RSSB RPSE PYQs (PARENTAGE)

▸ 2025 परीक्षाएँ
Jamadar Grade II Exam 2025
Q.1 किसी व्यक्ति का वेतन 20% कम किया गया। उसके घटे हुए वेतन में कितने प्रतिशत वृद्धि की जाए कि बढ़ा हुआ वेतन उसके मूल वेतन के बराबर हो जाए?
A. 20%
B. 25%
C. 22%
D. 24%
✔ उत्तर : (B) 25%
माना मूल वेतन $= 100$
घटा हुआ वेतन $= 80$
आवश्यक वृद्धि $= 100 - 80 = 20$
$$\text{वृद्धि \%} = \frac{20}{80} \times 100 = \mathbf{25\%}$$
Platoon Commander Exam 2025
Q.2 किसी वस्तु के मूल्य में 18% की वृद्धि की गई। बिक्री में कमी के कारण बाद में इसे 20% घटा दिया गया। वस्तु के मूल्य में शुद्ध परिवर्तन का प्रतिशत ज्ञात करें।
A. 9.44% कमी
B. 1.25% वृद्धि
C. 5.6% कमी
D. 2.5% वृद्धि
✔ उत्तर : (C) 5.6% कमी
सूत्र: $a + b + \dfrac{ab}{100}$
$= 18 + (-20) + \dfrac{18 \times (-20)}{100}$
$= -2 - 3.6 = \mathbf{-5.6\%}$ $\Rightarrow$ 5.6% कमी
Village Development Officer Exam 2025
Q.3 किसी एक ब्रांड की चाय का मूल्य 8% घटने के कारण अजय ₹460 में 125 ग्राम अधिक चाय खरीद पाता है। चाय का प्रति किग्रा घटा हुआ मूल्य है:
A. ₹320
B. ₹290.50
C. ₹284.40
D. ₹294.40
✔ उत्तर : (D) ₹294.40
माना मूल मूल्य $= P$ प्रति किग्रा
$$\frac{460}{0.92P} - \frac{460}{P} = 0.125$$ $$460 \times \frac{0.08}{0.92P} = 0.125 \;\Rightarrow\; P = 320$$ घटा हुआ मूल्य $= 0.92 \times 320 = \mathbf{₹294.40}$
Village Development Officer Exam 2025
Q.4 जब किसी भिन्न के अंश को 15% कम कर दिया जाए और हर को 10% कम कर दिया जाए, तो भिन्न $\dfrac{2}{9}$ हो जाती है। मूल भिन्न है:
A. $\dfrac{6}{17}$
B. $\dfrac{4}{17}$
C. $\dfrac{7}{34}$
D. $\dfrac{5}{18}$
✔ उत्तर : (B) $\dfrac{4}{17}$
माना मूल भिन्न $= \dfrac{p}{q}$
$$\frac{0.85p}{0.90q} = \frac{2}{9}$$ $$\frac{p}{q} = \frac{2}{9} \times \frac{0.90}{0.85} = \frac{2 \times 90}{9 \times 85} = \frac{180}{765} = \mathbf{\frac{4}{17}}$$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 2
Q.5 किसी संख्या का 65% और उसी संख्या का 35% का अंतर 336 है। उस संख्या का 8% कितना है?
A. 80
B. 189.6
C. 89.6
D. 86
✔ उत्तर : (C) 89.6
$$(65-35)\% = 30\% = 336 \;\Rightarrow\; x = \frac{336}{0.30} = 1120$$ $$8\% \text{ of } 1120 = 1120 \times 0.08 = \mathbf{89.6}$$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 2
Q.6 50 का कितना प्रतिशत 12 है?
A. 416%
B. 12%
C. 24%
D. 20%
✔ उत्तर : (C) 24%
$$\frac{12}{50} \times 100 = \mathbf{24\%}$$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 1
Q.7 $150$ का $37\%$ $-$ $1000$ का $0.05\%$ = ?
A. 50
B. 55
C. 55.5
D. इनमें से कोई नहीं
✔ उत्तर : (B) 55
$150 \times \dfrac{37}{100} = 55.5$
$1000 \times \dfrac{0.05}{100} = 0.5$
$$55.5 - 0.5 = \mathbf{55}$$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 1
Q.8 एक शहर की जनसंख्या एक दशक में 1,75,000 से बढ़कर 2,62,500 हो गई। प्रति वर्ष जनसंख्या में औसत प्रतिशत वृद्धि है?
