CET GRADUATION LEVEL PREVIOUS YEAR PAPER 2024( A11)

Saran Exams • saranexams.in

परीक्षा का नाम एवं कोडः

समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) (स्नातक स्तर)-2024 (A11)
⇄ Page poori tarah dekhne ke liye left-right swipe karein
1. Overwhelmed by the beauty of which of the following forts did British Historian James Tod say that if he was offered a jagir in Rajasthan, he would choose that fort?
निम्नलिखित में से किस किले की सुंदरता से अभिभूत होकर ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने कहा कि, "यदि उन्हें राजस्थान में किसी जागीर की पेशकश की जाएगी, तब वह इस किले को चुनेंगे ?
(A) Chittorgarh Fort / चित्तौड़गढ़ किला
(B) Taragarh Fort / तारागढ़ किला
(C) Bhainsogarh Fort / भैंसोगढ़ किला
(D) Nahargarh Fort / नाहरगढ़ किला
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
2. Which language is spoken in the areas of Banswara, Dungarpur and the nearby hilly areas?
बाँसवाड़ा, डूंगरपुर और इसके आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में कौन सी भाषा बोली जाती है?
(A) Hadoti / हाड़ोती
(B) Mewati / मेवाती
(C) Vagri / वागड़ी
(D) Shekhawati / शेखावाटी
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
3. In which year was Kalbelia dance form included in UNESCO's intangible heritage list?
कालबेलिया नृत्य कला रूप को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में किस वर्ष में सम्मिलित किया गया था?
(A) 2008
(B) 2009
(C) 2010
(D) 2011
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
4. किस समास में सभी पद प्रधान होते हैं?
(A) अव्ययीभाव
(B) बहुव्रीहि
(C) तत्पुरुष
(D) द्वंद्व
(E) अनुत्तरित प्रश्न
5. क्रिया या धातु के अंत में लगाए जाने वाले प्रत्यय कहलाते हैं-
(A) तद्धित प्रत्यय
(B) स्त्री प्रत्यय
(C) कृत प्रत्यय
(D) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
(E) अनुत्तरित प्रश्न
6. इनमें से कौन-सा शब्द 'अमिय' का पर्यायवाची नहीं है?
(A) पीयूष
(B) सुधा
(C) कृशानु
(D) जीवनोदक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
7. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन - I : विराम चिह्नों का प्रयोग विराम या रुकने के लिए किया जाता है।
कथन - II : विराम चिह्नों के गलत प्रयोग से अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
(A) कथन I और II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
8. 628, 429, 183, 249, 416
From the above sequence of given numbers, what is the sum of the unit digit of third number from left and tens digit of the fourth number from the right?
ऊपर दी गयी संख्याओं के क्रम में, बाँये से तीसरे स्थान की संख्या के इकाई अंक व दाँये से चौथे स्थान की संख्या के दहाई अंक का योग है?
(A) 3
(B) 5
(C) 7
(D) 6
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
9. Sushil is the son-in-law of Bhumi's maternal grandmother Sangita. Ravi is the only son-in-law of Bhumi's mother. How Ravi is related to Sangita?
सुशील भूमि की नानी संगीता का दामाद है। रवि भूमि की माता का एक मात्र दामाद है। रवि का संगीता से क्या संबंध है?
(A) पौत्र
(B) अंकल
(C) पौत्री का पति
(D) ब्रदर इन लॉ
(E) अनुत्तरित प्रश्न
10. If 'threat' is coded as 289512, then 'BRIDGESTONE' will be coded as:
यदि 'threat' को कोड में 289512 व्यक्त किया जाता है, तो 'BRIDGESTONE' का कोड होगाः
(A) 27947513855
(B) 29947612955
(C) 28947612855
(D) 29947512655
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
11. In Rajasthan putting a gold nail between the teeth is known as:-
राजस्थान में दांतों के बीच में सोने की कील लगाने की कला को क्या कहा जाता है?
(A) दामना
(B) बारी
(C) चंप
(D) बोरला
(E) अनुत्तरित प्रश्न
12. In which Rajasthani folk dance, dhol, bankiya and thali are used as the main instruments?
राजस्थान के किस लोक नृत्य में ढोल, बांकिया और थाली का प्रयोग मुख्य वाद्य-यंत्र के रूप में किया जाता है?
(A) घुडला
(B) चंग
(C) डांडिया
(D) गैर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
13. Where is Nataniyon Ki Haveli situated?
नाटाणियों की हवेली कहाँ पर स्थित है?
(A) झुंझुनू
(B) चुरू
(C) जयपुर
(D) लक्ष्मणगढ़
(E) अनुत्तरित प्रश्न
14. Who among the following established mobile reading rooms and libraries at various places in Rajasthan?
निम्नलिखित में से किसने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर मोबाईल रीडिंग रूम एवं पुस्तकालयों की स्थापना की?
(A) पण्डित झाबर मल शर्मा
(B) आचार्य तुलसी
(C) स्वामी केशवानंद
(D) कोमल कोठारी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
15. Which of the following leaders led the Bijolia movement?
निम्नलिखित में से किसने बिजोलिया आंदोलन का नेतृत्व किया?
(A) विजय सिंह पथिक
(B) चूना राम पुनिया
(C) कंवर विजय पाल
(D) सुरेंद्र सिंह
(E) अनुत्तरित प्रश्न
16. Which of the following sector plays most important role in the economy of Rajasthan state?
राजस्थान राज्य में निम्न में से कौन सा क्षेत्र, अत्यधिक रूप से आर्थिक महत्व का माना जाता है?
(A) उद्योग क्षेत्र
(B) स्वास्थ्य क्षेत्र
(C) कृषि क्षेत्र
(D) शिक्षा क्षेत्र
(E) अनुत्तरित प्रश्न
17. Which of the following are cash crops of Rajasthan state? (Choose the most appropriate option from below)
निम्नलिखित में से कौन सी राजस्थान राज्य की नगदी (कैश) फसले हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) कपास और तम्बाकू
(B) चाय और गन्ना
(C) कॉफी और अनाज
(D) सोयाबीन और कोको
(E) अनुत्तरित प्रश्न
18. निम्नलिखित में से 'आजिवीका' का शुद्ध रूप है-
(A) अजीविका
(B) अजिविका
(C) आजीविका
(D) आजिविका
(E) अनुत्तरित प्रश्न
19. इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
(A) घनश्याम की पाँच दरियाँ या एक कंबल बिकेगा。
(B) घनश्याम की पाँच दरियाँ या एक कंबल बिकेंगे।
(C) घनश्याम का एक कंबल या पाँच दरियाँ बिकेंगी。
(D) घनश्याम की पाँच दरियाँ या पाँच कंबल बिकेंगे。
(E) अनुत्तरित प्रश्न
20. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I: a. कलम तोड़ना, b. खेत रहना या आना, c. चाँद पर थूकना, d. कलेजा ठंडा होना
सूची-II: I. संतोष होना, II. सम्माननीय का अनादर करना, III. बढ़िया लिखना, IV. वीरगति पाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-II, b-IV, c-III, d-I
(D) a-III, b-IV, c-II, d-I
(E) अनुत्तरित प्रश्न
21. निम्न में से किस नियम के अंतर्गत हिंदी के प्रगामी प्रयोग को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पूरे भारत को तीन क्षेत्रों में बाँटा गया है?
