रोन सर्वे    (B) केवल जीपीएस ट्रैकिंग
(C) सैटेलाइट फोन संचार    (D) केवल सीसीटीवी कैमरों का उपयोग
उत्तर : (A) जीआईएस आधारित मैपिंग और ड्रोन सर्वे
प्रश्न 2. ‘नमो नर्सरी’ राजस्थान में किस स्तर पर स्थापित की जाएंगी?
(A) संभाग स्तर पर    (B) राज्य स्तर पर
(C) ग्राम पंचायत स्तर पर    (D) जिला स्तर पर
उत्तर : (D) जिला स्तर पर
प्रश्न 3. ग्रामदानी अधिनियम में संशोधन कर खातेदारी अधिकार किन जिलों के किसानों को दिए गए हैं?
(A) उदयपुर और प्रतापगढ़    (B) डूंगरपुर और बांसवाड़ा
(C) सिरोही और राजसमंद    (D) बारां और झालावाड़
उत्तर : (B) डूंगरपुर और बांसवाड़ा
प्रश्न 4. सहरिया, खैरवा व कथौड़ी जनजाति की महिला मुखिया को प्रतिमाह कितनी राशि सहायता के रूप में दी जाएगी?
(A) ₹1200    (B) ₹1000
(C) ₹1500    (D) ₹2000
उत्तर : (A) ₹1200
प्रश्न 5. पंच गौरव योजना के तहत ‘एक जिला एक खेल’ अभियान में डीडवाना-कुचामन जिले का खेल कौन सा है?
(A) हॉकी    (B) क्रिकेट
(C) कबड्डी    (D) बास्केटबॉल
उत्तर : (D) बास्केटबॉल


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 47

प्रश्न 1. राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधानों के तहत तारबंदी योजना में अनुदान के लिए न्यूनतम भूमि की बाध्यता 1.5 हेक्टेयर से घटाकर कितनी कर दी?
(A) 1.0 हेक्टेयर    (B) 0.8 हेक्टेयर
(C) 0.5 हेक्टेयर    (D) 0.2 हेक्टेयर
उत्तर : (C) 0.5 हेक्टेयर
प्रश्न 2. राज्य बजट 2026-27 के अनुसार मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के 'तृतीय चरण' के तहत कितने गांवों में जल संरक्षण कार्य करवाए जाने की घोषणा की गई है?
(A) 2,000 गांव    (B) 5,000 गांव
(C) 10,000 गांव    (D) 15,000 गांव
उत्तर : (B) 5,000 गांव
प्रश्न 3. राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं को पंचायत स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देने के लिए किन संस्थानों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में स्थापित किया जाएगा?
(A) स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी    (B) राजीव गांधी ज्ञान केंद्र
(C) अटल ज्ञान केंद्र    (D) महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र
उत्तर : (C) अटल ज्ञान केंद्र
प्रश्न 4. राजस्थान होमस्टे योजना-2026 के तहत एक आवासीय इकाई में अधिकतम कितने कमरों को पर्यटकों के लिए अनुमत किया गया है?
(A) 5 कमरे    (B) 8 कमरे
(C) 10 कमरे    (D) 12 कमरे
उत्तर : (B) 8 कमरे
प्रश्न 5. पंच गौरव योजना में 'एक जिला एक खेल' के तहत भीलवाड़ा जिले का खेल कौन सा है?
(A) बास्केटबॉल    (B) कबड्डी
(C) कुश्ती    (D) जिम्नास्टिक
उत्तर : (A) बास्केटबॉल