A. 4.37%
B. 5%
C. 6%
D. 8.75%
✔ उत्तर : (B) 5%
कुल वृद्धि $= \dfrac{2{,}62{,}500 - 1{,}75{,}000}{1{,}75{,}000} \times 100 = 50\%$
$$\text{प्रति वर्ष औसत} = \frac{50\%}{10} = \mathbf{5\%}$$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 1
Q.9 दो उम्मीदवारों के बीच एक कॉलेज चुनाव में, एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों में से 55% वोट मिले। 15% वोट अवैध थे। यदि कुल वोट 15,200 थे, तो दूसरे उम्मीदवार को कितने वैध वोट मिले?
A. 7106
B. 6840
C. 8360
D. 5814
✔ उत्तर : (D) 5814
वैध मत $= 85\% \times 15200 = 12920$
दूसरे को $= 45\% \times 12920 = \mathbf{5814}$
Raj Police Constable Exam 2025 — Shift 1
Q.10 यदि किसी भिन्न के अंश में 200% की वृद्धि और हर में 150% की वृद्धि की जाती है, तो परिणामी भिन्न $\dfrac{9}{35}$ है। मूल भिन्न है:
A. $\dfrac{3}{14}$
B. $\dfrac{2}{15}$
C. $\dfrac{3}{16}$
D. $\dfrac{2}{7}$
✔ उत्तर : (A) $\dfrac{3}{14}$
200% वृद्धि $\Rightarrow$ नया अंश $= 3p$ ; 150% वृद्धि $\Rightarrow$ नया हर $= 2.5q$
$$\frac{3p}{2.5q} = \frac{9}{35} \;\Rightarrow\; \frac{p}{q} = \frac{9 \times 2.5}{35 \times 3} = \frac{22.5}{105} = \mathbf{\frac{3}{14}}$$
Rajasthan Patwar Exam 2025 — 2nd Shift
Q.11 यदि एक संख्या के 60% को 60 में जोड़ने पर उसका परिणाम वही संख्या हो, तो वह संख्या है:
A. 160
B. 180
C. 120
D. 150
✔ उत्तर : (D) 150
$$0.6x + 60 = x \;\Rightarrow\; 0.4x = 60 \;\Rightarrow\; x = \mathbf{150}$$
Rajasthan Patwar Exam 2025 — 1st Shift
Q.12 $x$, $y$ से छह गुना बड़ा है। वह प्रतिशत जिससे $y$, $x$ से कम है:
A. $27\tfrac{1}{3}\%$
B. $33\tfrac{1}{3}\%$
C. $87\tfrac{1}{3}\%$
D. $83\tfrac{1}{3}\%$
✔ उत्तर : (D) $83\tfrac{1}{3}\%$
$x = 6y$
$$\frac{x - y}{x} \times 100 = \frac{6y - y}{6y} \times 100 = \frac{5}{6} \times 100 = \mathbf{83\tfrac{1}{3}\%}$$
Rajasthan Patwar Exam 2025 — 1st Shift
Q.13 वर्ष 2023 में एक कॉलेज में 5000 छात्र थे। छात्रों की संख्या प्रति वर्ष 24% की दर से बढ़ती है। वर्ष 2025 में कॉलेज में कितने विद्यार्थी होंगे?
