RSSB LDC PAPER 📜 1st 2026

Saran Exams • saranexams.in

परीक्षा का नाम एवं कोडः

RSSB LDC प्रथम पेपर 2026
⇄ Page poori tarah dekhne ke liye left-right swipe karein
1. सूची-I (आनुवंशिक शब्द) का सूची-II (परिभाषा) के साथ मिलान करें :

सूची-I (आनुवंशिक पद)
(a) जीन
(b) युग्म विकल्पी (एलील)
(c) लक्षणप्ररूप
(d) जीनप्ररूप

सूची-II (परिभाषा)
(i) किसी जीव के अवलोकन योग्य भौतिक लक्षण
(ii) आनुवंशिकता की कार्यात्मक इकाई
(iii) एकल जीन के वैकल्पिक रूप
(iv) किसी जीव की आनुवंशिक बनावट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(C) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
2. 5वें संस्करण के 'खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों' के लोगो में निम्नलिखित में से किसे देखा जा सकता है ?
(a) हवा महल
(b) रणथंभौर किला
(c) पवनचक्की
(d) जयसमंद झील

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल (b) और (c)
(B) केवल (a), (c) और (d)
(C) केवल (a) और (b)
(D) केवल (a), (b) और (c)
3. "राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना" का मुख्य फोकस क्या है?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) लघु उद्योगों की संख्या को सीमित करना
(B) नए उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान करना
(C) केवल आईटी क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देना
(D) बहुराष्ट्रीय कंपनियों को निःशुल्क भूमि प्रदान करना
4. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : हिमालय की दक्षिणी ढलानों पर वनस्पति का आवरण अधिक सघन होता है।
कारण (R) : हिमालय की दक्षिणी ढलानों पर, उत्तर की ओर वाली शुष्क ढलानों की तुलना में, वर्षा अपेक्षाकृत अधिक होती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
5. सरलीकरण करें : $\frac{10}{6\sqrt{6}}\times\frac{60\sqrt{30}}{25\sqrt{5}}=$
(A) 5
(B) 4
(C) 3
(D) 2
6. फ्यूज तार एक मिश्र धातु से बना होता है जिसकी विशेषताएँ होती हैं :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) उच्च प्रतिरोध और उच्च गलनांक
(B) निम्न प्रतिरोध और निम्न गलनांक
(C) उच्च प्रतिरोध और निम्न गलनांक
(D) निम्न प्रतिरोध और उच्च गलनांक
7. राजस्थान में लिग्नाइट के भंडार मुख्य रूप से निम्नलिखित में पाए जाते हैं :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) जयपुर - अजमेर
(B) कोटा - झालावाड़
(C) उदयपुर - सलुम्बर
(D) बाड़मेर और बीकानेर
8. कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन मुख्य रूप से उपयोग करता है:
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) कोयला
(B) प्राकृतिक गैस
(C) यूरेनियम
(D) लिग्नाइट
9. केंद्रीय बजट 2026-27 में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को सलाह प्रदान करने के लिए किस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उपकरण की घोषणा की गई थी ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) किसान-मित्र
(B) किसान-टेक्नो
(C) भारत-विस्तार
(D) भारत-शायक
10. एक व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकता है लेकिन आस-पास की वस्तुओं को देख सकता है। दृष्टि के इस दोष को कहा जाता है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) मायोपिया
(B) हाइपरमेट्रोपिया
(C) जरादूरदृष्टि (प्रेस्बियोपिया)
(D) दृष्टिवैषम्य (एस्टिग्मेटिज़्म)
11. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : चंबल की खाइयाँ खेती के लिए अनुपयुक्त हैं।
कारण (R) : बहता पानी चिकनी मिट्टी को काटता है और गहरी नालियों को गड्डों के रूप में बनाता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
12. सूची-I में सर्वांगसमता मानदंडों का सूची-II में उनके सही विवरणों के साथ मिलान करें :

सूची-I
(a) SSS सर्वांगसमता
(b) SAS सर्वांगसमता
(c) ASA सर्वांगसमता
(d) RHS सर्वांगसमता

सूची-II
(i) दो कोण और उनके बीच की भुजा बराबर होते हैं।
(ii) समकोण त्रिभुजों के कर्ण और एक भुजा बराबर होते हैं।
(iii) तीनों संगत भुजाएँ बराबर होती हैं।
(iv) दो भुजाएँ और उनके बीच का कोण बराबर होते हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
13. भारत के प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किस स्थान पर किया ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) मोरन बाईपास, डिब्रूगढ़, असम
(B) धुबरी बाईपास, असम
(C) ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
(D) शिलांग परिधीय सड़क, मेघालय
14. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची-I (वन का प्रकार)
(a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
(b) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती
(c) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
(d) समशीतोष्ण वन

सूची-II (वृक्ष)
(i) सागौन
(ii) मैगनोलिया
(iii) आबनूस
(iv) खैर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
15. सूची-I का सूची-II से मिलान करें, जिसमें शहरों को उनके संस्थानों/विभागों के साथ पहचाना गया है।

सूची -I (संस्थान/विभाग)
(a) उच्च न्यायालय
(b) शिक्षा विभाग
(c) खनिज, सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग
(d) कृषि विभाग

सूची-II (शहर)
(i) बीकानेर
(ii) उदयपुर
(iii) जोधपुर
(iv) भरतपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(C) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
16. किस फसल की खेती के लिए 140 दिनों का पाला-मुक्त मौसम आवश्यक है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) गेहूँ
(B) मक्का
(C) मूंगफली
(D) कपास
17. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : सागौन के पेड़ मुख्य रूप से राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में केंद्रित हैं।
कारण (R) : सागौन के पेड़ अत्यधिक ठंड या पाला सहन नहीं कर सकते।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : राजस्थान पूरे देश में अपनी हस्तकलाओं के लिए प्रसिद्ध है।
कारण (R) : राजशाही संरक्षण में अनेक हस्तशिल्पों का विकास हुआ है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है, लेकिन (R) सही है।
19. नीचे "से अधिक" संचयी बारंबारता (CF) बंटन प्रदत्त है:

प्राप्त अंक: 0 से अधिक | 10 से अधिक | 20 से अधिक | 30 से अधिक | 40 से अधिक | 50 से अधिक
छात्रों की संख्या (CF): 53 | 48 | 40 | 25 | 15 | 6