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 46

प्रश्न 1. मिशन हरियालो राजस्थान के तहत मानसून सीजन वर्ष 2026 में राज्य सरकार द्वारा कुल कितने पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
(A) 5 करोड़    (B) 7 करोड़
(C) 10 करोड़    (D) 15 करोड़
उत्तर : (C) 10 करोड़
प्रश्न 2. राष्ट्रीय जलमार्ग-48 के अस्तित्व में आने से राजस्थान में माल 'रण ऑफ कच्छ' के रास्ते सीधे किस सागर तक निर्बाध रूप से पहुंच सकेगा?
(A) बंगाल की खाड़ी    (B) लाल सागर
(C) अरब सागर    (D) कैस्पियन सागर
उत्तर : (C) अरब सागर
प्रश्न 3. डेयरी अवसरंचना को मजबूत करने के लिए राज्य बजट 2026-27 में कितने करोड़ रुपये के 'राजस्थान कोपरेटिव डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड' की घोषणा की गई है?
(A) 500 करोड़ रुपये    (B) 1000 करोड़ रुपये
(C) 1500 करोड़ रुपये    (D) 2000 करोड़ रुपये
उत्तर : (D) 2000 करोड़ रुपये
प्रश्न 4. पंच गौरव योजना में 'एक जिला-एक खेल' के तहत ब्यावर जिले का खेल कौन सा है?
(A) एथलेटिक्स    (B) बास्केटबॉल
(C) हॉकी    (D) तीरंदाजी
उत्तर : (C) हॉकी
प्रश्न 5. राजस्थान सरकार के कृषि विभाग द्वारा 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026' का आयोजन कब किया जाएगा?
(A) 10 से 12 अप्रैल 2026    (B) 23 से 25 मई 2026
(C) 5 से 7 जून 2026    (D) 15 से 17 अगस्त 2026
उत्तर : (B) 23 से 25 मई 2026


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 45

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' का शुभारंभ 30 जून 2024 को किस जिले से किया गया था?
(A) जयपुर    (B) भरतपुर
(C) सिरोही    (D) टोंक
उत्तर : (D) टोंक
प्रश्न 2. मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राजस्थान सरकार का कौन सा विभाग 'नोडल विभाग' के रूप में कार्य कर रहा है?
(A) कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग    (B) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
(C) सहकारिता विभाग    (D) राजस्व विभाग
उत्तर : (C) सहकारिता विभाग
प्रश्न 3. डिजिटल मैपिंग के लिए सहयोगी संस्थान 'बीआईएसएजी-एन' (BISAG-N) का पूर्ण रूप क्या है?
(A) भाभा इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन्स एंड जियो-इन्फॉर्मेटिक्स
(B) भास्कराचार्य इंडियन सोसायटी ऑफ एप्लाइड जियो-साइंस
(C) भारत इंटरनेशनल स्पेस एंड जियो-नेटवर्क
(D) भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान
उत्तर : (D) भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान
प्रश्न 4. राजस्थान में जलमार्ग से परिवहन को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर 2025 को किसके साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया था?
(A) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण    (B) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
(C) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण    (D) कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन
उत्तर : (A) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण
प्रश्न 5. पंच गौरव योजना में 'एक जिला-एक खेल' के तहत अजमेर जिले का खेल कौन सा है?
(A) हॉकी    (B) कबड्डी
(C) कुश्ती    (D) बास्केटबॉल
उत्तर : (B) कबड्डी

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 44

प्रश्न 1. राज्य में 'विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान' के तहत प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग में डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार किस संस्थान का सहयोग ले रही है?
(A) इसरो    (B) बीआईएसएजी-एन
(C) राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र    (D) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
उत्तर : (B) बीआईएसएजी-एन
प्रश्न 2. 'विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान' के तहत किन वर्षों की भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है?
(A) वर्ष 2030, 2035 और 2047    (B) वर्ष 2028, 2030 और 2040
(C) वर्ष 2027, 2032 और 2042    (D) वर्ष 2030, 2040 और 2050
उत्तर : (A) वर्ष 2030, 2035 और 2047
प्रश्न 3. राजस्थान सरकार द्वारा किस नदी प्रणाली/मार्ग को 'राष्ट्रीय जलमार्ग-48' के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है?
(A) चम्बल-बनास मार्ग    (B) जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ मार्ग
(C) माही-सोम मार्ग    (D) घग्गर-सतलुज मार्ग
उत्तर : (B) जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ मार्ग
प्रश्न 4. 'राष्ट्रीय जलमार्ग-48' की विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट और अनुमानित ट्रैफिक रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा किन संस्थाओं को सौंपा गया है?
(A) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और आईआईटी मद्रास
(B) नीति आयोग और आईआईटी दिल्ली
(C) जल शक्ति मंत्रालय और आईआईटी जोधपुर
(D) राजस्थान जल संसाधन विभाग और आईआईएम उदयपुर
उत्तर : (A) भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और आईआईटी मद्रास
प्रश्न 5. राज्य सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता राशि को बढ़ाकर अब प्रतिवर्ष कितना कर दिया गया है?
(A) 2,000 रुपये    (B) 3,000 रुपये
(C) 6,000 रुपये    (D) 12,000 रुपये
उत्तर : (B) 3,000 रुपये