A. 9763
B. 7688
C. 4232
D. 7244
✔ उत्तर : (B) 7688
$$P_{2025} = 5000 \times \left(1 + \frac{24}{100}\right)^2 = 5000 \times 1.24^2 = 5000 \times 1.5376 = \mathbf{7688}$$
▸ RSSB Fourth Class Exam 2024 (आयोजन Sep 2025)
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 21 Sep. 2nd Shift
Q.14 यदि किसी वर्ग की प्रत्येक भुजा को 20% बढ़ाया जाए, तो वर्ग के क्षेत्रफल में वृद्धि प्रतिशत है:
A. 40%
B. 42%
C. 44%
D. 50%
✔ उत्तर : (C) 44%
नया क्षेत्रफल $= (1.2a)^2 = 1.44a^2$
सूत्र: $a + b + \dfrac{ab}{100} = 20 + 20 + \dfrac{20 \times 20}{100} = 40 + 4 = \mathbf{44\%}$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 21 Sep. 1st Shift
Q.15 किसी संख्या का 75%, 75 में जोड़ने पर परिणाम वही संख्या आता है। वह संख्या है:
A. 316
B. 300
C. 260
D. 280
✔ उत्तर : (B) 300
$$0.75x + 75 = x \;\Rightarrow\; 0.25x = 75 \;\Rightarrow\; x = \mathbf{300}$$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 20 Sep. 2nd Shift
Q.16 एक विद्यालय में लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या से 25% अधिक है तथा विद्यार्थियों की कुल संख्या 1620 है। यदि 60 और लड़कियाँ प्रवेश लेती हैं तथा 80 लड़के विद्यालय छोड़ देते हैं, तो लड़कों का लड़कियों से अनुपात होगा:
A. $2:3$
B. $33:49$
C. $39:41$
D. $20:21$
✔ उत्तर : (A) $2:3$
$G = 1.25B,\; B + G = 1620 \;\Rightarrow\; B = 720,\; G = 900$
बाद में: लड़के $= 720 - 80 = 640$, लड़कियाँ $= 900 + 60 = 960$
$$640 : 960 = \mathbf{2:3}$$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 20 Sep. 2nd Shift
Q.17 रिया ने एक परीक्षा में 25% अंक प्राप्त किए और वह 15 अंकों से अनुत्तीर्ण रह गई, जबकि नैंसी ने उसी परीक्षा में 40% अंक प्राप्त किए जो न्यूनतम उत्तीर्णांकों से 15 अंक अधिक हैं। न्यूनतम उत्तीर्णांक हैं:
A. 55
B. 40
C. 50
D. 65
✔ उत्तर : (D) 65
अंकों का अंतर $= 15 + 15 = 30$; प्रतिशत अंतर $= 40\% - 25\% = 15\%$
$$15\% = 30 \;\Rightarrow\; \text{कुल} = 200$$ उत्तीर्णांक $= 200 \times 40\% - 15 = 80 - 15 = \mathbf{65}$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 20 Sep. 1st Shift
Q.18 दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव में, एक प्रत्याशी को मान्य मतों का 55% मत मिले, जबकि 20% मत अमान्य पाए गए। यदि डाले गए मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे प्रत्याशी को मिले मान्य मतों की संख्या ज्ञात करें।
A. 2800
B. 3000
C. 2700
D. 3100
✔ उत्तर : (C) 2700
मान्य मत $= 80\% \times 7500 = 6000$
दूसरे को $= 45\% \times 6000 = \mathbf{2700}$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 19 Sep. 2nd Shift
Q.19 अमित अपने वेतन का 35% भाग भोजन पर तथा 25% भाग बच्चों की शिक्षा पर व्यय करता है। वह शेष धन का 80% भाग घर के किराए पर व्यय करता है। इसके बाद वेतन का कितना प्रतिशत उसके पास शेष बचता है?
A. 10%
B. 8%
C. 6%
D. 4%
✔ उत्तर : (B) 8%
खर्च $= 35\% + 25\% = 60\%$, शेष $= 40\%$
किराया $= 80\% \times 40\% = 32\%$
बचत $= 40\% - 32\% = \mathbf{8\%}$
RSSB Fourth Class Exam 2024 — 19 Sep. 1st Shift
Q.20 128 का पाँच-आठवाँ, 80 के चार-पाँचवें से कितना प्रतिशत अधिक है?
A. 25%
B. 30%
C. 35%
D. 20%
✔ उत्तर : (A) 25%
$\dfrac{5}{8} \times 128 = 80$ ; $\dfrac{4}{5} \times 80 = 64$
$$\frac{80 - 64}{64} \times 100 = \frac{16}{64} \times 100 = \mathbf{25\%}$$
▸ 2024 — अन्य परीक्षाएँ
REET 2024 — PL-2 Level-2 Shift-3
Q.21 $\dfrac{1}{2}$ का $20\%$ + $\dfrac{1}{3}$ का $30\%$ बराबर है?