वर्ग अंतराल 20 - 30 की बारंबारता (छात्रों की संख्या) क्या है?
(A) 40
(B) 25
(C) 15
(D) 8
20. "तारों के टिमटिमाने" के लिए कौन सी परिघटना उत्तरदायी है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) वायुमंडलीय परावर्तन
(B) वायुमंडलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का परिक्षेपण
(D) आंतरिक परावर्तन
21. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी. एस. आई. आर.) की 'SMART village' पहल निम्नलिखित में से किस गाँव से शुरू की गई थी ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कनसर
(B) सवाईपुरा
(C) सांगेरिया
(D) केरु
22. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I) : $\sec^{2}A-\tan^{2}A=1$, $0^{\circ}\le A<90^{\circ}$ के लिए सत्य है।
कथन (II) : $\theta$ के $0^{\circ}$ से $90^{\circ}$ बढ़ने पर $\cos\theta$ का मान बढ़ता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।
(B) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
(C) कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
(D) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सत्य है।
23. राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति में, लड़कियाँ और नवविवाहिताएँ वर्षा ऋतु में कौन-सा त्योहार मनाती हैं ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) होली
(B) मकर संक्रांति
(C) तीज
(D) दशहरा
24. राजस्थान के बाढ़-संभावित पूर्वी मैदान में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं ?
(a) गेहूँ
(b) मक्के
(c) कपास
(d) सरसों

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल (a) और (d)
(B) केवल (c) और (d)
(C) केवल (a) और (b)
(D) केवल (b) और (c)
25. पशुओं के आर्थिक महत्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) लैक एक प्राकृतिक राल है जो कीट लैसिफर लैक्का द्वारा स्रावित होता है।
(b) वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन जैविक अपशिष्ट को विघटित करने के लिए केंचुओं का उपयोग करके किया जाता है।
(c) नीली क्रांति दूध उत्पादन में अचानक वृद्धि को संदर्भित करती है।
(d) मत्स्यपालन में मछली, झींगे और घोंघे/मृदुकवची जैसे जलीय जीवों की कृषि सम्मिलित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) केवल (c) और (d)
(C) केवल (a), (b) और (d)
(D) केवल (a), (b) और (c)
26. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिले में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) कोटा
(D) भरतपुर
27. एक संख्या का वर्ग 225 के साथ समाप्त होता है। संख्या के अंतिम दो अंक क्या हो सकते हैं ?
(A) 25
(B) 55
(C) 75
(D) 85
28. राजस्थान सरकार का सबसे पुराना सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, पहली चीनी मिल कौन सा है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) मेवाड़ शुगर मिल्स, भूपालसागर
(B) उदयपुर शुगर वर्क्स
(C) गंगानगर शुगर मिल्स, श्रीगंगानगर
(D) केशोराईपाटन शुगर मिल
29. राजस्थान सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए वित्तीय और तकनीकी, दोनों प्रकार की सहायता प्रदान करने हेतु निम्नलिखित में से किस एजेंसी की स्थापना की गई है ?
(a) राजस्थान वित्त निगम
(b) राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम
(c) राजस्थान राज्य कृषि-औद्योगिक निगम
(d) राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल (a), (b) और (d)
(B) केवल (b), (c) और (d)
(C) केवल (a), (c) और (d)
(D) (a), (b), (c) और (d)
30. कौन-सा लोक नृत्य ढोल की 'थाकना' शैली से शुरू होता है, जिसमें पुरुष नर्तक शामिल होते हैं, जिनमें से कुछ के मुँह में तलवारें होती हैं, कुछ के हाथों में लाठियाँ होती हैं और कुछ के हाथों में रूमाल बंधे होते हैं ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) बम नृत्य
(B) वलार नृत्य
(C) ढोल नृत्य
(D) घुड़ला नृत्य
31. निम्नलिखित में से कौन गलत है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) राष्ट्रीय मरु उद्यान जैसलमेर में स्थित है।
(B) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान झालावाड़ में है।
(C) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है।
(D) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अलवर में है।
32. राजस्थान के खिलाड़ियों से संबंधित गलत कथन की पहचान कीजिए ।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) पानी देवी गोदारा बीकानेर की 'गोल्डन दादी' के रूप में लोकप्रिय हैं।
(B) अरुंधति चौधरी ने विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
(C) पारुल चौधरी ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में राष्ट्रीय स्तर का U-19 बालिका एकल खिताब जीतने वाली राजस्थान की पहली शटलर बनीं।
(D) कियाना परिहार को FIDE महिला कैंडिडेट मास्टर 2025 का खिताब दिया गया।
33. राजस्थान के बाड़मेर तेल क्षेत्र किस हाइड्रोकार्बन बेसिन से जुड़े हैं ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) कावेरी बेसिन
(B) कृष्णा-गोदावरी बेसिन
(C) कैम्बे बेसिन
(D) पश्चिमी राजस्थान रिफ़्ट बेसिन
34. 2025 में, राजस्थान ने अपना पहला प्रमुख अंतर्देशीय बंदरगाह ________ में विकसित करने का निर्णय लिया।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) उदयपुर
(B) जालौर
(C) कोटा
(D) सिरोही
35. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्राम पंचायत राजस्थान की पहली ऐसी ग्राम संस्था बन गई है, जिसे पूर्ण रूप से जैविक होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) बामनवास कंकड़
(B) चानोली
(C) जसपुर खासपुरा
(D) जनारखड़ी
36. उन राज्यों की पहचान कीजिए जो 14 जनवरी, 1949 को 'बृहत्तर राजस्थान' के गठन का हिस्सा बने थे।
(a) बीकानेर
(b) जयपुर
(c) जोधपुर
(d) भरतपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (b) और (c)
(C) केवल (d), (c) और (a)
(D) केवल (a), (b) और (c)
37. $A(x_{1},y_{1})$, $B(x_{2},y_{2})$ और $C(x_{3},y_{3})$ शीर्षों वाले त्रिभुज पर विचार करें।

नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : त्रिभुज का केंद्रक प्रत्येक माध्यिका को आंतरिक रूप से 2:1 के अनुपात में विभाजित करता है।
कथन (II) : केंद्रक के निर्देशांक $(\frac{x_{1}+x_{2}+x_{3}}{3}, \frac{y_{1}+y_{2}+y_{3}}{3})$ द्वारा प्रदत्त हैं।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।
(B) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही असत्य हैं।
(C) कथन (I) सत्य है लेकिन कथन (II) असत्य है।
(D) कथन (I) असत्य है लेकिन कथन (II) सत्य है।
38. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A) : छोटी नदियों और उनकी सहायक नदियों के जल का उपयोग करने के लिए, छोटे बांधों का निर्माण आवश्यक है।
कारण (R) : इसका सकारात्मक प्रभाव उस क्षेत्र में जल स्तर के बढ़ने के रूप में होता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
39. कांच के एक प्रिज़्म से गुज़रने पर श्वेत प्रकाश का उसके सात घटक रंगों में विभाजित होना कहलाता है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) परावर्तन
(B) अपवर्तन
(C) परिक्षेपण
(D) प्रकीर्णन
40. राजस्थान के निम्नलिखित कवियों में से किसे "वागड़ की मीरा" के रूप में जाना जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) गवरी बाई
(B) पन्ना धाई
(C) गवरी देवी
(D) अल्लाह जिलई बाई
41. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : एक त्रिभुज का बहिष्कोण दो अंतःसम्मुख कोणों के योग के बराबर होता है।
कथन (II) : त्रिभुज की किन्हीं भी दो भुजाओं की लंबाइयों के बीच का अंतर सदैव तीसरी भुजा की लंबाई से अधिक होता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।
(B) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही असत्य हैं।
(C) कथन (I) सत्य है लेकिन कथन (II) असत्य है।
(D) कथन (I) असत्य है लेकिन कथन (II) सत्य है।
42. कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में मुख्य रूप से कौन-सी मिट्टी पाई जाती है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) लेटराइट
(B) काली
(C) लाल-पीली
(D) मरुस्थलीय
43. निम्नलिखित में से कौन-सी राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) राजसमंद
(B) सिलीसेढ़
(C) पुष्कर
(D) जयसमंद
44. किस राज्य ने, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा बाघ की उपस्थिति की पुष्टि किए जाने के साथ, 33 वर्षों बाद पुनः 'बाघ राज्य' का दर्जा प्राप्त किया ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) केरल
(B) गुजरात
(C) तेलंगाना
(D) आंध्र प्रदेश
45. वर्गीकृत डेटा के माध्य की गणना करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
कथन (I) : कल्पित माध्य विधि में, अंतिम रूप से परिकलित माध्य, कल्पित माध्य 'a' के चयन से पूर्णतः स्वतंत्र होता है।
कथन (II) : सोपान-विचलन विधि गणितीय रूप से सुविधाजनक और अनुप्रयुक्त होती है, भले ही बारंबारता बंटन के वर्ग आकार (वर्ग चौड़ाई) निरंतर असमान हों।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही सत्य हैं।
(B) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही असत्य हैं।
(C) कथन (I) सत्य है लेकिन कथन (II) असत्य है।
(D) कथन (I) असत्य है लेकिन कथन (II) सत्य है।
46. निम्नलिखित में से कौन-सा अभियान एक नक्सल विरोधी अभियान था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) ऑपरेशन शस्त्र
(B) ऑपरेशन सिंदूर
(C) ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
(D) ऑपरेशन महादेव
47. टूटी हुई हड्डियों को सही स्थिति में सहारा देने के लिए डॉक्टरों द्वारा किस यौगिक का उपयोग किया जाता है ?
(A) ब्लीचिंग पाउडर
(B) बेकिंग सोडा
(C) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(D) धोने का सोडा
48. फरवरी 2026 में, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान स्वच्छता (सैनिटेशन) राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) प्रवीण गुप्ता
(B) के.के. गुप्ता
(C) पवन शर्मा
(D) पुष्पेंद्र चौधरी
49. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : समकोण त्रिभुज में, $\sin\theta$ या $\cos\theta$ का मान कभी भी 1 से अधिक नहीं हो सकता है।
कारण (R) : किसी भी समकोण त्रिभुज में कर्ण सबसे लंबी भुजा होती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
50. सूची-I (भारतीय अंतरिक्ष मिशन) का सूची-II (मुख्य उद्देश्य) के साथ मिलान करें :

सूची-I (मिशन)
(a) चंद्रयान-1
(b) मंगलयान
(c) आदित्य-L1
(d) गगनयान

सूची-II (उद्देश्य)
(i) मंगल कक्षित्र मिशन
(ii) सूर्य के कोरोना का अध्ययन
(iii) चंद्रमा पर जल का प्रमाण
(iv) भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
51. एक ठोस बेलन और एक ठोस शंकु की आधार त्रिज्या (r) और ठीक उतनी ऊर्ध्वाधर ऊँचाई (h) है। बेलन के आयतन और शंकु के आयतन का अनुपात क्या है ?
(A) 1:3
(B) 2:3
(C) 3:2
(D) 3:1
52. राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का मुख्य कार्य है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) तापीय विद्युत संयंत्रों का संचालन करना
(B) सीमेंट का उत्पादन करना
(C) खनन पट्टों को विनियमित करना
(D) औद्योगिक अवसंरचना और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना
53. भारत की स्वदेशी क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली का नाम क्या है, जिसे अक्सर 'भारतीय जीपीएस' कहा जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) गगन
(B) नाविक
(C) इनसैट
(D) भुवन
54. जलवायु परिवर्तन पर राजस्थान कार्य योजना (आरएपीसीसी) का सही क्रम तैयार कीजिए ।
(a) जलवायु परिवर्तनशीलता और बदलाव
(b) प्रमुख संवेदनशीलताएँ और प्रभाव
(c) सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में परिवर्तन
(d) आरएपीसीसी के लिए रणनीतिक कार्य योजना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a), (b), (c), (d)
(B) (d), (b), (c), (a)
(C) (a), (c), (b), (d)
(D) (c), (b), (d), (a)
55. जोधपुर में बोरानाडा अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। इस केंद्र द्वारा किस उद्योग को मुख्य रूप से सहायता प्राप्त है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) इलेक्ट्रॉनिक्स
(B) संगमरमर
(C) कपड़ा
(D) हस्तशिल्प
56. निम्नलिखित में से कौन-से जोड़े सही हैं ?
(a) चंबल परियोजना - गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान
(b) इंदिरा गांधी नहर परियोजना - पंजाब और राजस्थान
(c) भाखड़ा नहर परियोजना - हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान
(d) ब्यास परियोजना - पंजाब, हरियाणा और राजस्थान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a), (b), (c) और (d)
(B) केवल (b) और (d)
(C) केवल (c) और (d)
(D) केवल (b) और (c)
57. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड किस क्षेत्र में काम करता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) पारंपरिक तापीय विद्युत उत्पादन क्षेत्र
(B) पेट्रोलियम अन्वेषण और शोधन क्षेत्र
(C) गैर-पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र
(D) परमाणु ऊर्जा और नाभिकीय ऊर्जा क्षेत्र
58. मेजा बांध किस नदी पर स्थित है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) कोठारी नदी
(B) बनास नदी
(C) गंभीर नदी
(D) जाखम नदी
59. 8वाँ भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय योद्धा-25' कहाँ आयोजित किया गया था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज
(B) पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज
(C) करूंगा फील्ड फायरिंग रेंज
(D) मंगा फील्ड फायरिंग रेंज
60. 2026 में प्राप्तकर्ताओं की संख्या के आधार पर भारत के निम्नलिखित पुरस्कारों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(a) पद्म भूषण
(b) पद्म विभूषण
(c) पद्मश्री
(d) अशोक चक्र