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 44

प्रश्न 1. वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के किस विद्युत वितरण निगम ने अपने 26 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक 102 प्रतिशत राजस्व संग्रहण का रिकॉर्ड बनाया है?
(A) अजमेर विद्युत वितरण निगम    (B) जोधपुर विद्युत वितरण निगम
(C) जयपुर विद्युत वितरण निगम    (D) राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम
उत्तर : (C) जयपुर विद्युत वितरण निगम
प्रश्न 2. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत मार्च 2026 तक विशेष ट्रेनों के माध्यम से कुल कितने वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा कराई गई है?
(A) 50 हजार    (B) 40 हजार
(C) 60 हजार    (D) 30 हजार
उत्तर : (A) 50 हजार
प्रश्न 3. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत राजस्थान के किस शहर में सर्वाधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है?
(A) जयपुर    (B) जोधपुर
(C) अजमेर    (D) उदयपुर
उत्तर : (A) जयपुर
प्रश्न 4. इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'पीएम ई-ड्राइव' योजना का पूर्ण रूप क्या है?
(A) पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट
(B) पीएम एनर्जी ड्राइव फॉर रूरल एंड इंडस्ट्रियल व्हीकल एन्हांसमेंट
(C) पीएम इलेक्ट्रिक डेवलपमेंट एंड रिन्यूएबल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर व्हीकल्स
(D) पीएम इको-फ्रेंडली ड्राइव फॉर इंडियन व्हीकल्स एंड एनवायरमेंट
उत्तर : (A) पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा अभियान/कार्यक्रम केंद्र सरकार के 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' के माध्यम से संचालित किया जा रहा है?
(A) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग    (B) नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत
(C) माय भारत बजट क्वेस्ट    (D) उपरोक्त सभी
उत्तर : (D) उपरोक्त सभी


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 43

प्रश्न 1. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत प्रदेश के 262 स्थानों पर कुल कितने नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे?
(A) 450    (B) 591
(C) 650    (D) 712
उत्तर : (B) 591
प्रश्न 2. राजस्थान में 'पीएम ई-ड्राइव योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किस को नोडल एजेंसी बनाया गया है?
(A) राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम    (B) राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
(C) राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल    (D) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
उत्तर : (D) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
प्रश्न 3. राज्य के किन दो नए जिलों को दिन में कृषि बिजली आपूर्ति की सूची में जोड़ा गया है?
(A) टोंक एवं सवाई माधोपुर    (B) दौसा एवं करौली
(C) ब्यावर एवं केकड़ी    (D) डीग एवं गंगापुर सिटी
उत्तर :   (B) दौसा एवं करौली
प्रश्न 4. राज्य सरकार द्वारा युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें 'रोजगार प्रदाता' बनाने के उद्देश्य से हाल ही में कौन सी नीति लाई गई है?
(A) राज्य युवा नीति    (B) राजस्थान कौशल नीति
(C) मुख्यमंत्री रोजगार नीति    (D) स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति
उत्तर : (A) राज्य युवा नीति
प्रश्न 5. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना 'पीएम अभिम' (PM-ABHIM) का पूर्ण रूप क्या है?
(A) प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन
(B) प्रधानमंत्री आयुष भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन
(C) प्रधानमंत्री आरोग्य भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन
(D) प्रधानमंत्री एक्टिव भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन
उत्तर : (A) प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 42