A. $\dfrac{5}{6}$ का $50\%$
B. $\dfrac{1}{4}$ का $40\%$
C. $\dfrac{1}{5}$ का $50\%$
D. $\dfrac{2}{5}$ का $50\%$
✔ उत्तर : (D) $\dfrac{2}{5}$ का $50\%$
$$\frac{1}{2} \times \frac{20}{100} + \frac{1}{3} \times \frac{30}{100} = \frac{1}{10} + \frac{1}{10} = \frac{1}{5}$$ जाँच: $\dfrac{2}{5} \times 50\% = \dfrac{2}{5} \times \dfrac{1}{2} = \dfrac{1}{5}$ ✓
Sub Inspector (Telecom) Exam 2024 — Paper II
Q.22 यदि $x$ का $60\%$, $y$ तथा $z$ के योग के $10\%$ के बराबर और $x$ का $72\%$, $y$ तथा $z$ के अन्तर के $24\%$ के बराबर हो, तो $x : y : z$ = ?
A. $1:2:18$
B. $2:9:3$
C. $9:12:8$
D. $1:2:9$
✔ उत्तर : (B) $2:9:3$
$0.6x = 0.1(y+z) \Rightarrow y+z = 6x$ …(i)
$0.72x = 0.24(y-z) \Rightarrow y-z = 3x$ …(ii)
(i)+(ii): $2y = 9x \Rightarrow y = 4.5x$
(i)$-$(ii): $2z = 3x \Rightarrow z = 1.5x$
$$x:y:z = 1:4.5:1.5 = \mathbf{2:9:3}$$
वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Q.23 यदि चावल के मूल्य में 30% की वृद्धि और किसी परिवार द्वारा उसकी खपत में 20% की वृद्धि हो जाए, तो उस परिवार के चावल पर होने वाले व्यय में प्रतिशत वृद्धि क्या होगी?
A. 4
B. 44
C. 56
D. 25
✔ उत्तर : (C) 56%
$1.30 \times 1.20 = 1.56$
सूत्र: $30 + 20 + \dfrac{30 \times 20}{100} = 50 + 6 = \mathbf{56\%}$
वाहन चालक सीधी भर्ती-2024
Q.24 किसी परीक्षा में सुधा को 34% अंक प्राप्त हुए और वह 18 अंकों से अनुत्तीर्ण रही तथा अनीता को 52% अंक प्राप्त हुए जो सुधा के अंकों से 162 अधिक थे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांकों का प्रतिशत ज्ञात करें।
A. 35%
B. 36%
C. 38%
D. 40%
✔ उत्तर : (B) 36%
$(52 - 34)\% = 18\% = 162 \;\Rightarrow\;$ कुल अंक $= 900$
उत्तीर्णांक $= 34\% \times 900 + 18 = 306 + 18 = 324$
$$\frac{324}{900} \times 100 = \mathbf{36\%}$$
परिचालक सीधी भर्ती-2024
Q.25 किसी विशेष ब्रांड की एक वस्तु के मूल्य में 30% वृद्धि होने पर वस्तु की बिक्री में 20% कमी आ गई। कुल राजस्व में कितने प्रतिशत परिवर्तन हुआ?
A. 4%, कमी
B. 2%, कमी
C. 4%, वृद्धि
D. 5%, वृद्धि
✔ उत्तर : (C) 4%, वृद्धि
$1.30 \times 0.80 = 1.04$
सूत्र: $30 - 20 - \dfrac{30 \times 20}{100} = 10 - 6 = \mathbf{+4\%}$ वृद्धि
परिचालक सीधी भर्ती-2024
Q.26 यदि $375$ का $20\%$ + $450$ का $18\%$ = $400$ का $k\%$ है, तो $k$ का मान ज्ञात करें।
A. 38
B. 40
C. 42
D. 39
✔ उत्तर : (D) 39
$375 \times 0.20 + 450 \times 0.18 = 75 + 81 = 156$
$$k = \frac{156 \times 100}{400} = \mathbf{39}$$
परिचालक सीधी भर्ती-2024
Q.27 दो प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में एक प्रत्याशी को, डाले गए कुल मतों का 35% मत मिले और वह 2760 मतों से चुनाव हार गया। डाले गए मतों की संख्या ज्ञात करें।
A. 9200
B. 9000
C. 9020
D. 9090
✔ उत्तर : (A) 9200
विजेता $= 65\%$, हारा $= 35\%$, अंतर $= 30\% = 2760$
$$\text{कुल} = \frac{2760}{0.30} = \mathbf{9200}$$
परिचालक सीधी भर्ती-2024
Q.28 यदि $P$ का $15\% = Q$ का $25\% = R$ का $35\%$ है, तो $P:Q:R$ ज्ञात करें।
A. $3:5:7$
B. $7:5:3$
C. $35:21:15$
D. $35:15:21$
✔ उत्तर : (C) $35:21:15$
$$P:Q:R = \frac{1}{15}:\frac{1}{25}:\frac{1}{35}$$ LCM$(15,25,35) = 525$ से गुणा:
$$= 35:21:15$$
▸ Animal Attendant Exam 2023
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift II
Q.29 एक कक्षा में 40% लड़कियाँ और 60% लड़के हैं। यदि लड़कों की संख्या लड़कियों से 7 अधिक है, तो कक्षा में लड़कों की संख्या है:
A. 20
B. 25
C. 22
D. 21
✔ उत्तर : (D) 21
$(60 - 40)\% = 20\% = 7 \;\Rightarrow\;$ कुल $= 35$
लड़के $= 60\% \times 35 = \mathbf{21}$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift II
Q.30 एक गणना करते समय गलती से $\dfrac{3}{5}$ के बजाए $\dfrac{5}{3}$ से गुणा हो जाता है। वास्तविक उत्तर से अब का उत्तर कितना प्रतिशत भिन्न होगा?