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a), (c), (b), (d)
(B) (c), (a), (b), (d)
(C) (a), (c), (d), (b)
(D) (c), (b), (a), (d)
61. तनसुख और दत्तई राजस्थान की किस पारंपरिक पोशाक के अलग-अलग नाम हैं ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) पगड़ी
(B) अंगरखी
(C) साड़ी
(D) ओढ़नी
62. "गोपालन विकास" कार्यक्रम की शुरुआत निम्नलिखित में से किसके संवर्धन और विकास के लिए की गई है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) फसल उत्पादन
(B) मत्स्यपालन
(C) पशु उत्पादन
(D) हस्तशिल्प
63. विकसित भारत रोज़गार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के लिए गारंटी अधिनियम ________ दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान करता है।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) 100
(B) 135
(C) 180
(D) 125
64. निम्नलिखित बारंबारता बंटन पर विचार कीजिए:

वर्ग अंतराल : 65-85 | 85-105 | 105-125 | 125-145 | 145-165
बंटन (बारंबारता) : 4 | 5 | 13 | 20 | 14

इस बंटन का माध्य वर्ग क्या है ?
(A) 145-165
(B) 125-145
(C) 105-125
(D) 85-105
65. भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास 'वज्र प्रहार' का 16वाँ संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया गया ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) बक्लोह, हिमाचल प्रदेश
(B) महाजन, राजस्थान
(C) पोखरण, राजस्थान
(D) पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
66. 'एलपीजी' (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) इसके मुख्य घटक ब्यूटेन और प्रोपेन हैं।
(b) यह गंधहीन है इसलिए, रिसाव का पता लगाने के लिए एथिल मर्केप्टान मिलाया जाता है।
(c) इसे सिलेंडरों में तरल के रूप में उच्च दाब के अंतर्गत संग्रहीत किया जाता है।
(d) इसका उच्च कैलोरी मान होता है और यह बिना धुएँ के जलती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) केवल (a), (b) और (d)
(B) केवल (b), (c) और (d)
(C) केवल (a) और (c)
(D) (a), (b), (c) और (d)
67. राजस्थान के उस शक्तिशाली राजा का नाम बताइए, जिसने उत्तरी भारत पर शासन किया और जिसकी सेना ने बाड़ी (धौलपुर) के युद्ध में दिल्ली के इब्राहिम लोदी की सेना को पराजित किया था।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) महाराणा कुंभा
(B) महाराणा प्रताप
(C) पृथ्वीराज तृतीय
(D) राणा सांगा
68. निर्वात् में प्रकाश की गति $3\times10^{8}\text{ m/s}$ है। यदि जल का अपवर्तनांक 1.3 है, तो जल में प्रकाश की गति लगभग है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) $2.25\times10^{8}\text{ m/s}$
(B) $3.99\times10^{8}\text{ m/s}$
(C) $1.50\times10^{8}\text{ m/s}$
(D) $4.33\times10^{8}\text{ m/s}$
69. भारत के निम्नलिखित जीवमंडल भंडारों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित कीजिए ।
(a) नोक्रेक
(b) सिमलिपाल
(c) दिहांग-दिबांग
(d) मानस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (c), (d), (b), (a)
(B) (d), (c), (b), (a)
(C) (d), (c), (a), (b)
(D) (c), (d), (a), (b)
70. राजस्थान में अरावली की निम्नलिखित में से किस चोटी की ऊँचाई सबसे कम है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) कुंभलगढ़
(B) तारागढ़
(C) दिलवारा
(D) रघुनाथगढ़
71. कमरे के तापमान पर तरल अधातु है :
(A) पारा
(B) क्लोरीन
(C) ब्रोमीन
(D) फॉस्फोरस
72. 1857 की क्रांति से जुड़ी निम्नलिखित घटनाओं को पहले से आखिरी के क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) आउवा में क्रांति की भीषण लड़ाई
(b) नीमच में सैनिकों का विद्रोह
(c) एरिनपुरा सेना का क्रांति में शामिल होना
(d) नसीराबाद में क्रांति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a), (b), (c), (d)
(B) (d), (b), (c), (a)
(C) (b), (c), (a), (d)
(D) (c), (d), (b), (a)
73. खाद्य डिब्बों को टिन से लेपित किया जाता है न कि ज़िंक से क्योंकि :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) ज़िंक टिन की तुलना में अधिक प्रतिक्रियाशील होता है।
(B) ज़िंक का गलनांक टिन की तुलना में अधिक होता है।
(C) ज़िंक टिन की तुलना में कम प्रतिक्रियाशील होता है।
(D) ज़िंक टिन की तुलना में महंगा होता है।
74. सूची-I (कार्बनिक यौगिक) का सूची-II (सामान्य उपयोग) के साथ मिलान करें :

सूची-I (कार्बनिक यौगिक)
(a) एसीटिक अम्ल (5-8% जल में)
(b) एथेनॉल
(c) एस्टर
(d) टेफ्लॉन

सूची-II (सामान्य उपयोग)
(i) सिरका
(ii) ऑटोमोबाइल में ईंधन (पावर एल्कोहॉल)
(iii) नॉन-स्टिक कुकवेयर
(iv) इत्र और स्वाद बढ़ाने वाले कर्मक

