RPSC PSI HINDI PAPER 06 APRIL

1.निजवाचक सर्वनाम 'आप' का उदाहरण नहीं है –
(1)मैं आप वहाँ गया था ।
(2)मुनि आप मुझसे मिले थे ।
(3)मैं आप से फिर निवेदन करूँगा ।
(4)आप भला तो जग भला ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
2.'वह लड़का, जो कल आया था, पढ़ने में तेज़ है ।' वाक्य में रेखांकित पद में किस सर्वनाम का प्रयोग हुआ है ?
(1)पुरुषवाचक सर्वनाम
(2)संबंधवाचक सर्वनाम
(3)निश्चयवाचक सर्वनाम
(4)निजवाचक सर्वनाम
(5)अनुत्तरित प्रश्न
3सार्वनामिक विशेषण रहित वाक्य है –
(1)कौन आदमी आया है ?
(2)कोई सज्जन आए हुए हैं ।
(3)इनमें से क्या चीज़ तुम लोगे ?
(4)देखो, कौन आया है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
4निम्न में व्यक्तिवाचक संज्ञा है :
(1)मनुष्य
(2)घर
(3)नदी
(4)ईश्वर
(5)अनुत्तरित प्रश्न
5.सकर्मक क्रिया के प्रयोग का उदाहरण है –
(1)मैं गया ।
(2)पक्षी उड़ते हैं ।
(3)मैं तुम्हें उपाय बतलाता हूँ ।
(4)आप मेरे मित्र ठहरे ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
6.प्रेरणार्थक क्रिया है –
(1)गलाना
(2)करना
(3)चरना
(4)चमकना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
7.परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण है –
(1)शायद
(2)इसलिए
(3)सर्वथा
(4)एकाएक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
8.किस विकल्प में दोनों शब्द विशेषण हैं ?
(1)धमकी, धर्मान्ध
(2)गोपनीय, गोलोक
(3)रोगी, भविष्य
(4)कटाक्ष, प्रेम
(5)अनुत्तरित प्रश्न
9.'शाबाश !' निम्न में से विस्मयादिबोधक अव्यय के किस भेद का उदाहरण है ?
(1)शोकबोधक
(2)स्वीकारबोधक
(3)हर्षबोधक
(4)संबोधनद्योतक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
10.इनमें से कौन सा वाक्य निपात रहित है ?
(1)और भी लोग आने वाले हैं ।
(2)मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूँगा ।
(3)हाँ, मैं वहाँ गया था ।
(4)गाड़ी तो धीरे चल रही है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
11.संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है –
(1)गाड़ी समय से पहले आई ।
(2)मैं विदेश कदापि न जाऊँगा ।
(3)मेरे पास एक घड़ी है ।
(4)नौकर गाँव तक गया ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
12.निम्नलिखित में से 'जूठन' का पर्यायवाची नहीं है :
(1)भुक्ति
(2)अवशिष्ट
(3)उच्छिष्ट
(4)भुक्त
(5)अनुत्तरित प्रश्न
13.निम्नलिखित में से 'ध्वज' का पर्यायवाची नहीं है :
(1)केतु
(2)पताका
(3)पल्लव
(4)केतन
(5)अनुत्तरित प्रश्न
14.किस विकल्प में असंगत विलोम शब्द है ?
(1)शोषक  – पोषक
(2)अचेष्ट – निश्चेष्ट
(3)साधक – बाधक
(4)स्पंदित – निष्पंद
(5)अनुत्तरित प्रश्न
15.कौन से विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं ?
(1)उपवन, उद्यान, वाटिका
(2)सहोदरा, अग्रजा, भगिनी
(3)शारदा, कमला, रमा
(4)धवल, शुभ्र, सित
(5)अनुत्तरित प्रश्न
16.असंगत विलोम शब्द है –
(1)उन्नति   –   अवनति
(2)अनादर  –   निरादर
(3)आविर्भूत  –   तिरोभूत
(4)अर्पण   –   ग्रहण
(5)अनुत्तरित प्रश्न
17.'प्रतियोगिता आदि में किसी से होड़ लेने की इच्छा' वाक्यांश हेतु उपयुक्त सार्थक शब्द है –
(1)शिरोधार्य
(2)ईर्ष्यालु 
(3)स्पर्द्धा
(4)स्पृहणीय
(5)अनुत्तरित प्रश्न
18.किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द उपयुक्त नहीं है ?