(A) राजभाषा अधिनियम, 1963
(B) राजभाषा अधिनियम, 1967
(C) राजभाषा नियम, 1973
(D) राजभाषा नियम, 1976
(E) अनुत्तरित प्रश्न
22. Who was awarded Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2022 for Table Tennis?
किस खिलाड़ी को टेबल टेनिस हेतु मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया?
(A) कमलेश मेहता
(B) मनिका बत्रा
(C) शरत कमल अचंता
(D) सौम्यजीत घोष
(E) अनुत्तरित प्रश्न
23. Which one of the following is not a Fundamental Right under the Constitution of India?
निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकार नहीं है?
(A) शिक्षा का अधिकार
(B) संपत्ति का अधिकार
(C) समानता का अधिकार
(D) स्वतंत्रता का अधिकार
(E) अनुत्तरित प्रश्न
24. Salt water crocodile is main fauna of which of the following biosphere reserves?
खारे पानी का मगरमच्छ, निम्नलिखित में से किस जीवमंडल रिजर्व का मुख्य जीव है?
(A) सिमलिपाल
(B) ग्रेट निकोबार
(C) कच्छ
(D) पन्ना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
25. Which among the following is the longest river of Rajasthan?
निम्नलिखित में से राजस्थान की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
(A) चंबल
(B) लूनी
(C) साबरमती
(D) खारी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
26. The Thar desert comprises the desert triangle of three cities - (Choose the most appropriate option from below)
थार रेगिस्तान में तीन शहरों का रेगिस्तानी त्रिकोण शामिल है, वह है (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) जैसलमेर - जोधपुर - बाड़मेर
(B) बीकानेर - जैसलमेर - पाली
(C) बीकानेर - जैसलमेर - बाड़मेर
(D) जैसलमेर - जोधपुर - बीकानेर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
27. Barkana water falls is situated in which of the following state of India?
निम्नलिखित राज्यों में से भारत के किस राज्य में बरकाना जलप्रपात स्थित है?
(A) कर्नाटक
(B) गोवा
(C) तमिलनाडु
(D) ओडिशा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
28. Which of the following mineral is non-metallic and inorganic?
निम्नलिखित में से कौन सा खनिज अधात्विक एवं अकार्बनिक है?
(A) प्राकृतिक गैस
(B) कोयला
(C) पेट्रोलियम
(D) ग्रेफाइट
(E) अनुत्तरित प्रश्न
29. Which of the following is not a type of Iron ore?
निम्नलिखित में से कौन लौह अयस्क का प्रकार नहीं है?
(A) लोह उल्का (सिडेराइट)
(B) लिमोनाइट
(C) मैग्नेटाइट
(D) लिग्नाइट
(E) अनुत्तरित प्रश्न
30. The length, breadth and height of room are 12 m, 9 m and 8 m respectively. The length of the longest bamboo pole that can be placed in it, is:
एक कमरा 12 मी लम्बा, 9 मी चौड़ा और 8 मी ऊंचा है। इसमें रखे जा सकने वाले बांस के डंडे की अधिकतम लंबाई ज्ञात कीजिए ।
(A) 19 मी
(B) 18 मी
(C) 17 मी
(D) 15 मी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
31. The inner circumference of a circular path around a circular lawn is 660 m. What is the radius (in meter) of the outer circumference of the path, if the path is 14 m wide?
एक गोलाकार बाग के चारों ओर वर्तुलपथ की आंतरिक परिधि 660 मीटर है। यदि पथ 14 मीटर चौड़ा हो तो इसकी बाह्य परिधि की त्रिज्या, (मीटर में) क्या होगी?
(A) 110 मीटर
(B) 119 मीटर
(C) 115 मीटर
(D) 84 मीटर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
32. A shopkeeper sold an article for 400 at a loss of 20%. At what price he should sell the article to make a profit of 10%?
एक दुकानदार ने किसी वस्तु को 20% की हानि पर ₹ 400 में बेचा। 10% का लाभ कमाने के लिए, उसे उस वस्तु को किस कीमत पर बेचना चाहिए?
(A) 550
(B) 500
(C) 520
(D) 530
(E) अनुत्तरित प्रश्न
33. Which of the following is the application of computer mostly used in medical field?
निम्नलिखित में से कम्प्यूटर का कौन-सा एप्लीकेशन मुख्यतः चिकित्सीय क्षेत्र से संबंधित है?
(A) विज्ञापन का सृजन करना
(B) 3 डी ऑब्जेक्ट्स को स्पष्ट देखना
(C) दूरस्थ शिक्षा प्रदान करना
(D) शल्य चिकित्सा में सहायता देना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
34. Which of the following is not the class/category of computers?
निम्नलिखित में से कौन-सी कम्पयूटर के वर्ग/श्रेणी में नहीं है?
(A) माइक्रो कम्प्यूटर
(B) मिनी कम्प्यूटर
(C) मेनफ्रेम कम्प्यूटर
(D) पैरेलल कम्प्यूटिंग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
35. Which Indian has won the 2023 Ramon Magsaysay Award? (Choose the most appropriate option from below)
किस भारतीय ने 2023 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) कैलाश विद्यार्थी
(B) गजल अलघ
(C) गौतम अडानी
(D) रवि कन्नन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
36. Who was the Deputy Prime Minister and first Home Minister of Independent India?
स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कौन थे?
(A) महात्मा गाँधी
(B) सी. राज गोपालाचारी
(C) सरदार वल्लभभाई पटेल
(D) रफी अहमद किदवई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
37. After the partition of India in 1947, which of the following archaeological sites remained on the Indian side ?
1947 में भारत के विभाजन के बाद निम्नलिखित में से कौन सा पुरातात्विक स्थल भारत के तरफ के क्षेत्र में रह गया ?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) गंवेरीवाला
(D) कालीबंगा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
38. Who is the family deity of Bikaner royal family?
कौन बीकानेर राजपरिवार की कुलदेवी हैं?
(A) करणी माता
(B) जीण माता
(C) सकराय माता
(D) आई माता
(E) अनुत्तरित प्रश्न
39. As per the Constitution of India, the name of a state in the Union of India can be altered by -
भारत के संविधान के अनुसार, संघीय भारत के किसी राज्य का नाम निम्नलिखित में से किसके द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है?