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(C) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
75. पश्चिमी राजस्थान उद्योग एवं हस्तशिल्प उत्सव (25 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026) निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया गया था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) जयपुर
(B) अजमेर
(C) बीकानेर
(D) जोधपुर
76. द्वि-अंकीय संख्या X के अंकों का योग 9 है। अंकों के क्रम को उलटकर प्राप्त संख्या Y है। यदि $9X=2Y$ है, तो $X^2 - 2X$ बराबर है :
(A) 63
(B) 288
(C) 675
(D) 1224
77. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : मनुष्यों में, बच्चे का लिंग पिता द्वारा निर्धारित किया जाता है।
कारण (R) : एक नर दो प्रकार के युग्मक (शुक्राणु) उत्पन्न करता है : 50% जिनमें X गुणसूत्र होता है और 50% जिनमें Y गुणसूत्र होता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
78. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : त्रिज्या 8 cm के एक बड़े धातु ठोस गोले को पिघलाया जाता है और इसे 2 cm त्रिज्या के छोटे ठोस गोलाकार गेंदों में फिर से ढाला जाता है। ठीक 64 छोटी गेंदें बनाई जा सकती हैं।
कारण (R) : जब एक ठोस को पिघलाया जाता है और दूसरे ठोस/ठोसों के रूप में ढाला जाता है, तब पदार्थ का कुल पृष्ठ क्षेत्रफल संरक्षित रहता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
79. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : सोल्डर का उपयोग विद्युत तारों की वेल्डिंग के लिए किया जाता है।
कारण (R) : सोल्डर का गलनांक बहुत उच्च होता है।

उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
80. सूची-I (विटामिन) का सूची-II (अभावजनित रोग) के साथ मिलान करें :

सूची -I (विटामिन)
(a) विटामिन B1
(b) विटामिन C
(c) विटामिन D
(d) विटामिन K

सूची-II (अभावजनित रोग)
(i) स्कर्वी
(ii) रिकेट्स
(iii) बेरी-बेरी
(iv) देर से रक्त का थक्का जमना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(C) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
81. राजस्थान में निम्नलिखित में से किस बाघ अभयारण्य का स्थान सबसे दक्षिणी है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) सरिस्का
(B) रणथंभौर
(C) मुकुंदरा हिल्स
(D) रामगढ़-विषधारी
82. 'बारानी' प्रकार की कृषि किस फसल से संबंधित है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) तिलहन
(B) चना
(C) सरसों
(D) मूंगफली
Delete
83. एक तार 10 cm की भुजा के वर्ग की आकृति का है। यदि तार को पूरी तरह से खोला जाता है और इसे पुनः 12 cm लंबाई के आयत में मोड़ दिया जाता है, तो आयत की चौड़ाई क्या होगी ?
(A) 6 cm
(B) 8 cm
(C) 10 cm
(D) 12 cm
84. राजस्थान सौर ऊर्जा नीति का उद्देश्य निम्नलिखित को बढ़ावा देना है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) नवीकरणीय (अक्षय) ऊर्जा के एकीकरण के साथ पारंपरिक तापीय विद्युत का विस्तार
(B) विकेंद्रीकृत और बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा उत्पादन
(C) जीवाश्म-ईधन-आधारित पीकिंग स्टेशनों के माध्यम से ग्रिड का आधुनिकीकरण
(D) अनवीकरणीय संसाधनों के इष्टतमीकरण के माध्यम से ऊर्जा निर्यात
85. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची-I (फसल)
(a) गेहूँ
(b) बजरा
(c) गन्ना
(d) कपास