(1)जाना और आना   –   गमनागमन
(2)गुणों का पारखी  –   गुणक
(3)बड़ा पर्वत   –   गिरिराज
(4)गृहस्थ का धर्म  –   गार्हस्थ्य
(5)अनुत्तरित प्रश्न
19.'शाश्वत' का विलोम शब्द है –
(1)अनश्वर
(2)क्षणिक
(3)अविनाशी
(4)अविनश्वर
(5)अनुत्तरित प्रश्न
20.निम्नलिखित में से किस शब्द-युग्म का क्रमश: सही अर्थ है ?
(1)परुष – पुरुष  = आदमी – कोमल
(2)दिवा – दीवा   = दीया – दिवस
(3)तरंग – तुरंग  = हिरण – लहर
(4)अपेक्षा – उपेक्षा = चाह – परित्याग
(5)अनुत्तरित प्रश्न
21.किस समश्रुत शब्द-युग्म का क्रमश: अर्थ सुमेलित नहीं है ?
(1)अंत – अंत्य   = समाप्ति – अंतिम
(2)कांति – क्लांति = दीप्ति – थकावट
(3)टुक – टूक     = टुकड़ा – थोड़ा
(4)तक्र – तर्क    = छाछ – दलील
(5)अनुत्तरित प्रश्न
22.किस विकल्प में वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द नहीं है ?
(1)गुण-दोष आदि का विवेचन करने वाला – आलोच्य
(2)किसी कृति के गुण-दोषों का निरूपण – आलोचना
(3)जिसकी आलोचना की गई हो – आलोचित
(4)लिखने योग्य – आलेख्य
(5)अनुत्तरित प्रश्न
23.'सूची – सूजी' शब्द-युग्म का क्रमश: सही अर्थ है –
(1)तालिका – गेहूँ का दरदरा आटा
(2)विवरण – पवित्र
(3)प्रपत्र – गेहूँ का दरदरा आटा
(4)पवित्र – चिन्ता
(5)अनुत्तरित प्रश्न
24.किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध हैं ?
(1)वयवृद्ध, अहिल्या, अभ्यर्थी
(2)चन्द्रिका, प्रदर्शनी, घनिष्ट
(3)अधीन, तात्कालिक, अष्टावक्र
(4)अतिशयोक्ति, द्वारका, घुटना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
25किस विकल्प में शब्द-युग्म का क्रमश: सही अर्थ नहीं है ?
(1)सुरति – सुरती   = अनुराग – तंबाकू
(2)सुरभि – सुरभी  = छोटी माला – सुपारी
(3)सुभग – सुभट   = सुंदर – भारी योद्धा
(4)विनिमय – विनियम = अदला-बदली – नियंत्रण
(5)अनुत्तरित प्रश्न
26.अशुद्ध शब्द है –
(1)अनन्या
(2)अनधिक्रत
(3)अन्तरात्मा
(4)दुराशय
(5)अनुत्तरित प्रश्न
27.शुद्ध शब्द है –
(1)रणनिति
(2)तीर्थाटन
(3) पुर्नप्राप्ति
(4)स्वेच्छिक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
28.अशुद्ध शब्द है –
(1)स्रष्टा
(2)सिंदूर
(3)नुपुर
(4)परिप्रेक्ष्य
(5)अनुत्तरित प्रश्न
29.अशुद्ध शब्द है –
(1)अध्यात्मिक
(2)अनुगृहीत
(3)लालित्य
(4)कैलास
(5)अनुत्तरित प्रश्न
30.किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं ?
(1)अनाधिक, त्यौहार
(2)धराशायी, उत्तरदाई
(3)न्योछावर, ओपन्यासिक
(4)फेंकना, मंजूषा
(5)अनुत्तरित प्रश्न
31.किस विकल्प में अशुद्ध शब्द है ?