(A) मंत्रिमंडल समिति
(B) राज्यपाल
(C) राष्ट्रपति
(D) संसद
(E) अनुत्तरित प्रश्न
40. When was Rajasthan Information Commission constituted ?
राजस्थान सूचना आयोग का गठन कब हुआ?
(A) 18 अप्रैल, 2005
(B) 18 अप्रैल, 2006
(C) 28 अप्रैल, 2005
(D) 28 अप्रैल, 2006
(E) अनुत्तरित प्रश्न
41. Which of the following position is not mentioned in the Constitution of India?
निम्नलिखित में से कौन-से पद का भारतीय संविधान में उल्लेख नहीं किया गया है?
(A) प्रधानमंत्री
(B) मुख्यमंत्री
(C) उप मुख्यमंत्री
(D) लोकसभा अध्यक्ष
(E) अनुत्तरित प्रश्न
42. Who among the following commonly serves as the Chancellor of State Universities?
निम्नलिखित में से प्रायः कौन राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कार्य करता है?
(A) प्रधानमंत्री
(B) शिक्षा मंत्री
(C) मुख्यमंत्री
(D) राज्यपाल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
43. Given below are two statements:
Statement (I): In April 1919, the Udaipur state government formed a Commission under the chairmanship of Mandalgarh Hakim Bindulal Bhattacharya, in order to listen to the Complaints of Bijolia farmers. The Commission advocated various recommendations for the benefit of the farmers.
Statement (II): Officers of the Foreign Ministry of Indian government believed that a quick alliance should be made with the Bijoliya Kisan Panchayat, otherwise the peasant movement may take a violent form in Rajputana.
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): बिजोलिया किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए, उदयपुर की राज्य सरकार ने अप्रैल 1919 में, एक आयोग का गठन माण्डलगढ हाकीम बिन्दूलाल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में गठित किया। आयोग ने किसानों के हित के लिए अनेक अनुशंसाएँ की।
कथन (II): भारतीय सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का मानना था कि बिजोलिया किसान पंचायत से गठबंधन की तुरन्त स्थापना की जाए अन्यथा राजपूताना में किसान आंदोलन एक हिंसात्मक रूप ले सकता है।
(A) Both Statement (I) and Statement (II) are correct. / कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
(B) Both Statement (I) and Statement (II) are incorrect. / कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
(C) Statement (I) is correct but Statement (II) is incorrect. / कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
(D) Statement (I) is incorrect but Statement (II) is correct. / कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
44. Who of the following social reformers was associated with the abolition of Sati Pratha?
निम्नलिखित समाज सुधारक में से कौन सती प्रथा उन्मूलन के साथ जुड़े हुए थे?
(A) विवेकानंद
(B) दयानंद सरस्वती
(C) राजा राम मोहन राय
(D) गोविंद रानाडे
(E) अनुत्तरित प्रश्न
45. "The Indian War of Independence", book was written by whom?
"द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस", पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई?
(A) महात्मा गाँधी
(B) आर. सी. मजूमदार
(C) बाबा आमटे
(D) वीर सावरकर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
46. In which of the following year United Nations adopted the UN guidelines for consumer protection?
संयुक्त राष्ट्र ने निम्न में से किस वर्ष में उपभोक्ता संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देशों को अपनाया?
(A) 1979
(B) 1981
(C) 1983
(D) 1985
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
47. Which among the following organizations control the business of Insurance in India?
निम्नलिखित में से कौन सी संस्था भारत में बीमा उद्योग को नियंत्रित करती है?
(A) आर. बी. आई.
(B) एल. आई. सी.
(C) आई. आर. डी. ए. आई.
(D) सेबी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
48. NITI AAYOG was established on: (Choose the most appropriate option from below)
नीति आयोग की स्थापना की गई थीः (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) 1 जनवरी, 2014
(B) 15 अगस्त, 2014
(C) 15 अगस्त, 2015
(D) 1 जनवरी, 2015
(E) अनुत्तरित प्रश्न
49. Which of the following statement is not correct about the Tertiary Coal?
निम्नलिखित में से कौन सा कथन तृतीयक कोयले के संदर्भ में सही नहीं है?
(A) इसे भूरा कोयला के नाम से भी जाना जाता है।
(B) यह निम्न गुणवत्ता का कोयला होता है।
(C) यह देश के कुल कोयला उत्पादन में 25% का अंशदान देता है।
(D) यह तृतीयक युग के ऑलिगोसिन काल की चट्टानों में पाया जाता है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
50. Karewa formation are useful for the cultivation of
करेवा बनावट (फोर्मेशन) किसकी खेती के लिए उपयोगी है?
(A) केसर
(B) कपास
(C) जुट
(D) कॉफी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
51. Which of the following river is right bank tributary of the Ganga River System?
निम्नलिखित में से कौन सी नदी, गंगा नदी प्रणाली की दाहिनी सहायक नदी है?
(A) रामगंगा
(B) सोन
(C) गोमती
(D) घाघरा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
52. Son river is a tributary of which of the following?
सोन नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है?
(A) गंगा
(B) यमुना
(C) महानदी
(D) नर्मदा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
53. The Southern most Himalayas are known as
सुदूर (सबसे) दक्षिण हिमालय को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) शिवालिक
(B) हिमाद्री
(C) हिमाचल
(D) अरावली
(E) अनुत्तरित प्रश्न
54. Which one of the following is the oldest oil refinery in India?
निम्नलिखित में से भारत की प्राचीनतम तेल रिफाइनरी कौन-सी है?
(A) मथुरा रिफाइनरी
(B) कोयली रिफाइनरी
(C) डिगबोई रिफाइनरी
(D) हल्दिया रिफाइनरी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
55. Doddabetta is the highest peak in Tamil Nadu. This is a part of which of the following famous mountain range?
'डोडाबेट्टा' तमिलनाडु की सबसे उच्चतम चोटी है। यह निम्न में से कौन-सी प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला का एक भाग है?
(A) नीलगिरी पर्वत
(B) अरावली पर्वत
(C) सतपुड़ा पहाड़ियाँ
(D) पीर पंजाल पर्वत
(E) अनुत्तरित प्रश्न
56. Choose the most appropriate Hindi word for - "Endorsement".
(A) प्रयत्न करना
(B) पृष्ठांकन करना
(C) प्रदान करना
(D) जारी करना
(E) Question not attempted
57. Which of the following best describes the function of control unit?
निम्नलिखित में से कौन, कंट्रोल यूनिट के कार्यों का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(A) मेमोरी, प्रोसेसर और इनपुट/आउटपुट उपकरणों के परिचालन का नियंत्रण
(B) तर्कयुक्त परिचालन का निष्पादन
(C) बाह्य (एक्सटर्नल) डाटा को कम्प्यूटर समझे ऐसे स्वरूप में परिवर्तित करना
(D) अंकगणितीय परिचालन का निष्पादन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
58. Which of the following facility is mainly provided by E-mitraplus initiative of Rajasthan?
निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा मुख्यतः राजस्थान की ई-मित्रप्लस पहल द्वारा प्रदान की जाती है?