सूची-II (उपयुक्त मिट्टी का प्रकार)
(i) काली मिट्टी
(ii) जलोढ़ और उच्च चिकनी मिट्टी
(iii) रेतीली रेगिस्तानी मिट्टी
(iv) हल्की चिकनी या भारी दोमट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
86. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : कपास की खेती उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ सिंचाई की सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।
कारण (R) : गंगानगर जिला राजस्थान में कपास का प्रमुख उत्पादक है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
87. 'विद्युत चुम्बकीय प्रेरण' की परिघटना निम्नलिखित को संदर्भित करती है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) घर्षण द्वारा किसी वस्तु को आवेशित करना
(B) चालक में धारा के कारण चुंबकीय क्षेत्र का उत्पादन
(C) मोटर का घूर्णन
(D) चुम्बकीय अभिवाह में परिवर्तन के कारण चालक में विद्युत प्रवाह का प्रेरण
88. राजस्थान भारत के जिप्सम उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है, जिसका मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) उर्वरक और सीमेंट उद्योग में
(B) इलेक्ट्रॉनिक्स में
(C) जहाज निर्माण में
(D) काँच उद्योग में
89. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : राजस्थान में शीतकालीन वर्षा को मुख्य रूप से 'मावठ' या 'मावथ' के नाम से जाना जाता है।
कारण (R) : शीतकालीन वर्षा लौटते हुए मानसूनी पवनों के कारण होती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(D) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।
90. गांधीजी के नेतृत्व में चलाए गए निम्नलिखित में से किस आंदोलन ने रियासतों के निरंकुश शासकों के प्रति तीव्र आक्रोश के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी जगाई ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) असहयोग आंदोलन
(B) चंपारण सत्याग्रह
(C) बारडोली सत्याग्रह
(D) खेड़ा सत्याग्रह
91. "राजस्थान औद्योगिक विकास नीति" राज्य को एक प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्य बनाने के लिए निम्नलिखित में से किस पर बल देती है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) "प्लग एंड प्ले" सुविधाओं को बढ़ावा देना
(B) औद्योगिक पार्कों की संख्या को घटाना
(C) भारी उद्योग पर करों में वृद्धि करना
(D) ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कम करना
92. राजस्थान की भूमि उपयोग पद्धति (2020-21) की विभिन्न श्रेणियों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
(a) कृषि योग्य बंजर भूमि
(b) जंगल
(c) बंजर एवं अकृष्य भूमि
(d) वर्तमान परती भूमि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) (a), (b), (c), (d)
(B) (a), (b), (d), (c)
(C) (b), (a), (d), (c)
(D) (c), (b), (d), (a)
93. "ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे" परियोजना, जो राजस्थान के औद्योगिक विकास की कुंजी है, का उद्देश्य किस औद्योगिक गलियारे के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करना है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा
(B) चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा
(C) पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारा
(D) दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा
94. 1975 में प्रक्षेपित भारत के पहले उपग्रह का नाम किस प्रसिद्ध भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर रखा गया था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) भास्कर
(B) आर्यभट्ट
(C) वराहमिहिर
(D) रोहिणी
95. राजस्थान की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) इसे 12 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया था।
(B) यह 31 मार्च 2029 तक चालू रहेगा।
(C) राजस्थान के 18 से 45 वर्ष की आयु के स्थायी निवासी वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
(D) जिन आवेदकों ने कक्षा 8 से कक्षा 12 तक पढ़ाई की है, वे सेवा या व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 7.5 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं।
96. कौन-सा लोकप्रिय नृत्य-गीत गणगौर के अवसर पर अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं द्वारा सोलह दिनों तक विधिपूर्वक आयोजित किया जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) ख्याल
(B) बन्ना बन्नी
(C) बिंडोला
(D) घूमर
97. k का वह मान जिसके लिए द्विघात समीकरण $kx(x-2)+6=0$ के दो बराबर मूल हैं :
(A) $\pm\sqrt{6}$
(B) 6
(C) $\pm2\sqrt{2}$
(D) 3
98. सामुदायिक संरक्षण रणनीति के तहत निम्नलिखित में से किस बाघ अभयारण्य में वहाँ के निवासियों ने वन को भैरोदेव डाकव 'सोनचुरी' घोषित किया है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) बांदीपुर बाघ रिजर्व
(B) कान्हा टाइगर रिजर्व
(C) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
(D) सरिस्का टाइगर रिजर्व
99. एक मीनार धरातल पर खड़ी है। धरातल पर एक बिंदु से, जो मीनार के पाद से 15 m दूर है, मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण $60^{\circ}$ पाया जाता है। मीनार की ऊँचाई क्या है ?
(A) $15\sqrt{3}\text{ m}$
(B) $5\sqrt{3}\text{ m}$
(C) 15 m
(D) 30 m
100. राजस्थान फॉस्फेटी उर्वरकों में उपयोग किए जाने वाले किस उर्वरक खनिज का प्रमुख उत्पादक है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) डोलोमाइट
(B) फॉस्फोराइट
(C) सेंधा नमक
(D) पोटाश
101. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : कोई ऐसी प्राकृतिक संख्या n नहीं है जिसके लिए $4^n$ का अंतिम अंक शून्य है।
कारण (R) : $4^n$ का एकमात्र अभाज्य गुणनखंड 2 है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
102. बिंदुओं $A(a,b)$ और $B(-a,-b)$ के बीच की दूरी क्या है?
(A) $\sqrt{a^{2}+b^{2}}$
(B) $2\sqrt{a^{2}+b^{2}}$
(C) $a^{2}+b^{2}$
(D) $2(a+b)$
103. केंद्रीय बजट 2026-27 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस स्रोत को रुपये का सर्वाधिक हिस्सा प्राप्त होता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) केंद्रीय क्षेत्र योजना
(B) ब्याज का भुगतान
(C) केंद्र प्रायोजित योजना
(D) राज्यों का करों में हिस्सा
104. राष्ट्रमंडल खेल 2030 कहाँ आयोजित किए जाएँगे ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) ग्लासगो
(B) गांधीनगर
(C) इंदौर
(D) अहमदाबाद
105. 'गोल्डन राइस' चावल की एक पारजीनी (ट्रांसजेनिक) किस्म है जिसे निम्नलिखित की कमी को दूर करने के लिए विकसित किया गया है :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) विटामिन सी
(B) विटामिन ए (बीटा कैरोटीन)
(C) लोहा
(D) विटामिन डी
106. एक संख्या को 27 के स्थान पर 72 से गुणा किया जाता है, तो प्राप्त उत्तर वास्तविक परिणाम से इतना अधिक होगा :
(A) $\frac{7}{3}$
(B) $\frac{5}{3}$
(C) $\frac{8}{3}$
(D) $\frac{9}{5}$
107. 12 प्रेक्षणों के एक समूह का माध्य 35 है। एक प्रेक्षण, जो कि 24 था, गलत तरीके से 42 के रूप में दर्ज किया गया था। सही माध्य क्या है ?
(A) 33.5
(B) 34.2
(C) 36.5
(D) 38.0
108. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का पहला ऐसा ज़िला है, जिसने '2047 तक सभी के लिए बीमा' पहल के तहत 100 प्रतिशत बीमा कवरेज हासिल किया है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) अलवर
(B) कोटपुतली-बेहरोर
(C) मथुरा
(D) वाराणसी
109. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें, मानक संकेतन मान लें।

सूची-I (आकृतियाँ)
(a) एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल
(b) एक समानांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल
(c) एक समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल
(d) एक त्रिभुज का क्षेत्रफल

सूची-II (सूत्र)
(i) आधार × ऊँचाई
(ii) $\frac{1}{2}\times d_{1}\times d_{2}$, जहाँ $d_{1}, d_{2}$ विकर्णों की लंबाइयाँ हैं
(iii) $\frac{1}{2}\times\text{आधार}\times\text{ऊँचाई}$
(iv) $\frac{1}{2}(a+b)\times h$, जहाँ a, b आसन्न भुजाओं की लंबाइयाँ हैं, h ऊँचाई है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
110. राजस्थानी कविता की किस शैली में, लय उत्पन्न करने के लिए दोहे की अंतिम पंक्ति को पाँचवीं पंक्ति में दोहराया जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) दाववैत
(B) झमाल
(C) वात
(D) प्रकास
111. 'एक ज़िला एक उत्पाद' कार्यक्रम के संदर्भ में, सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची-I (एक जिला)
(a) जैसलमेर
(b) नागौर
(c) श्री गंगानगर
(d) प्रतापगढ़