(1)क्षुधित
(2)दुष्यन्त
(3)नैसर्गिक
(4)तन्त्रिक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
32.कौन से वाक्य में अधिकरण कारक के परसर्ग 'पर' का प्रयोग नहीं है ?
(1)वह अपने पुरखों की चाल पर चलता है ।
(2)बात पर बात तो निकलती ही है ।
(3)तुम्हारे कौन से सुरखाब के पर लगे हैं ।
(4)गाड़ी नौ बजकर पैंतालीस मिनट पर आती है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
33.कर्ता कारक के 'ने' परसर्ग के अनुपयुक्त प्रयोग वाला वाक्य है –
(1)लड़के ने चिट्ठी लिखी ।
(2)राम ने छींका ।
(3)मैंने नौकर को बुलाया है ।
(4)उसने यही बात करनी थी ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
34.शुद्ध शब्द है –
(1)द्रवीभूत
(2)दुतावास
(3)दुरागृह
(4)दृव्यमान
(5)अनुत्तरित प्रश्न
35.निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द है :
(1)पक्षी
(2)पैसा
(3)सेब
(4)खड़ाऊँ
(5)अनुत्तरित प्रश्न
36.बहुधा एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है –
(1)तेल
(2)आप
(3)सब
(4)अनेक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
37प्रायः बहुवचन क्रिया के साथ प्रयुक्त होने वाला संज्ञा शब्द है –
(1)सोना
(2)आकाश
(3)आँसू
(4)घी
(5)अनुत्तरित प्रश्न
38.निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए :
(1)रात
(2)लात
(3)बड़प्पन
(4)सरकार
(5)अनुत्तरित प्रश्न
39.'यह तेल खदान से निकलता होगा ।' वाक्य में काल है –
(1)संभाव्य भविष्यत् काल
(2)सामान्य भविष्यत् काल
(3)संदिग्ध वर्तमान काल
(4)अपूर्ण भूतकाल
(5)अनुत्तरित प्रश्न
40.किस वाक्य में सामान्य भूतकाल का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(1)अब यह बेमौत मरा ।
(2)आप चलिए, मैं अभी आया ।
(3)गाड़ी सवेरे आई ।
(4)श्रीकृष्ण ने गोवर्धन कैसे उठाया होगा ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
41.किस विकल्प में रेखांकित पद और उसके समक्ष लिखे पुरुष का प्रकार असंगत है ?
(1)यह थैली मुझे मिली – उत्तम पुरुष
(2)हम वनवासियों ने ऐसे भूषण आगे कभी न देखे थे – उत्तम पुरुष
(3)पर्वतायन, तू अपने काम में असावधानी मत करियो – मध्यम पुरुष
(4)यही तो हम भी कहते हैं – अन्य पुरुष
(5)अनुत्तरित प्रश्न
42.'वह विद्यालय जा चुका था ।' वाक्य में पक्ष है –
(1)नित्यताबोधक पक्ष
(2)सातत्यबोधक पक्ष
(3)आवृत्तिमूलक पक्ष
(4)पूर्णकालिक पक्ष
(5)अनुत्तरित प्रश्न
43.निम्नलिखित में से किस विकल्प में कर्मवाच्य नहीं है ?