A. $17\tfrac{5}{9}\%$
B. $166\tfrac{2}{3}\%$
C. $177\tfrac{7}{9}\%$
D. $160\tfrac{4}{9}\%$
✔ उत्तर : (C) $177\tfrac{7}{9}\%$
सही $= \dfrac{3}{5}x$, गलत $= \dfrac{5}{3}x$
$$\% = \frac{\dfrac{5}{3} - \dfrac{3}{5}}{\dfrac{3}{5}} \times 100 = \frac{\dfrac{16}{15}}{\dfrac{3}{5}} \times 100 = \frac{16}{15} \times \frac{5}{3} \times 100 = \frac{16}{9} \times 100 = \mathbf{177\tfrac{7}{9}\%}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift II
Q.31 यदि $x$ का $\dfrac{1}{2}$ = $y$ का $\dfrac{3}{5}$, तो $x$, $y$ से कितना प्रतिशत अधिक है?
A. 25%
B. 10%
C. 20%
D. 15%
✔ उत्तर : (C) 20%
$$\frac{x}{2} = \frac{3y}{5} \;\Rightarrow\; x = \frac{6y}{5}$$ $$\frac{x - y}{y} \times 100 = \frac{\frac{y}{5}}{y} \times 100 = \frac{1}{5} \times 100 = \mathbf{20\%}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift I
Q.32 किसी विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या 750 थी। नए दाखिलों के परिणाम स्वरुप लड़कों की संख्या में 11% वृद्धि तथा लड़कियों की संख्या में 20% वृद्धि हुई। यदि विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या 846 हो गई तो लड़कियों की वर्तमान संख्या क्या है?
A. 168
B. 150
C. 180
D. 192
✔ उत्तर : (C) 180
माना लड़कियाँ $= g$, लड़के $= 750 - g$
$$1.11(750-g) + 1.20g = 846$$ $$832.5 + 0.09g = 846 \;\Rightarrow\; g = 150$$ वर्तमान लड़कियाँ $= 150 \times 1.20 = \mathbf{180}$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift I
Q.33 यदि $(k$ का $150\%) \div 3 = 540$, तो $k$ का मान है:
A. 1080
B. 360
C. 540
D. 920
✔ उत्तर : (A) 1080
$$\frac{1.5k}{3} = 540 \;\Rightarrow\; 0.5k = 540 \;\Rightarrow\; k = \mathbf{1080}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift I
Q.34 जब कोई संख्या स्वयं से $47\tfrac{1}{2}\%$ बढ़ाई जाए तो वह 590 हो जाती है। वह संख्या है:
A. 470
B. 350
C. 400
D. 430
✔ उत्तर : (C) 400
$$x \times 1.475 = 590 \;\Rightarrow\; x = \frac{590}{1.475} = \mathbf{400}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 3 Shift I
Q.35 दो संख्याएँ तीसरी संख्या की क्रमशः 30% तथा 40% हैं। पहली संख्या दूसरी संख्या की कितने प्रतिशत है?