प्रश्न 1. पशुपालन से जुड़ी महिलाओं और किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा दूध पर कितने रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है?
(A) 2 रुपये    (B) 3 रुपये
(C) 5 रुपये    (D) 7 रुपये
उत्तर : (C) 5 रुपये
प्रश्न 2. वर्तमान राज्य सरकार ने 5 वर्षों में कुल कितनी सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है, जिसके क्रम में अब तक 1.25 लाख नियुक्तियां दी जा चुकी हैं?
(A) 2 लाख    (B) 3 लाख
(C) 4 लाख    (D) 5 लाख
उत्तर : (C) 4 लाख
प्रश्न 3. राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कौन सी नीति लागू की गई है?
(A) एक जिला एक उत्पाद नीति-2024    (B) राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024
(C) मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन नीति-2024    (D) राजस्थान हस्तशिल्प नीति-2024
उत्तर : (A) एक जिला एक उत्पाद नीति-2024
प्रश्न 4. भारत सरकार ने हाल ही में 'पीएम ई-ड्राइव योजना' के तहत राजस्थान में पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कितनी वित्तीय सहायता स्वीकृत की है?
(A) 50.50 करोड़ रुपये    (B) 75.00 करोड़ रुपये
(C) 81.12 करोड़ रुपये    (D) 100.25 करोड़ रुपये
उत्तर : (C) 81.12 करोड़ रुपये
प्रश्न 5. अब राजस्थान के कुल कितने जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली मिलना सुनिश्चित हो गया है?
(A) 22 जिलों में    (B) 24 जिलों में
(C) 33 जिलों में    (D) 40 जिलों में
उत्तर : (B) 24 जिलों में

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 41

प्रश्न 1. राजस्थान सरकार द्वारा गौ-संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से गोशालाओं में 'गाय' और 'बछड़े' के चारे के लिए क्रमशः प्रतिदिन कितने रुपये का अनुदान दिया जा रहा है?
(A) 40 रुपये और 20 रुपये    (B) 75 रुपये और 50 रुपये
(C) 60 रुपये और 30 रुपये    (D) 50 रुपये और 25 रुपये
उत्तर : (D) 50 रुपये और 25 रुपये
प्रश्न 2. राज्य सरकार किस विशेष पथ को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है?
(A) राम गमन पथ    (B) कृष्ण गमन पथ
(C) भक्ति गमन पथ    (D) शक्ति गमन पथ
उत्तर : (B) कृष्ण गमन पथ
प्रश्न 3. राजस्थान में टाइप-1 डायबिटीज के प्रभावी उपचार और प्रबंधन के लिए संचालित नवाचार का नाम क्या है?
(A) मिशन निरोगी    (B) मिशन मधुहारी
(C) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मिशन    (D) मिशन कवच
उत्तर : (B) मिशन मधुहारी
प्रश्न 4. प्रदेश में 'मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान' का संचालन कब से कब तक किया जा रहा है?
(A) 1 जनवरी से 31 मार्च तक    (B) 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक
(C) 11 अप्रैल से 30 जून तक    (D) 19 मार्च से 15 मई तक
उत्तर : (D) 19 मार्च से 15 मई तक
प्रश्न 5. लखपति दीदी योजना के तहत हाल ही में राज्य बजट में ऋण राशि की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर कितने रुपये करने का प्रावधान किया गया है?
(A) 1.25 लाख रुपये    (B) 1.50 लाख रुपये
(C) 2.00 लाख रुपये    (D) 2.50 लाख रुपये
उत्तर : (B) 1.50 लाख रुपये