(1)कलाकार द्वारा मूर्ति गढ़ी जाती है ।
(2)यह काम मुझसे नहीं होगा ।
(3)पुस्तक खरीदी जाती है ।
(4)राम से कैसे बैठा जायेगा ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
44.आज्ञार्थक वृत्ति का उदाहरण है –
(1)संभव है, वह आया हो ।
(2)तुम वहाँ न जाना ।
(3)हो सकता है कि कहीं वर्षा हुई हो ।
(4)यदि मेरा भाई यहाँ होता, तो तुम ऐसे न कहते ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
45.'वहाँ मत खेलो ।' अर्थ के आधार पर यह वाक्य है –
(1)विधिवाचक
(2)इच्छावाचक
(3)आज्ञावाचक
(4)संकेतवाचक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
46.किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो विधान किया जाता है, उसे सूचित करने वाले शब्दों को कहते हैं –
(1)उपवाक्य
(2)विधेय
(3)संज्ञा वाक्यांश
(4)निपात
(5)अनुत्तरित प्रश्न
47.निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य नहीं है :
(1)मनोज चोर को पकड़ता है ।
(2)मुझको मारा जाता है ।
(3)मोहन चित्र देखता है ।
(4)राम घोड़ा लाता है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
48.'सुशील ने कहा कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा ।' वाक्य में प्रधान उपवाक्य है –
(1)सुशील ने कहा
(2)नहीं जाऊँगा
(3)मैं गाँव नहीं जाऊँगा
(4)गाँव नहीं जाऊँगा
(5)अनुत्तरित प्रश्न
49.संयुक्त वाक्य का उदाहरण है –
(1)जब-जब मुझे काम पड़ा, तब-तब आपने सहायता दी ।
(2)जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था ।
(3)वे लोग भी वहीं से आए, जहाँ से आर्य लोग आए थे ।
(4)पेड़ के जीवन का आधार केवल पानी ही नहीं है, वरन् कई और पदार्थ भी हैं ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
50.निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य नहीं है :
(1)मैं तुम्हें वहाँ भेजूँगा, जहाँ श्याम गया है ।
(2)यहाँ ऐसे कई लोग हैं, जो दूसरों की चिंता नहीं करते ।
(3)विद्या से ज्ञान बढ़ता है और विचारशक्ति प्राप्त होती है ।
(4)जब अँधेरा हुआ, तब हम लोग सो गये ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
51.किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य नहीं है ?
(1)आपने रचनाओं में यही बात कई बार कहा है ।
(2)उन्होंने आँखें फेरना ही सीख रखी हैं ।
(3)यह शरीर नष्ट हो जाएगा ।
(4)हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
52किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है ?
(1)यह रोग चिन्ताजनक है ।
(2)यह एक गंभीर समस्या है ।
(3)इसका कुछ भी अर्थ नहीं है ।
(4)किसी आगामी घटना की कल्पना मेरे मन में न थी ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
53.शुद्ध वाक्य है –
(1)विद्यार्थियों की मेले में कई टोलियाँ थी ।
(2)वह पुत्रवत् अपनी प्रजा का पालन करता था ।
(3)आपने किसी छात्रों की सभा में कहा ।
(4)जहाँ तक हो सके, आप इस बात का प्रयत्न करें ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
54.किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य नहीं है ?
(1)मैं वहाँ कई बार जा आया हूँ ।
(2)वह आगे बढ़ सकने का प्रयत्न करता है ।
(3)यह रुपया नहीं पा पाया ।
(4)मैं उसे सब-कुछ समझा दूँगा ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
55.किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है ?
(1)देश के प्रति प्रेम न होने से वह टुकड़ों में बँट जाएगा ।
(2)गाड़ी के नीचे दबने से लड़के की मृत्यु हो गई ।
(3)आँसू गैस छोड़कर उपद्रवी पकड़े गये ।
(4)सब चिन्ता दूर होने से मन शान्त हो गया ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
56.किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?
(1)उन्हें समझ में आ जायेगा ।
(2)मेरा और मेरे मित्रों का इस मेले में जाना हुआ ।
(3)यह लोग क्या कहते हैं ?
(4)तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
57.यदि वाक्य में प्रयुक्त किसी व्यक्ति या वस्तु की विशिष्टता किसी संबंधवाचक सर्वनाम के माध्यम से बतानी हो, तो वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जा सकता है ?
(1)अर्द्धविराम चिह्न
(2)अल्पविराम चिह्न
(3)योजक चिह्न
(4)विस्मयादिबोधक चिह्न
(5)अनुत्तरित प्रश्न
58.'इक्कीस मील चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी नहर यही है ।' इस वाक्य में 'चौड़ी' शब्द के बाद कौन सा विराम चिह्न प्रयुक्त होगा ?
(1)तुल्यतासूचक
(2)अवतरण चिह्न
(3)अल्पविराम
(4)अर्द्धविराम
(5)अनुत्तरित प्रश्न
59.किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?