(A) जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास के लिए आवेदन पत्र
(B) विशिष्ट प्रतिष्ठानों को भुगतान की सुविधा देना
(C) जी. आई. एस. आधारित निर्णय सहायक प्रणाली
(D) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
59. Which of the following tax generates maximum amount of revenue for the Government of India?
निम्नलिखित में से कौन सा कर, भारत सरकार के लिए सर्वाधिक राजस्व का उपार्जन करता है?
(A) आय कर
(B) बिक्री कर
(C) सीमा शुल्क
(D) निगमित (कॉरपोरेट) कर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
60. Which of the following is outside the ambit of GST?
निम्नलिखित में से कौन वस्तु एवं सेवा कर की परिधि से बाहर है?
(A) प्राकृतिक गैस
(B) तंबाकू
(C) मादक पेय
(D) वाहन स्पिरिट
(E) Question not attempted
61. Which of the following is an example of joint sector industry? (Choose the most appropriate option from below)
निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
(B) ऑयल इंडिया लिमिटेड
(C) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
(D) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
62. Which of the following is a mineral-based industry?
निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है?
(A) वस्त्र उद्योग
(B) मत्स्य उद्योग
(C) पेट्रोकेमिकल उद्योग
(D) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
63. Which of the following statement is not correct about the Chhota Nagpur Plateau Industrial region?
निम्नलिखित में से कौन सा कथन छोटा नागपुर पठार औद्योगिक क्षेत्र के संदर्भ में सही नहीं है?
(A) यह क्षेत्र "भारत के रुहर", नाम से विख्यात है。
(B) यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है।
(C) रांची, धनबाद, चाईबासा, सिंदरी, इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र हैं。
(D) इस क्षेत्र का विकास झारखंड-ओडिशा से लौह अयस्क और दामोदर घाटी के कोयले से समृद्ध होने के कारण हुआ है。
(E) अनुत्तरित प्रश्न
64. The concept of 'equality before law' is an element of the concept of 'Rule of Law' which was propounded by -
'कानून के समक्ष समानता' की अवधारणा 'कानून के शासन' की अवधारणा का एक तत्व है। इसे किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
(A) पॉल जेनेट
(B) ए.वी. डाइसी
(C) लॉर्ड एक्टन
(D) आईवर जेनिंग्स
(E) अनुत्तरित प्रश्न
65. Match List-I with List-II.
List-I: a. Chipko Movement, b. Bandung Conference, c. Dr. P.C. Mahalanobis, d. Bombay Plan
List-II: I. Afro Asian Conference, II. A proposal made by big industrialists in 1944 for setting up a planned economy, III. An environment movement to prevent cutting down of trees, IV. Economist under whose leadership the Second Five Year Plan was drafted
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-1: a. चिपको आंदोलन, b. बांडुंग सम्मेलन, c. डॉ. पी.सी. महालनोबिस, d. बॉम्बे प्लान
सूची-II: I. एफ्रो- एशियन सम्मेलन, II. एक नियोजित अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए 1944 में बड़े उद्योगपतियों द्वारा किया गया एक प्रस्ताव, III. पेड़ों की कटाई रोकने के लिए एक पर्यावरण आंदोलन, IV. अर्थशास्त्री जिनके नेतृत्व में दूसरी पंचवर्षीय योजना का मसौदा तैयार किया गया था
Choose the most appropriate answer from the options given below:
(A) a-I, b-III, c-IV, d-II
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-III, b-I, c-IV, d-II
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
66. The famous speech by Pt. Jawahar Lal Nehru, addressed on the midnight of 14-15 August 1947 is called
14-15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा दिया गया प्रसिद्ध भाषण कहा जाता है-
(A) Tryst with destiny / ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
(B) Tried with destiny / ट्राइड विद डेस्टिनी
(C) Tryst with honesty / ट्रिस्ट विद ऑनेस्टी
(D) Tryst and Co-operation / ट्रिस्ट एण्ड को-ऑपरेशन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
67. The cities that were divided into communal zones during the partition of India were-
भारत के विभाजन के दौरान सांप्रदायिक क्षेत्रों में बँट गए शहर थेः-
(A) लाहौर, अमृतसर और हैदराबाद
(B) लाहौर, अमृतसर और कलकत्ता
(C) अमृतसर, कलकत्ता और जम्मू कश्मीर
(D) लाहौर, बिहार और कलकत्ता
(E) अनुत्तरित प्रश्न
68. Which of the following is not a Kharif crop?
निम्नलिखित में से कौन एक खरीफ फसल नहीं है?
(A) मक्का
(B) बाजरा
(C) चना
(D) धान
(E) अनुत्तरित प्रश्न
69. Fill in the blank with the most appropriate option:
9, 28, 65, 126,
(A) 204
(B) 194
(C) 206
(D) 21
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
70. In the given question, choose the number letter group which is different from the others.
दिए गए प्रश्न में वह संख्या अक्षर समूह चुने जो अन्य से अलग है。
(A) PH3
(B) XL2
(C) JB5
(D) OE3
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
71. Select the related word from the given options:
Animals: Zoology :: Blood: ?
दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द का चयन कीजिए:
जानवर : जंतुविज्ञान :: रक्त: ?
(A) Hematology / हिमेटॉलॉजी
(B) Pathology / पेथोलॉजी
(C) Anatomy / एनाटॉमी
(D) Entomology / एनटोमोलॉजी
(E) अनुत्तरित प्रश्न
72. 'कार्यालय ज्ञापन', निम्न में से किस शैली में लिखा जाता है?
(A) उत्तम पुरुष
(B) मध्यम पुरुष
(C) अन्य पुरुष
(D) प्रथम पुरुष
(E) अनुत्तरित प्रश्न
73. Complete the sentence by choosing the correct option:
In reality the ________ benefits from advocating the need for taking breakfast.
(A) general public
(B) French people
(C) children
(D) food Industry
(E) Question not attempted
74. According to the conclusion of the passage, breakfast -
(A) Is essential and not to be skipped.
(B) Skipping cannot harm you.
(C) Is the most significant meal of the day.
(D) Contributes to an individual's health.
(E) Question not attempted
75. In America, obesity and tooth decay have assumed the proportion of an epidemic because of the -
(A) Vested interest of the general public
(B) Consumption of sugary cereals.
(C) Greek idea of breakfast.