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 40

प्रश्न 1. जयपुर की किस नदी को अपशिष्ट मुक्त बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों को अनिवार्य रूप से सीईटीपी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं?
(A) साबी नदी    (B) बाणगंगा नदी
(C) द्रव्यवती नदी    (D) बांडी नदी
उत्तर : (C) द्रव्यवती नदी
प्रश्न 2. नकल और प्रश्न-पत्र के अवैध कब्जे जैसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध किस अधिनियम के तहत राज्य में कठोर आपराधिक कार्यवाही का प्रावधान किया गया है?
(A) राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1990
(B) राजस्थान शिक्षा संहिता 2021
(C) राजस्थान पुलिस अधिनियम 2005
(D) राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022
उत्तर : (D) राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022
प्रश्न 3. पीएम-कुसुम 'कम्पोनेंट-सी' के तहत प्लांट लगाने के मामले में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है?
(A) प्रथम    (B) द्वितीय
(C) तृतीय    (D) पांचवां
उत्तर : (B) द्वितीय
प्रश्न 4. राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान हुए कुल एमओयू में से वर्तमान में कितने लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर रहे हैं?
(A) 5 लाख करोड़ रुपये    (B) 8 लाख करोड़ रुपये
(C) 15 लाख करोड़ रुपये    (D) 35 लाख करोड़ रुपये
उत्तर : (B) 8 लाख करोड़ रुपये
प्रश्न 5. राज्य सरकार द्वारा गेहूं की एमएसपी खरीद पर किसानों को प्रति क्विंटल कितने रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है?
(A) 100 रुपये    (B) 125 रुपये
(C) 150 रुपये    (D) 200 रुपये
उत्तर : (C) 150 रुपये

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 39

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में कितने दिन गर्म दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है?
(A) 3 दिन    (B) 4 दिन
(C) 5 दिन    (D) प्रतिदिन
उत्तर : (C) 5 दिन
प्रश्न 2. पीएम-कुसुम योजना के नियमों के तहत 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में अधिकतम कितनी क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा सकता है?
(A) 2 मेगावाट    (B) 3 मेगावाट
(C) 5 मेगावाट    (D) 10 मेगावाट
उत्तर : (C) 5 मेगावाट
प्रश्न 3. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान जनवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में देश में किस स्थान पर रहा?
(A) प्रथम    (B) द्वितीय
(C) तृतीय    (D) चतुर्थ
उत्तर : (A) प्रथम
प्रश्न 4. राज्य सरकार के उस 'ड्रीम प्रोजेक्ट' का नाम क्या है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर जिलों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाना है?
(A) आत्मनिर्भर राजस्थान    (B) जिला विकास योजना
(C) पंच गौरव कार्यक्रम    (D) ग्राम उत्थान अभियान
उत्तर : (C) पंच गौरव कार्यक्रम
प्रश्न 5. राज्य में ब्लॉक चेन, साइबर सिक्योरिटी, एआई और क्वांटम कम्प्यूटिंग के लिए किस नाम से 'सेंटर ऑफ फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज' की स्थापना की जा रही है?
(A) चाणक्य    (B) ब्रह्मगुप्त
(C) आर्यभट्ट    (D) भाष्कराचार्य
उत्तर : (B) ब्रह्मगुप्त


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 38 

प्रश्न 1. पीएम-कुसुम योजना के 'कम्पोनेंट ए' के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है?
(A) प्रथम    (B) द्वितीय
(C) तृतीय    (D) चतुर्थ
उत्तर : (A) प्रथम
प्रश्न 2. फीडर लेवल सोलराइजेशन में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए जनवरी 2026 में ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन द्वारा राजस्थान डिस्कॉम्स को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) सिल्वर अवॉर्ड    (B) ब्रॉन्ज अवॉर्ड
(C) प्लेटिनम अवॉर्ड    (D) गोल्ड अवॉर्ड
उत्तर : (D) गोल्ड अवॉर्ड
प्रश्न 3. राज्य सरकार की 'लाडो प्रोत्साहन योजना' के तहत बेटी के जन्म पर कुल कितनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है?
(A) 50 हजार रुपये    (B) 1 लाख रुपये
(C) 1.50 लाख रुपये    (D) 2 लाख रुपये
उत्तर : (C) 1.50 लाख रुपये
प्रश्न 4. आंगनबाड़ी केंद्रों पर राज्य में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए 'शाला पूर्व शिक्षा' गतिविधियों के सफल संचालन के लिए किन वर्कबुक का उपयोग किया जा रहा है?
(A) उमंग, तरंग एवं किलकारी
(B) मुस्कान, प्रयास एवं प्रगति
(C) बाल सखा, उमंग एवं तरंग
(D) नन्हे कदम, किलकारी एवं चेतना
उत्तर : (A) उमंग, तरंग एवं किलकारी
प्रश्न 5. राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालयों पर कौन से केंद्र संचालित किए जा रहे हैं?
(A) शक्ति केंद्र
(B) पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र
(C) अमृता सहायता केंद्र
(D) गार्गी परामर्श केंद्र
उत्तर : (B) पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 37