A. 75%
B. 40%
C. 50%
D. 70%
✔ उत्तर : (A) 75%
पहली $= 0.30N$, दूसरी $= 0.40N$
$$\frac{0.30N}{0.40N} \times 100 = \frac{3}{4} \times 100 = \mathbf{75\%}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift II
Q.36 P की आय का 20%, Q की आय के 10% के बराबर है। यदि P की आय ₹2780 है, तो Q की आय क्या है?
A. ₹5680
B. ₹8340
C. ₹5460
D. ₹5560
✔ उत्तर : (D) ₹5560
$0.20 \times 2780 = 0.10 \times Q$
$$Q = \frac{556}{0.10} = \mathbf{₹5560}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift II
Q.37 किसी स्थान की जनसंख्या 5% प्रतिवर्ष की दर से 2023 में 84,000 हो जाती है, तो 2025 में उसकी जनसंख्या क्या होगी?
A. 88,420
B. 92,610
C. 91,560
D. 93,600
✔ उत्तर : (B) 92,610
$$84000 \times (1.05)^2 = 84000 \times 1.1025 = \mathbf{92{,}610}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift II
Q.38 $b$ का $a\%$ और $a$ का $b\%$ का अंतर प्रतिशत में है:
A. $(ab)\%$
B. $0\%$
C. $(a/b)\%$
D. $1\%$
✔ उत्तर : (B) $0\%$
$b$ का $a\% = \dfrac{ab}{100}$ और $a$ का $b\% = \dfrac{ab}{100}$
$$\text{अंतर} = \frac{ab}{100} - \frac{ab}{100} = \mathbf{0}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift II
Q.39 एक बॉक्स में टॉफी की तीन कतारें हैं। पहली कतार में दूसरी से 60% अधिक टॉफी हैं और तीसरी कतार में दूसरी से 40% कम टॉफी हैं। यदि टॉफीयों की कुल संख्या 96 है, तो तीसरी कतार में टॉफी की संख्या है:
A. 16
B. 12
C. 15
D. 18
✔ उत्तर : (D) 18
दूसरी $= x$, पहली $= 1.6x$, तीसरी $= 0.6x$
$$1.6x + x + 0.6x = 3.2x = 96 \;\Rightarrow\; x = 30$$ तीसरी $= 0.6 \times 30 = \mathbf{18}$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift II
Q.40 एक व्यक्ति अपनी आय का 10% बचत करता है। दो वर्ष बाद उसकी आय 20% अधिक हो गई लेकिन वह पहले जितनी ही राशि बचा पाता है, तो अब उसका खर्च कितने प्रतिशत तक बढ़ गया है?
A. $24\tfrac{2}{9}\%$
B. $25\tfrac{2}{9}\%$
C. $23\tfrac{1}{3}\%$
D. $22\tfrac{2}{9}\%$
✔ उत्तर : (D) $22\tfrac{2}{9}\%$
पुराना खर्च $= 0.9I$, नई आय $= 1.2I$, बचत $= 0.1I$ (पहले जितनी)
नया खर्च $= 1.2I - 0.1I = 1.1I$
$$\frac{1.1I - 0.9I}{0.9I} \times 100 = \frac{0.2}{0.9} \times 100 = \frac{200}{9} = \mathbf{22\tfrac{2}{9}\%}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift I
Q.41 नवीन प्रत्येक महीने अपने वेतन का 60% घरेलू मुद्दों पर व्यय करता है। वह शेष का 50% अपने अभिभावकों को भेज देता है और अभी भी शेष का 50% परिवार के साथ सैर सपाटे पर व्यय करता है। यदि वह अभी भी कुछ धन की बचत करता है, तो प्रत्येक महीने वह अपने वेतन के कितने प्रतिशत की बचत करता है?
A. 12%
B. 6%
C. 8%
D. 10%
✔ उत्तर : (D) 10%
घरेलू $= 60\%$, शेष $= 40\%$
अभिभावक $= 50\% \times 40\% = 20\%$, शेष $= 20\%$
सैर $= 50\% \times 20\% = 10\%$, बचत $= 20\% - 10\% = \mathbf{10\%}$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift I
Q.42 ₹300 का $77\tfrac{2}{3}\%$, ₹210 से कितना अधिक है?