(D) Consumption of savoury food
(E) Question not attempted
76. Bogus means
(A) False
(B) Big
(C) True
(D) Confident
(E) Question not attempted
77. Which of the following three years were declared as Plan Holidays from five year plans in India?
भारत में पंचवर्षीय योजनाओं में से निम्न में से कौन से तीन वर्षों को योजना अवकाश घोषित किया गया था?
(A) 1957 से 1960
(B) 1961 से 1964
(C) 1966 से 1969
(D) 1969 से 1972
(E) अनुत्तरित प्रश्न
78. Dr. Savita Ben Ambedkar inter-caste marriage help scheme was launched in the year-
डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह सहायता योजना निम्नलिखित में से किस वर्ष में प्रारम्भ की गई थी?
(A) 2006
(B) 2007
(C) 2010
(D) 2012
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
79. Rajasthan handicraft policy has come into force on
राजस्थान हथकरघा नीति _________ को लागू हुई थी।
(A) 17 सितंबर, 2022
(B) 18 सितंबर, 2022
(C) 20 दिसंबर, 2023
(D) 23 नवंबर, 2023
(E) अनुत्तरित प्रश्न
80. Which of the following facility is not provided by the Rajasthan Sampark Portal?
निम्नलिखित में से कौन सी सुविधा राजस्थान संपर्क पोर्टल द्वारा प्रदान नहीं की जाती है?
(A) शिकायतों का निपटारा
(B) जी. आई. एस. एकीकरण और आंकड़ों का विश्लेषण
(C) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
(D) ऑटोमैटिक स्पीच रिकॉगनिशन (ASR)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
81. Which of the following two states have a joint plan under Mahi Project?
निम्नलिखित में से किन दो राज्यों में माही परियोजना एक संयुक्त योजना है?
(A) राजस्थान - मध्य प्रदेश
(B) राजस्थान - पंजाब
(C) राजस्थान - गुजरात
(D) राजस्थान - हरियाणा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
82. The characteristics of computer in which, computer can perform different types of tasks with the same ease is known as:
कंप्यूटर की वह कौन-सी विशिष्टता है, जिसमें कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के कार्यों का सुगमता से निष्पादन करता है?
(A) गति
(B) बहुमुखी / Versatility
(C) विश्वसनीयता
(D) कर्मठता
(E) अनुत्तरित प्रश्न
83. Which of the following is not a Constitutional Body?
इनमें से कौन सा एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
(A) संघ लोक सेवा आयोग
(B) वित्त आयोग
(C) चुनाव आयोग
(D) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
84. Which of the following language is not included in the Eighth Schedule of the Constitution?
निम्नलिखित में से कौन सी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?
(A) नेपाली
(B) सिंधी
(C) अंग्रेजी
(D) संथाली
(E) अनुत्तरित प्रश्न
85. Choose the most appropriate option from below to complete the sentence:
A formal letter concludes with a -
(A) Subject
(B) Salutation
(C) Signature
(D) Heading
(E) Question not attempted
86. Fill in the blank by choosing the most appropriate option:
He was indignant ________ being cheated by the smooth talk of the salesman.
(A) with
(B) in
(C) of
(D) at
(E) Question not attempted
87. Change the direct speech into indirect speech by selecting the most appropriate option from below:
He said, "I do not wish to see any of you, go away."
(A) He said that he had not wished to see any of them and ordered them to go away.
(B) He told that he did not wish to see any of them and ordered them to go away.
(C) He said that he does not wish to see any of us and ordered us to go away.
(D) He told that he did not wish to see us and ordered us to go away.
(E) Question not attempted
88. Change the sentence into passive voice by choosing the most appropriate option:
They feed the seals at the zoo twice a day.
(A) The zoo feeds the seals twice a day.
(B) They feed the seals twice a day at the zoo.
(C) The seals are fed twice a day at the zoo.
(D) Twice a day the seals are being fed at the zoo.
(E) Question not attempted
89. The simple interest of a certain sum of rupees for 8 years at 7.5% annual rate is 7500. What is the simple interest on same sum for 8 years, if the rate of interest is increased by 2.5%?
यदि 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से 8 वर्षों में एक राशि पर ₹ 7,500 साधारण ब्याज बनता है। यदि उसी धनराशि पर ब्याज 2.5% बढ़ा दिया जाए तब 8 वर्षों में साधारण ब्याज क्या होगा?
(A) 20,000
(B) 12,500
(C) ₹ 10,000
(D) 12,000
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
90. जब एक ही स्वर के हस्व या दीर्घ रूप साथ-साथ आएँ तो दोनों स्वरों के स्थान पर कौन-सा स्वर हो जाता है?
(A) हस्व स्वर
(B) दीर्घ स्वर
(C) अर्द्ध स्वर
(D) पूर्ण स्वर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
91. Geostationary satellites are positioned at ________ km upward distance from earth surface.
भूस्थिर उपग्रहों का स्थापन पृथ्वी तल से ________ किमी ऊपर की दूरी पर किया जाता है।
(A) 26000
(B) 36000
(C) 55690
(D) 45990
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
92. Concentrated nitric acid (aq) reacts with copper to give
सान्द्र नाइट्रिक ऐसिड (aq) तांबे (कॉपर) से अभिक्रिया करके देता है-
(A) कॉपर नाइट्रेट एवं हाइड्रोजन गैस
(B) कॉपर नाइट्रेट, नाइट्रोजन मोनोक्साइड एवं पानी
(C) कॉपर नाइट्रेट, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड एवं पानी
(D) कॉपर ऑक्साइड एवं डाइनाइट्रोजन ऑक्साइड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
93. Colour blind person is unable to discriminate between:
वर्णान्ध (कलर ब्लाइड) व्यक्ति निम्न रंगों के मध्य भेद करने में असमर्थ रहता है :
(A) लाल और पीला रंग
(B) नीला और लाल रंग
(C) लाल और हरा रंग
(D) नीला और हरा रंग
(E) अनुत्तरित प्रश्न
94. Select the option that is related to the third letter cluster in the same way as the second letter cluster is related to the first letter cluster.
WOUNDS: DNOSUW:: ALMIGHTY:?
(A) AIGHTYLM
(B) AIGHLMTY
(C) AGHILMTY
(D) GILHMATY
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
95. How many numbers from 11 to 70 are there which are exactly divisible by 7 but not by 3?
11 से 70 में कुल कितनी संख्याएं हैं जो 7 से पूर्णतया भाज्य हैं परन्तु 3 से अभाज्य है?
(A) नौ
(B) पाँच
(C) सात
(D) छह
(E) Question not attempted
96. On increasing the numerator of a fraction by 15% and decreasing its denominator by 8%, the fraction becomes $\frac{15}{16}$. The original fraction is:
यदि एक भिन्न के अंश को 15% बढ़ा दिया जाए और इसके हर को 8% घटा दिया जाए तो भिन्न का मान $\frac{15}{16}$ हो जाता है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए -
(A) $\frac{5}{4}$
(B) $\frac{3}{4}$
(C) $\frac{6}{5}$
(D) $\frac{7}{4}$
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
97. Amit, Sumit and Vinay divide an amount of 2800, amongst themselves in the ratio of 5:6:3 respectively. If an amount of 200 is added to the share of each, what will be the new ratio of their shares of the amount?