प्रश्न 1. राजस्थान में राज्य एवं जिला स्तरीय अम्बेडकर पुरस्कार किस विभाग द्वारा प्रदान किए जाते हैं?
(A) शिक्षा विभाग
(B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
(C) गृह विभाग
(D) महिला एवं बाल विकास विभाग
उत्तर : (B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
प्रश्न 2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अध्यादेश लागू करने वाला राजस्थान का प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा है?
(A) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
(B) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
(C) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर
(D) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
उत्तर : (C) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर
प्रश्न 3. क्षय रोग (TB) किस जीवाणु के कारण होता है?
(A) विब्रियो कोलेरी
(B) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस
(C) साल्मोनेला टाइफी
(D) स्ट्रेप्टोकोकस
उत्तर : (B) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस
प्रश्न 4. राजस्थान में किस शहर को 'सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स' के उपनाम से जाना जाता है?
(A) उदयपुर    (B) डूंगरपुर
(C) बांसवाड़ा    (D) प्रतापगढ़
उत्तर : (C) बांसवाड़ा
प्रश्न 5. औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत निजी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों को कितने मॉडलों पर विकसित करने का प्रावधान है?
(A) 2    (B) 3    (C) 4    (D) 5
उत्तर : (C) 4

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 36

प्रश्न 1. माही बांध के 'हंड्रेड आइलैंड्स' क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
(A) जिला कलक्टर, बांसवाड़ा    (B) जल संसाधन मंत्री, राजस्थान
(C) संभागीय आयुक्त, उदयपुर    (D) निदेशक, राजस्थान पर्यटन विभाग
उत्तर : (C) संभागीय आयुक्त, उदयपुर
प्रश्न 2. राज्य सरकार द्वारा श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत प्रति थाली दी जाने वाली अनुदान राशि को 17 रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
(A) 20 रुपये    (B) 22 रुपये
(C) 25 रुपये    (D) 30 रुपये
उत्तर : (B) 22 रुपये
प्रश्न 3. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए कौन सी नई नीति लाई गई है?
(A) राजस्थान औद्योगिक निवेश नीति-2026
(B) औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026
(C) मेक इन राजस्थान पॉलिसी-2026
(D) राजस्थान लॉजिस्टिक्स एंड पार्क नीति-2026
उत्तर : (B) औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026
प्रश्न 4. ग्रामीण महिलाओं के 'फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश' घटक के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजीविका ने हाल ही में किस संस्था के साथ एमओयू किया है?
(A) यूनिसेफ    (B) नाबार्ड
(C) केयर इंडिया    (D) सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर
उत्तर : (D) सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर
प्रश्न 5. विश्व टीबी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 21 मार्च    (B) 24 मार्च
(C) 1 दिसम्बर    (D) 7 अप्रैल
उत्तर : (B) 24 मार्च