A. ₹33
B. ₹23
C. ₹13
D. ₹90
✔ उत्तर : (B) ₹23
$77\tfrac{2}{3}\% = \dfrac{233}{300}$
$$300 \times \frac{233}{300} = 233$$ $$233 - 210 = \mathbf{₹23}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift I
Q.43 किसी वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि होने पर एक परिवार ने वस्तु की खपत में 20% की कमी कर दी। उस वस्तु पर परिवार के होने वाले व्यय में कितने प्रतिशत वृद्धि या कमी होगी?
A. 6% वृद्धि
B. कोई परिवर्तन नहीं
C. 4% वृद्धि
D. 4% कमी
✔ उत्तर : (D) 4% कमी
$1.20 \times 0.80 = 0.96$
सूत्र: $20 - 20 - \dfrac{20 \times 20}{100} = -4 \;\Rightarrow\; \mathbf{4\%}$ कमी
Animal Attendant 2023 — Dec 2 Shift I
Q.44 यदि किसी संख्या के 71% तथा उसी संख्या के 19% में अन्तर 936 है, तो संख्या है:
A. 1720
B. 2200
C. 2000
D. 1800
✔ उत्तर : (D) 1800
$$(71 - 19)\% = 52\% = 936 \;\Rightarrow\; x = \frac{936}{0.52} = \mathbf{1800}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift II
Q.45 दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में 20% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और 120 वोट अवैध घोषित किए गए। यदि विजेता को वैध वोटों का 75% मिलता है और वह 1800 वोटों के अंतर से जीत जाता है, तो मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 4650
B. 4680
C. 4500
D. 4590
✔ उत्तर : (A) 4650
माना कुल $= N$; मतदान $= 0.8N$; वैध $= 0.8N - 120$
विजेता $= 75\%$, हारा $= 25\%$, अंतर $= 50\%$ of वैध
$$0.5(0.8N - 120) = 1800 \;\Rightarrow\; 0.8N = 3720 \;\Rightarrow\; N = \mathbf{4650}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift II
Q.46 एक छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40% अंक प्राप्त करने हैं। उसे 30 अंक मिलते हैं और वह 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो परीक्षा में अधिकतम अंक क्या हैं?
A. 125
B. 140
C. 90
D. 100
✔ उत्तर : (A) 125
उत्तीर्णांक $= 30 + 20 = 50$
$$40\% \times x = 50 \;\Rightarrow\; x = \frac{50}{0.4} = \mathbf{125}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift II
Q.47 जब किसी संख्या के 60% में 36 जोड़ा जाता है, तो हमें वही संख्या प्राप्त होती है। तो वह संख्या है:
A. 90
B. 100
C. 75
D. 80
✔ उत्तर : (A) 90
$$0.6x + 36 = x \;\Rightarrow\; 0.4x = 36 \;\Rightarrow\; x = \frac{36}{0.4} = \mathbf{90}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift II
Q.48 किसी वस्तु की कीमत में 10% की कमी होने पर, एक दुकानदार उस वस्तु को 8 किग्रा अधिक मात्रा में ₹3600 में खरीद सका। कीमत कम होने के बाद वस्तु की प्रति किग्रा कीमत ज्ञात कीजिए।
A. ₹45
B. ₹42
C. ₹50
D. ₹48
✔ उत्तर : (A) ₹45
माना मूल मूल्य $= P$ प्रति किग्रा
$$\frac{3600}{0.9P} - \frac{3600}{P} = 8 \;\Rightarrow\; \frac{3600 \times 0.1}{0.9P} = 8 \;\Rightarrow\; P = 50$$ घटा हुआ मूल्य $= 0.9 \times 50 = \mathbf{₹45}$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift I
Q.49 किसी संख्या में से 111 घटाने पर वह स्वयं की 63% रह जाती है। उस संख्या का 20% है:
A. 55.5
B. 60
C. 42
D. 126
✔ उत्तर : (B) 60
$$x - 111 = 0.63x \;\Rightarrow\; 0.37x = 111 \;\Rightarrow\; x = 300$$ $$20\% = 300 \times 0.20 = \mathbf{60}$$
Animal Attendant 2023 — Dec 1 Shift I
Q.50 किसी संख्या के 71% और 62% में अंतर 81 है। उस संख्या का 25% क्या है?
A. 250
B. 275
C. 325
D. 225
✔ उत्तर : (D) 225
$$(71 - 62)\% = 9\% = 81 \;\Rightarrow\; x = \frac{81}{0.09} = 900$$ $$25\% = 900 \times 0.25 = \mathbf{225}$$

Latest Updates