अमित, सुमित और विनय ₹ 2800 की धनराशि को 5:6:3 के अनुपात में विभाजित कर लेते हैं। यदि प्रत्येक के हिस्से में ₹ 200 जोड़ दिए जाएं तो राशि में उनके हिस्सों का नया अनुपात क्या होगा?
(A) 6:9:4
(B) 6:7:4
(C) 7:8:5
(D) 4:5:2
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
98. The average of 11 observations is 50. If the average of first six observations is 40 and the average of last six observations is 55, then the sixth observation is:
11 अवलोकनों का औसत 50 है। यदि पहले छह अवलोकनों का औसत 40 है, और अंतिम छह अवलोकनों का औसत 55 है, तो छठा अवलोकन है:
(A) 30
(B) 40
(C) 20
(D) 35
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
99. Zinc reacts with dilute nitric acid (aq) to give
निम्नलिखित प्रतिफल के लिए जस्ता तनु नाइट्रिक अम्ल (aq) से प्रतिक्रिया देता है
(A) $Zn(NO_{3})_{2}+H_{2}O+N_{2}O$
(B) $Zn(NO_{3})_{2}+H_{2}$
(C) $Zn(NO_{3})_{2}+H_{2}O+NO_{2}$
(D) $Zn(NO_{3})_{2}+NO+H_{2}O$
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
100. Which of the following is not a part of chromosome?
क्रोमोसोम (गुणसूत्र) का निम्नलिखित में से कौन सा एक हिस्सा (अंश) नहीं हैं?
(A) सैटेलाइट
(B) एफ, पार्टिकल
(C) सेंट्रोमियर
(D) क्रोमेटिड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
101. Nathu La Pass is situated in which State/UT of India?
नाथुला पास (दरा) भारत के किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश में स्थित है?
(A) मेघालय
(B) जम्मू और कश्मीर
(C) सिक्किम
(D) अरुणाचल प्रदेश
(E) अनुत्तरित प्रश्न
102. Who is the head of the Indian Audit and Accounts Department?
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के प्रमुख कौन हैं?
(A) वित्त मंत्री
(B) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
(C) प्रधानमंत्री
(D) भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
103. Which of the following is not a constitutional post?
निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक पद नहीं है?
(A) राज्यपाल
(B) मुख्य न्यायाधीश
(C) आर बी आई गवर्नर
(D) लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर)
(E) अनुत्तरित प्रश्न
104. Which of the following is the largest inhabited riverine island in the world?
निम्न में से दुनिया का सबसे बड़ा बसा हुआ नदी द्वीप कौन सा है?
(A) माजुली
(B) उमानंदा
(C) मराजो
(D) दोआब
(E) अनुत्तरित प्रश्न
105. Which of the following river is not a part of Indus River System?
निम्न में से कौन सी नदी सिंधु नदी प्रणाली का भाग नहीं है?
(A) चेनाब
(B) कोसी
(C) रावी
(D) सतलुज
(E) अनुत्तरित प्रश्न
106. Which of the following Lake is not a Saline water lake in Rajasthan?
निम्न में से राजस्थान की कौन सी झील खारे पानी की झील नहीं है?
(A) सांभर
(B) डीडवाना
(C) पिचोला (पिछौला)
(D) पचपदरा
(E) अनुत्तरित प्रश्न
107. Identify the most appropriate idiom which can replace the underlined words:
Rohit has the reputation of complicating and confusing things when any issue is raised in the meeting.
(A) as clear as mud
(B) muddying the waters
(C) in complete shambles
(D) got our wires crossed
(E) Question not attempted
108. Identify the word that can best substitute the given expression:
One who is too strong to be defeated.
(A) Invulnerable
(B) Insolvent
(C) Indefatigable
(D) Invincible
(E) Question not attempted
109. Identify the most appropriate antonym of the given word from below:
APATHY
(A) Stoicism
(B) Aloofness
(C) Stupor
(D) Fervor
(E) Question not attempted
110. Amar and Akbar start walking in opposite direction. Amar walked 24 km and Akbar walked 7 km. Then Amar turned left and walked 7 km and Akbar turned right and walked 24 km. How far is each of them from the starting point?
अमर और अकबर ने विपरीत दिशा में चलना शुरू किया। अमर 24 कि. मी. चला और अकबर 7 कि. मी. चला। तत्पश्चात अमर बाँये मुड़ा और 7 कि. मी. चला और अकबर दाँये मुड़कर 24 कि. मी. चला। दोनों अपने मूल बिंदु से कितनी दूरी पर हैं?
(A) 27 कि. मी.
(B) 25 कि. मी.
(C) 26 कि. मी.
(D) 31 कि. मी.
(E) अनुत्तरित प्रश्न
111. A, B, C, D, E and F are sitting in a row facing north. E and F are in the center, and A and B are at the ends. C is sitting on the immediate left of A. Who is sitting on the immediate right of B?
A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E और F केंद्र में हैं, और A और B छोर पर हैं। C, A के ठीक बाँये स्थान पर बैठा है। B के ठीक दाँये स्थान पर कौन बैठा है?
(A) E
(B) A
(C) F
(D) D
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
112. Which Indian Constitutional amendment raised the age of retirement of a High Court Judge from 60 to 62 years?
किस भारतीय संविधान संशोधन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी?
(A) 15th Constitutional Amendment / 15वाँ संविधान संशोधन
(B) 16th Constitutional Amendment / 16वाँ संविधान संशोधन
(C) 17th Constitutional Amendment / 17वाँ संविधान संशोधन
(D) 18th Constitutional Amendment / 18वाँ संविधान संशोधन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
113. Match List-I with List-II.
List-I: a. Goods and Service Tax, b. Delimitation Commission, c. Survey of India, d. Dept. of Atomic Energy
List-II: I. Article 82, II. Prime Minister, III. Dept. of Science and Technology, IV. Article 246 A
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-1: a. वस्तु एवं सेवा कर, b. परिसीमन आयोग, c. भारतीय सर्वेक्षण (सर्वे ऑफ इंडिया), d. परमाणु ऊर्जा विभाग
सूची-II: I. अनुच्छेद 82, II. प्रधानमंत्री, III. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, IV. अनुच्छेद 246 A
Choose the most appropriate answer from the options given below:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-I, c-III, d-II
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-II, b-IV, c-I, d-III
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
114. निम्नलिखित में से 'पित्रादेश' शब्द का सही संधि विच्छेद है-
(A) पित्र + आदेश
(B) पित्रा + देश
(C) पितृ + आदेश
(D) पिता + आदेश
(E) अनुत्तरित प्रश्न
115. 'चाल', शब्द किस संज्ञा का उदाहरण है?