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 35

प्रश्न 1. राज्य में सेमीकंडक्टर अनुसंधान, डिजाइन और उत्पादन का मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने के लिए हाल ही में कौन सी नीति जारी की गई है?
(A) राजस्थान आईटी एवं ई-गवर्नेस पॉलिसी-2025
(B) राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026
(C) मेक इन राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी-2026
(D) राजस्थान सिलिकॉन वैली मिशन-2026
उत्तर : (B) राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026
प्रश्न 2. राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 के तहत निवेशकों को 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत स्वीकृत पूंजी सब्सिडी का कितना प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाएगा?
(A) 25 प्रतिशत    (B) 40 प्रतिशत
(C) 50 प्रतिशत    (D) 60 प्रतिशत
उत्तर : (D) 60 प्रतिशत
प्रश्न 3. राजस्थान का 'प्रथम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट' कहां निर्माणाधीन है?
(A) किशनगढ़ (अजमेर)    (B) कोटा-बूंदी
(C) उत्तरलाई (बाड़मेर)    (D) कोलाना (झालावाड़)
उत्तर : (B) कोटा-बूंदी
प्रश्न 4. श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत वर्तमान में भोजन थाली की कुल मात्रा कितनी निर्धारित की गई है?
(A) 450 ग्राम    (B) 500 ग्राम
(C) 600 ग्राम    (D) 750 ग्राम
उत्तर : (C) 600 ग्राम
प्रश्न 5. माही बांध राजस्थान के किस जिले में स्थित है, जो वागड़ अंचल में सिंचाई और बिजली उत्पादन का प्रमुख केंद्र है?
(A) डूंगरपुर    (B) प्रतापगढ़
(C) चित्तौड़गढ़    (D) बांसवाड़ा
उत्तर : (D) बांसवाड़ा

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 34

प्रश्न 1. हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र के अवसर पर 'ज्वाला माता' के दर्शन किए। प्रसिद्ध ज्वाला माता का मंदिर राजस्थान में कहां स्थित है?
(A) सांभर (जयपुर)    (B) जोबनेर (जयपुर)
(C) आमेर (जयपुर)    (D) चाकसू (जयपुर)

उत्तर :  (B) जोबनेर (जयपुर)
प्रश्न 2. राजस्थान का प्रसिद्ध शक्तिपीठ 'शाकम्भरी माता' का मंदिर किस स्थान पर स्थित है?
(A) नाडोल (पाली)    (B) देशनोक (बीकानेर)
(C) सांभर (जयपुर)    (D) सीकर

उत्तर : (C) सांभर (जयपुर)
प्रश्न 3. श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय राजस्थान में कहां स्थित है?
(A) जोबनेर    (B) बीकानेर
(C) उदयपुर    (D) कोटा

उत्तर : (A) जोबनेर 
प्रश्न 4. हाल ही में जारी 'बीस सूत्री कार्यक्रम' की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर रहा है?
(A) जोधपुर    (B) जयपुर
(C) उदयपुर    (D) कोटा

उत्तर : (B) जयपुर
प्रश्न 5. नाहरगढ़ जैविक उद्यान किस जिले में स्थित है?
(A) जोधपुर    (B) बीकानेर
(C) जयपुर    (D) उदयपुर

उत्तर : (C) जयपुर

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 33

प्रश्न 1. 21 मार्च को मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026 की मुख्य थीम क्या थी?
(A) वन और जल संरक्षण    (B) वन्यजीव सुरक्षा और हम
(C) हरा और खुशहाल विश्व    (D) वन एवं अर्थव्यवस्था
उत्तर : (D) वन एवं अर्थव्यवस्था
प्रश्न 2. मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 30 मार्च के स्थान पर 'चैत्र शुक्ल प्रतिपदा' को राजस्थान दिवस मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत किस वर्ष की?
(A) वर्ष 2023    (B) वर्ष 2024
(C) वर्ष 2025    (D) वर्ष 2026
उत्तर : (C) वर्ष 2025
प्रश्न 3. 16 मार्च 2026 को 'राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस' का राज्य स्तरीय आयोजन कहां किया गया?
(A) मानगढ़ धाम, बांसवाड़ा    (B) बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर
(C) प्रतापगढ़    (D) सिरोही
उत्तर : (B) बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर
प्रश्न 4. राजस्थान युवा शक्ति दिवस (17 मार्च, 2026) के अवसर पर राज्य सरकार ने कितने स्टार्टअप्स को 'वायबिलिटी गैप फंड' का वितरण किया?
(A) 250 स्टार्टअप्स    (B) 720 स्टार्टअप्स
(C) 500 स्टार्टअप्स    (D) 403 स्टार्टअप्स
उत्तर : (D) 403 स्टार्टअप्स
प्रश्न 5. 18 मार्च 2026 को आयोजित 'उद्यमी संवाद समारोह' में मुख्यमंत्री द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी नीति का अनावरण नहीं किया गया?
(A) इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी
(B) राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी
(C) राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी
(D) राजस्थान ईको-टूरिज्म पॉलिसी
उत्तर : (D) राजस्थान ईको-टूरिज्म पॉलिसी

सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 32

प्रश्न 1. हाल ही में राज्य सरकार द्वारा रक्षा उपकरणों और विमानों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कौन सी नीति लॉन्च की गई है?
(A) राजस्थान रक्षा विनिर्माण नीति-2025
(B) राजस्थान सामरिक आत्मनिर्भरता नीति-2025
(C) मेक इन राजस्थान डिफेंस पॉलिसी-2026
(D) राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026
उत्तर : (D) राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026
प्रश्न 2. राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 के तहत निवेशकों को कितने वर्षों तक 'विद्युत शुल्क' में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी?
(A) 5 वर्ष    (B) 7 वर्ष
(C) 10 वर्ष    (D) 15 वर्ष
उत्तर : (B) 7 वर्ष
प्रश्न 3. अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026 पर राज्य के किस स्थान पर 'अटल वन' का उद्घाटन किया गया?
(A) शाहपुरा, जयपुर    (B) सांगानेर, जयपुर
(C) कुंभलगढ़, राजसमंद    (D) लक्ष्मणगढ़, सीकर
उत्तर : (A) शाहपुरा, जयपुर
प्रश्न 4. वन प्रबंधन में तकनीकी नवाचार के लिए राजस्थान वन विभाग द्वारा कौन सा डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित किया जा रहा है?
(A) ई-वन राजस्थान    (B) राज-फॉरेस्ट
(C) डिजीवैन    (D) वन-मित्र पोर्टल
उत्तर : (C) डिजीवैन
प्रश्न 5. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए राज्य के वन विभाग ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) रिको    (B) राजीविका
(C) नाबार्ड    (D) सिडबी
उत्तर : (B) राजीविका


सुजस ई-प्रश्नोत्तरी नं. - 31

प्रश्न 1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल अधिकतम कितने दिनों तक प्राकृतिक आपदाओं से खराब होने पर बीमा कवरेज में शामिल होती है?
(A) 7 दिन    (B) 10 दिन
(C) 14 दिन    (D) 21 दिन
उत्तर : (C) 14 दिन
प्रश्न 2. बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि या चक्रवात से फसल खराब होने पर बीमित किसानों को कितने समय के भीतर नुकसान की सूचना देना अनिवार्य है?
(A) 24 घंटे    (B) 48 घंटे
(C) 72 घंटे    (D) 7 दिन
उत्तर : (C) 72 घंटे
प्रश्न 3. फसल खराबे की त्वरित सूचना दर्ज करवाने के लिए कृषि रक्षक पोर्टल के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है?
(A) 1551    (B) 181
(C) 104    (D) 14447
उत्तर : (D) 14447
प्रश्न 4. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए हाल ही में राज्य स्तर पर राजकीय चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में किस सीएचसी को प्रथम पुरस्कार मिला है?
(A) भीनमाल सीएचसी    (B) मेड़ता सीएचसी
(C) सुमेरपुर सीएचसी    (D) फलोदी सीएचसी
उत्तर : (A) भीनमाल सीएचसी
प्रश्न 5. राजस्थान दिवस 2026 पर राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कहां किया गया?
(A) जवाहर कला केंद्र, जयपुर    (B) अल्बर्ट हॉल, जयपुर
(C) सोनार किला, जैसलमेर    (D) मेहरानगढ़ दुर्ग, जोधपुर
उत्तर : (B) अल्बर्ट हॉल, जयपुर


 


Latest Updates