सूची-II (एक उत्पाद)
(i) थीवा कला
(ii) किन्नो
(iii) संगमरमर
(iv) येलोस्टोन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(B) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
112. राजस्थान में ताल छापर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) चुरू
(B) चित्तौड़गढ़
(C) सिरोही
(D) कोटा
113. राजस्थान में सिंचाई के स्रोत के रूप में तालाबों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
(a) ये सिंचाई के पारंपरिक स्रोत हैं।
(b) अधिकतर वर्षा जल को तालाबों में अवरोधक बनाकर एकत्रित किया जाता है।
(c) भीम सागर राज्य के प्रसिद्ध तालाबों में से एक है।
(d) तालाबों द्वारा सिंचित क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में तीव्र वृद्धि देखी गई है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) केवल (c) और (d)
(B) केवल (a) और (d)
(C) केवल (a) और (b)
(D) केवल (b) और (c)
114. निम्नलिखित में से किसे राजस्थान में 'सौ द्वीपों का क्षेत्र' कहा जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) भरतपुर
(B) उदयपुर
(C) बांसवाड़ा
(D) अजमेर
115. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 'बुजुर्गों के लिए बजट' प्रस्तुत करने वाला पहला राज्य था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) राजस्थान
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) आंध्र प्रदेश
116. मानक घरेलू परिपथ में 'भूगामी तार' का विद्युतरोधन किस रंग का होता है ?
(A) लाल
(B) हरा
(C) काला
(D) नीला
117. दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) राजस्थान से होकर गुज़रता है और औद्योगिक गलियारों को बढ़ावा देता है जैसे कि :
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना निवेश क्षेत्र
(B) कोटा तापीय क्षेत्र
(C) जैसलमेर सौर केंद्र
(D) सांभर नमक क्लस्टर
118. भारत की निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए।
(a) नीलगिरी को भारत के पहले संरक्षित जीवमंडल के रूप में स्थापित किया गया है।
(b) एक व्यापक वन्यजीव अधिनियम लागू किया गया।
(c) प्रोजेक्ट एलिफेंट का शुभारंभ किया गया।
(d) प्रोजेक्ट टाइगर को लागू किया गया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (b), (a), (d), (c)
(B) (b), (d), (c), (a)
(C) (b), (d), (a), (c)
(D) (c), (b), (d), (a)
119. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए।

सूची-I (खनन क्षेत्र)
(a) खो-दरीबा
(b) ज़ावर
(c) पलाना
(d) गुडामालानी

सूची-II (खनिज)
(i) जिंक और लीड
(ii) तांबा
(iii) पेट्रोलियम
(iv) कोयला

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
120. भारत में 2011 की जनगणना के आधार पर सही कथनों की पहचान कीजिए।
(a) राजस्थान में शहरीकरण का स्तर राष्ट्रीय औसत से अधिक था।
(b) राजस्थान में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से कम था।
(c) डूंगरपुर जिले में लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से अधिक था।
(d) राजस्थान ने भारत के राज्यों में सबसे कम साक्षरता दर दर्ज की।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) केवल (b) और (c)
(B) केवल (c) और (d)
(C) केवल (a) और (d)
(D) केवल (a) और (b)
121. सेवा तीर्थ परिसर में निम्नलिखित में से क्या स्थित है ?
(a) प्रधानमंत्री कार्यालय
(b) विधि और न्याय मंत्रालय
(c) राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय
(d) कैबिनेट सचिवालय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल (a), (b) और (c)
(B) केवल (a), (c) और (d)
(C) केवल (b), (c) और (d)
(D) केवल (a), (b) और (d)
122. "कोटा" राजस्थान के औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है। निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग कोटा के औद्योगिक परिदृश्य का एक प्रमुख घटक नहीं है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) ज़िंक प्रगलन
(B) सिंथेटिक फाइबर
(C) रसायन
(D) इलेक्ट्रॉनिक मीटर
123. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
अभिकथन (A) : भुजाओं 3 cm, 4 cm और 5 cm वाले एक विषमबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल $6\text{ cm}^{2}$ है।
कारण (R) : किसी भी त्रिभुज के क्षेत्रफल की गणना के लिए हेरॉन का सूत्र $\sqrt{s(s-a)(s-b)(s-c)}$ है, जहाँ a, b, c त्रिभुज की भुजाओं की लंबाइयाँ हैं और s अर्ध-परिधि $\frac{a+b+c}{2}$ है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों ही सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
(D) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
124. ________ राजस्थान में मीनाकारी का केंद्र है।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) बाड़मेर
(B) जयपुर
(C) बीकानेर
(D) झुंझुनू
125. राजस्थान की अद्वितीय शौर्य परंपरा में, 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अनुकरणीय वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किस वीर योद्धा को मरणोपरांत 'परमवीर चक्र' से सम्मानित किया गया था ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) शहीद सैनिक धोंकल सिंह
(B) शहीद सी एच एम पीरू सिंह शेखावत
(C) कर्नल हनुत सिंह
(D) कर्नल उदय सिंह भाटी
126. राजस्थान में न्यूनतम पानी का उपयोग करके कृषि क्षेत्रों की सिंचाई करने और अधिकतम लाभ कमाने के लिए कौन सी विधि अपनाई गई है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) फसल के स्वरूप में बदलाव
(B) ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई
(C) एनीकटों का निर्माण
(D) वर्षा जल संचयन
127. निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) सालार के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल पैकिंग के लिए नहीं किया जा सकता।
(B) धामन घास बहुत पौष्टिक होती है और दुधारू पशुओं के लिए उपयोगी है।
(C) सेवन घास सभी जानवरों के लिए पौष्टिक होती है।
(D) सालार का पेड़ गोंद का एक अच्छा स्रोत है।
128. एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन के लिए, यदि माध्य 24 है और माध्यिका 26 है, तो बहुलक का मान क्या है ?
(A) 25
(B) 28
(C) 30
(D) 32
129. निम्नलिखित में से कौन-से कथन राजस्थान में चंबल परियोजना के लिए सही है ?
(a) यह एक बहुउद्देशीय अंतर-राज्यीय परियोजना है जिसमें गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।
(b) इस परियोजना को 1950 में केंद्रीय जल एवं विद्युत बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था।
(c) यह परियोजना 3 चरणों में पूरी की गई है गांधी सागर बांध, जवाहर सागर बांध और राणा प्रताप सागर बांध का निर्माण।
(d) चंबल कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा वित्तपोषित किया गया है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) केवल (c) और (d)
(B) केवल (a) और (d)
(C) केवल (b) और (c)
(D) केवल (a) और (b)
130. दो संख्याओं का ल.स. उनके म.स. का 40 गुना है। ल.स. और म.स. का योग 1476 है। यदि एक संख्या 288 है, तो दूसरी संख्या है :
(A) 180
(B) 196
(C) 220
(D) 240
131. रासायनिक परिवर्तन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) वे सामान्य रूप से अनुत्क्रमणीय होते हैं।
(b) पूर्णतः भिन्न गुणों वाले नए पदार्थ बनते हैं।
(c) इन परिवर्तनों के दौरान कोई ऊर्जा परिवर्तन (ऊष्मा/प्रकाश) नहीं होता है।
(d) अलग-अलग अभिकारकों का द्रव्यमान बदल सकता है लेकिन कुल द्रव्यमान संरक्षित रहता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) केवल (a), (c) और (d)
(B) (a), (b), (c) और (d)
(C) केवल (a), (b) और (d)
(D) केवल (b) और (c)
132. भारत के किस भवन निर्माण पत्थर के उत्पादन में राजस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) असिताश्म (बेसाल्ट)
(B) स्लेट
(C) संगमरमर
(D) ग्रेनाइट
133. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची -I (जल संरक्षण विधि)
(a) झालरा
(b) बावड़ी
(c) खादीन
(d) कुएँ