(A) समूहवाचक
(B) व्यक्तिवाचक
(C) जातिवाचक
(D) भाववाचक
(E) अनुत्तरित प्रश्न
116. रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यतः कितने भेद होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
(E) अनुत्तरित प्रश्न
117. First Indian spacecraft which will carry 3 members and will orbit for 3 days in space is:
प्रथम भारतीय अन्तरिक्षयान जो 3 सदस्यों को ले जाएगा और वह अंतरिक्ष में 3 दिनों के लिए रहेगा :
(A) एन आई एस एआर / NISAR
(B) गगनयान / Gaganyaan
(C) स्पैडेक्स / Spadex
(D) भास्कर 3 / Bhaskar 3
(E) अनुत्तरित प्रश्न
118. Which of the following is not the allotropes of carbon?
निम्नलिखित में से कौन-सा कार्बन का अपररूप (ऐलोट्रोप) नहीं है?
(A) फुलेरीन
(B) इथेनॉल
(C) ग्रेफाइट
(D) डायमंड
(E) अनुत्तरित प्रश्न
119. Which of the following is responsible for the dark brown or reddish colour given by henna?
मेहंदी द्वारा गहरा भूरा अथवा थोड़ा लाल रंग देने हेतु निम्नलिखित में से कौन जिम्मेदार रहता है?
(A) ल्यूसिफेरिन
(B) मेलानिन
(C) लॉसोन
(D) हाइड्रोक्विनाइन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
120. Which of the following input device is used to input temperatures and moisture etc.?
निम्नलिखित में से कौन सा इनपुट उपकरण का उपयोग तापमान और आर्द्रता को फीड (इनपुट) करने के लिये किया जाता है?
(A) वेबकैम
(B) जॉयस्टिक्स
(C) स्कैनर
(D) सेन्सर / Sensors
(E) अनुत्तरित प्रश्न
121. Cyber security is also called, "Security of Information Technology". It is used mainly to:
साइबर सुरक्षा को, "सूचना प्रौद्योगिकी की सुरक्षा", भी कहा जाता है। इसका उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है:
(A) विभिन्न कंप्यूटरों को एक-दूसरे से जोड़ना
(B) इंटरनेट पर संसाधनों को आपस में बांटने में प्रयोग के लिए
(C) विभिन्न कंप्यूटरों के अनधिकृत उपागम को रोकने के लिए
(D) पत्रों को डाक द्वारा भेजने के लिए
(E) अनुत्तरित प्रश्न
122. In which year the Indian Space Research Organisation (ISRO) was set up?
निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की गई थी?
(A) 1962
(B) 1969
(C) 1972
(D) 1952
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
123. SVAMITVA Scheme is associated with
स्वामित्व योजना, किससे संबंधित है?
(A) शहरी इलाकों में जल संचयन
(B) ग्रामीण इलाकों में आबाद भूमि का सीमांकन
(C) ग्रामीण इलाकों में सम्पत्ति सर्वेक्षण योजना
(D) ग्रामीण इलाकों में मिट्टी का संरक्षण
(E) अनुत्तरित प्रश्न
124. National Panchayati Raj Day is celebrated on
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ________ को मनाया जाता है।
(A) 20 अप्रैल
(B) 22 अप्रैल
(C) 24 अप्रैल
(D) 26 अप्रैल
(E) अनुत्तरित प्रश्न
125. Choose the correct combination from below:
निम्नलिखित में से यथोचित संयोजन को चुनिए:
(A) आई. डी. बी. आई. - अल्पकालिक ऋण
(B) आर. बी. आई. - दीर्घकालिक ऋण
(C) एस. बी. आई. - मौद्रिक नीति
(D) आर. आर. बी. - कृषि वित्त
(E) अनुत्तरित प्रश्न
126. How many industries were reserved only for public sector before the deregulation of the Industrial Sector in 1991? (Choose the most appropriate option from below)
1991 में, औद्योगिक क्षेत्र के विनियमन से पूर्व, केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग आरक्षित थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) 20
(B) 14
(C) 24
(D) 17
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
127. The actual growth rate achieved in the 11th Five Year Plan was: (Choose the most appropriate option from below)
11वीं पंचवर्षीय योजना में कितनी वास्तविक वृद्धि दर प्राप्त की गई? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) 9%
(B) 8%
(C) 7%
(D) 10%
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
128. GST Council is a Constitutional body established under the following article:
वस्तु एवं सेवा कर परिषद् एक संवैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत की गई है?
(A) 279 A
(B) 184 (1)
(C) 247
(D) 122
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
129. Khadi Kamgar Arthik Protsahan Yojana has been implemented in the Rajasthan state from-
राजस्थान राज्य में खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना कब से कार्यान्वित की गई?
(A) 13 जुलाई, 2022
(B) 14 जुलाई, 2022
(C) 15 जुलाई, 2023
(D) 16 जुलाई, 2024
(E) अनुत्तरित प्रश्न
130. Match List-I with List-II:
List-I: Scheme: a. Shudh ke liye yudh, b. Nirogi Rajasthan Abhiyan, c. Indira Rasoi Yojana, d. Indira Gandhi urban credit card yojana
List-II: Launched: I. 26 October, 2020, II. 18 December, 2019, III. 20 August, 2020, IV. 24 February, 2021
सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:
सूची-1: योजना: a. शुद्ध के लिए युद्ध, b. निरोगी राजस्थान अभियान, c. इंदिरा रसोई योजना, d. इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना
सूची-II: क्रियान्वयन: I. 26 अक्टूबर, 2020, II. 18 दिसंबर, 2019, III. 20 अगस्त, 2020, IV. 24 फरवरी, 2021
Choose the most appropriate answer from the options given below:
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-IV, b-III, c-II, d-I
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
131. Indira Gandhi Nahar Project (IGNP) is better known as the life line of (Choose the most appropriate option from below)
इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना (आई. जी. एन. पी.) को निम्नलिखित में से किसकी बेहतर, जीवन रेखा माना जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) पश्चिमी राजस्थान / Western Rajasthan
(B) पूर्वी राजस्थान / Eastern Rajasthan
(C) उत्तरी राजस्थान / Northern Rajasthan
(D) दक्षिणी राजस्थान / Southern Rajasthan
(E) अनुत्तरित प्रश्न
132. What is the food pattern ratio of GOZ and GOR in National Food Security Mission (NFSM) on wheat and pulses launched in Rajasthan in the year 2007-2008?
राजस्थान में वर्ष 2007-2008 में प्रारम्भ किए गए गेहूँ और दालों के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एन. एफ. एस. एम.) के लिए GOZ एवं GOR के खाने के पैटर्न का अनुपात क्या है?
(A) 60:40
(B) 50:50
(C) 70:30
(D) 80:20
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
133. Critical Minerals Summit 2024, was held in which of the following city/U.T.?
क्रिटिकल मिनरल्स सम्मेलन (समिट) 2024, किस शहर / केंद्रशासित प्रदेश में आयोजित किया गया?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) कोलकाता
(D) चेन्नई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
134. Poona Pact 1932, was associated with which of the following Leaders?
पूना समझौता, 1932 निम्नलिखित में से किन नेताओं से संबंधित था?
(A) महात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना
(B) डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मुहम्मद अली जिन्ना
(C) महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू
(D) महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(E) अनुत्तरित प्रश्न
135. Who established Depressed Classes Association?
दलित वर्ग संगठन, किसने स्थापित किया?
(A) महात्मा गाँधी
(B) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) मुहम्मद अली जिन्ना
(E) अनुत्तरित प्रश्न
136. Choose the most appropriate option to complete the given sentence.
They withheld his results. He ________ the proof of his age.
(A) has not furnished
(B) had not furnished
(C) didn't furnish
(D) doesn't furnish
(E) Question not attempted
137. Choose the most appropriate option to complete the given sentence:
There was ________ knock on ________ door. I opened it and found ________ small dark man in blue overcoat and ________ woollen cap.
(A) a, the, a, a
(B) the, a, the, the
(C) an, the, an, a
(D) a, a, the, the
(E) Question not attempted
138. Identify the most appropriate English translation of the given sentence:
वह थोड़ी ताजा हवा खाने के लिए बाहर आ गया。
(A) He came out to eat a little fresh air.
(B) He came outside for a breath of fresh air.
(C) He gulped some fresh air outside.
(D) Fresh air can be had only outside.
(E) Question not attempted
139. निम्नलिखित में से कौन-सी ध्वनियाँ अघोष हैं?
a. छ, b. ज, c. त, d. न, e. प
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल b, c और d
(B) केवल a, c और e
(C) केवल a, d और e
(D) केवल b, d और e
(E) अनुत्तरित प्रश्न
140. 'Deputation' के लिए हिंदी में समानार्थक शब्द है-
(A) प्रतिनियुक्ति
(B) नियुक्ति
(C) प्रतिभूति
(D) निवृत्ति
(E) अनुत्तरित प्रश्न
141. Arrange the following words according to dictionary arrangement:
a. Except, b. Expect, c. Excess, d. Exit
Choose the most appropriate answer from the options given below:
(A) b, d, a, c
(B) b, a, d, c
(C) c, d, a, b
(D) a, c, d, b
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
142. Choose the venn diagram which best illustrates the three given classes:
Flowers, Red, Fruits / फूल, लाल, फल
(A)
(B)
(C)
(D)
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
143. There is a definite relationship between figures (i) and (ii). Establish a similar relationship between figures (iii) and (iv) by selecting a suitable figure from the options. So select a figure from the options that would replace question mark (?)
(A)
(B)
(C)
(D)
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
144. National Rural Livelihood Mission (NRLM) is implemented to eradicate poverty for ________ across the Rajasthan state during the financial year 2022-2023.
वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संपूर्ण राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन. आर. एल. एम.) का क्रियान्वयन ________ की गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है。
(A) rural poor / ग्रामीण निर्धन
(B) urban poor / शहरी निर्धन
(C) tribal poor / जनजातीय निर्धन
(D) slum poor / झुग्गी झौपड़ी निर्धन
(E) अनुत्तरित प्रश्न
145. Cooperative movement in Rajasthan region was started in the year ________ (Choose the most appropriate option from below)
राजस्थान क्षेत्र में सहकारी आंदोलन की शुरूआत ________ वर्ष में हुई। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) 1904
(B) 1910
(C) 1912
(D) 1914
(E) Question not attempted
146. Given below are two statements:
Statement (I): Sodium metal is stored in kerosene oil because it is highly reactive.
Statement (II): Sodium metal reacts vigorously with nitrogen.
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में संग्रहित किया जाता है क्योंकि यह अत्यधिक प्रतिक्रियात्मक होता है।
कथन (II): सोडियम धातु नाइट्रोजन से प्रबलता से प्रतिक्रिया करता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
(A) Both Statement (I) and Statement (II) are correct. / कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
(B) Both Statement (I) and Statement (II) are incorrect. / कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
(C) Statement (I) is correct but Statement (II) is incorrect. / कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
(D) Statement (I) is incorrect but Statement (II) is correct. / कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है。
(E) अनुत्तरित प्रश्न
147. At the time of India's Independence, how many Riyasat were there in present day Rajasthan (Rajputana Region)? (Choose the most appropriate option from below)
भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के समय, आज के राजस्थान (राजपूताना क्षेत्र) में कितनी रियासत थीं ? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) 19
(B) 21
(C) 25
(D) 29
(E) Question not attempted / अनुत्तरित प्रश्न
148. 'Indian National Army' (INA) was created by- (Choose the most appropriate option from below)
"इण्डियन नेशनल आर्मी" (आई. एन. ए.) का गठन किसके द्वारा किया गया था? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
(A) लाला लाजपत राय
(B) भगत सिंह
(C) बाल गंगाधर तिलक
(D) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
(E) अनुत्तरित प्रश्न
149. Name the person who went on a fast in 1952 demanding a separate State of Andhra and died during the fast.
उस व्यक्ति का नाम बताइए, जो 1952 में पृथक आंध्र राज्य की स्थापना के लिए अनशन पर बैठ गये थे, और अनशन के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गयी थी。
(A) Potti Sriramulu / पोट्टी श्रीरामुलु
(B) Sriram Gandhi / श्रीराम गाँधी
(C) Ramlal Gaya / रामलाल गया
(D) B. P. Sarabhai / बी. पी. साराभाई
(E) अनुत्तरित प्रश्न
150. Given below are two statements:
Statement (I): In the context of the revolt of 1857, the term revolt refers primarily to the uprising of the civilian population.
Statement (II): Mutiny was a collective disobedience of rules and regulations within the armed forces.
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): 1857 के विद्रोह (म्युतिनी) के संदर्भ में विद्रोह शब्द का तात्पर्य मुख्यतः नागरिक आबादी की बगावत से है।
कथन (II): विद्रोह (म्युतिनी) सशस्त्र बलों के भीतर नियमों और विनियमों की सामूहिक अवज्ञा थी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें。
(A) Both Statement (I) and Statement (II) are correct. / कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
(B) Both Statement (I) and Statement (II) are incorrect. / कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं。
(C) Statement (I) is correct but Statement (II) is incorrect. / कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
(D) Statement (I) is incorrect but Statement (II) is correct. / कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Latest Updates