सूची-II (जिला)
(i) बूंदी
(ii) जैसलमेर
(iii) जोधपुर
(iv) बीकानेर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
(D) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
134. राजस्थान के किस शासक ने हल्दीघाटी के युद्ध (1576) में मुग़ल शासक अकबर की सेना को पराजित करके, उसकी शक्ति का वीरतापूर्वक सामना किया ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) राणा उदय सिंह
(B) मिर्जा राजा जय सिंह
(C) महाराणा प्रताप
(D) सवाई जय सिंह
135. कौन सा मच्छर 'डेंगू' और 'चिकनगुनिया' के वाहक के रूप में कार्य करता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) एनाफिलीज
(B) क्यूलेक्स
(C) एडीज एजिप्टी
(D) मैनसोनिया
136. ऐतिहासिक रूप से, राजस्थानी भाषा की किस महत्त्वपूर्ण बोली को कभी-कभी राजस्थानी का ही पर्याय माना जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) मारवाड़ी
(B) ढूंढारी
(C) मलावी
(D) मेवाड़ी
137. उस संत का नाम बताइए जिन्हें राजस्थान में धार्मिक आंदोलन शुरू करने का श्रेय दिया जाता है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) संत पीपा
(B) संत जसनाथजी
(C) संत दादुदयाल
(D) संत धन्ना
138. राजस्थान की कृषि उपज मंडियाँ किसानों की मदद कर रही हैं :
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) उत्पादों के सर्वोत्तम मूल्य दिलाने में
(B) शीत भंडारण की सुविधाएँ प्रदान करने में
(C) तकनीकी विकास में
(D) कृषि विस्तार सेवाओं में
139. भारत में सबसे अधिक उत्पादन राजस्थान में होता है ________
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) मैंगनीज का
(B) लेड और जिंक का
(C) लौह अयस्क का
(D) कोयला का
140. सूची-I (जैव-भूरासायनिक चक्र) का सूची-II (भंडार) के साथ मिलान करें।

सूची-I (जैव-भूरासायनिक चक्र)
(a) कार्बन चक्र
(b) नाइट्रोजन चक्र
(c) फॉस्फोरस चक्र
(d) जल चक्र

सूची-II (भंडार)
(i) वायुमंडल ($N_2$ गैस)
(ii) चट्टानें (फॉस्फेट)
(iii) महासागर और जीवाश्म ईंधन
(iv) जल निकाय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(B) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iv)
141. A (5, 2), B (4, 7) और C (7, -4) शीर्षों से निर्मित त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या है ?
(A) 8 वर्ग मात्रक
(B) 6 वर्ग मात्रक
(C) 4 वर्ग मात्रक
(D) 2 वर्ग मात्रक
142. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें :

सूची-I (राजस्थान में औद्योगिक गलियारे)
(a) अजमेर-किशनगढ़ निवेश क्षेत्र
(b) जयपुर-दौसा औद्योगिक क्षेत्र
(c) भीलवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र
(d) खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना निवेश क्षेत्र

सूची-II (के लिए प्रसिद्ध)
(i) खनिज आधारित उद्योग
(ii) ऑटो कलपुर्जे
(iii) हथकरघा बुनाई और कपड़े की रंगाई
(iv) चमड़ा उद्योग (जूते/मोजरी) और मिट्टी के बर्तन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
(A) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(B) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
(C) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
143. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए।

सूची-I (कृषि क्रांतियाँ)
(a) सफ़ेद
(b) नीला
(c) भूरा
(d) सुनहरा

सूची-II (का विकास)
(i) मत्स्यपालन
(ii) दूध
(iii) फल और सब्जियाँ
(iv) खाद्य प्रसंस्करण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
(A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
(B) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(D) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
144. अभिक्रिया के प्रकार की पहचान कीजिए :
$\text{Fe} + \text{CuSO}_{4} \rightarrow \text{FeSO}_{4} + \text{Cu}$
(A) विस्थापन और रेडॉक्स
(B) संयोजन
(C) दोहरा विस्थापन
(D) अपघटन
145. 28 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ________ था।
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) शिशुओं को खसरा और गलसुआ से बचाना
(B) किशोरी लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाना
(C) बच्चों को निमोनिया से बचाना
(D) बच्चों को चेचक से बचाना
146. भारतीय सेना में पहली महिला 'रुद्र' हेलीकॉप्टर पायलट बनकर किसने इतिहास रचा ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) हंसजा शर्मा
(B) अनुपमा हसीजा
(C) वरुणा ताहिल
(D) तुलिका चौधरी
147. राजस्थान के रामसर स्थलों के रूप में दर्जा प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए ।
(a) सिलिसेर
(b) केवलादेव घाना
(c) सांभर
(d) खिचेन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (c), (b), (d), (a)
(B) (b), (c), (a), (d)
(C) (b), (c), (d), (a)
(D) (c), (b), (a), (d)
148. निम्नलिखित में से कौन-सा सही संयोजन नहीं है ?
सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) राजस्थान का राजकीय पशु - चिंकारा (वन्यजीव) और ऊँट (पशुधन)
(B) राजकीय वृक्ष - खेर
(C) राजस्थान राजकीय पक्षी - ग्रेट इंडियन बस्टर्ड या गोडावन
(D) राजकीय पुष्प - रोहिड़ा
149. राजस्थान में जिला उद्योग केंद्रों (डीआईसी) की क्या भूमिका है?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) सीधे सीमेंट का निर्माण करना
(B) राज्य के खनन विभाग का प्रबंधन करना
(C) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देना और उनकी सहायता करना
(D) अंतर्राष्ट्रीय निर्यात नियमों को संभालना
150. राजस्थान किस खनिज उत्पादन के मूल्य के लिए भारत में दूसरे स्थान पर है?
सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
(A) हीरा
(B) सोना
(C) लघु खनिज
(D) कोयला

Latest Updates