(1)वह अत्यंत ही सुन्दर है ।
(2)ये बातें केवल दिखावा भर थीं ।
(3)वह अवश्य ही हमसे मिलेगा ।
(4)मैं इतना ही चाहता हूँ ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
60.विराम चिह्न के प्रयोग के संबंध में असंगत कथन है –
(1)प्रश्नचिह्न प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में लगाया जाता है ।
(2)प्रश्नचिह्न ऐसे वाक्यों में नहीं लगाया जाता जिनमें प्रश्न आज्ञा के रूप में हो ।
(3)जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों का-सा होता है, उनमें प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जाता ।
(4)वाक्य के अंत में प्रश्न अथवा आश्चर्य का चिह्न आने पर पूर्ण विराम लगाया जाता है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
61.कौन सा विकल्प विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से दोषरहित है ?
(1)कृपया यह बताने का कष्ट करें, कि हम क्या पढ़ें !
(2)कृपया यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें ?
(3)कृपया, यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें !
(4)कृपया यह बताने का कष्ट करें कि हम क्या पढ़ें ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
62.निम्नलिखित में से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है ?
(1)कान में तेल   –   कान दर्द होने पर तेल डालना से ठीक करना ।
(2)कान खड़े होना   –   होशियार होना ।
(3)कान पर जूँ न रेंगना   –   ध्यान न देना ।
(4)कान भरना   –   पीठ पीछे शिकायत करना ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
63.'नकेल हाथ में होना' मुहावरे का निकटतम अर्थ है –
(1)रूप तथा वेश में नवीनता दिखाना
(2)वश में होना
(3)खाली हाथ होना
(4)अभिमानपूर्ण हाव-भाव दिखाना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
64.किस वाक्य में विराम चिह्नों का असंगत प्रयोग हुआ है ?
(1)पानी बरसा, हवा चली, ओले गिरे ।
(2)सूर्य अस्त हुआ; आकाश लाल हुआ; और जंगल में धीरे-धीरे अँधेरा फैलने लगा ।
(3)लड़के ने कहा मैं, अभी आता हूँ !
(4)'प्रदीप' एक हिन्दी दैनिक पत्र है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
65.'अन्न-जल उठना' मुहावरे का निकटतम अर्थ है –
(1)किसी चीज़ को खराब करना
(2)किसी स्थान से संबंध समाप्त होना
(3)मोटा न होना
(4)खाना-पीना मिलना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
66'थाह लेना' मुहावरे का निकटतम अर्थ है –
(1)चोरी करना
(2)लूट लेना
(3)खरीद लेना
(4)किसी का भेद लेना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
67.'जितनी देग उतनी खुरचन' लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है :
(1)कथनी और करनी में समानता का भाव ।
(2)बुद्धिमान को सब समझ में आ जाता है ।
(3)फायदा पूँजी के हिसाब से होना ।
(4)बुरे कार्य का बुरा नतीजा होता है ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
68.'हाथ-पाँव फूलना' मुहावरे का निकटतम अर्थ है –
(1)बीमार होना
(2)भयभीत होना
(3)अपमानित होना
(4)कंजूस होना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
69.'नेकी कर और दरिया में डाल' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है –
(1)उपकार करते समय प्रत्युपकार की इच्छा नहीं रखनी चाहिए ।
(2)भलाई का बदला बुराई ।
(3)बहुत चंचल और उपद्रवी ।
(4)वास्तविक गुणियों का सम्मान नहीं होता ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
70.'झटपट की घानी, आधा तेल आधा पानी' लोकोक्ति का दिए गए विकल्पों में से निकटतम अर्थ है –
(1)जल्दी का काम अच्छा नहीं होता ।
(2)झूठ बोलने में कुछ खर्च नहीं होता ।
(3)छोटी जगह में छोटे आदमी भी बड़े समझे जाते हैं ।
(4)मौका मिलते ही मिलावट करना ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
71.'हाथी के पाँव में सबका पाँव' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है –
(1)अपना भार अपने को भारी नहीं लगता ।
(2)किसी की प्रकृति नहीं बदलती ।
(3)बड़े लोगों के साथ छोटों की भी गुजर हो जाती है ।
(4)काम का अधिक भाग समाप्त हो गया ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
72.'WITNESS' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)साक्षी
(2)सक्षम
(3)विवादी
(4)सार्वजनिक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
73.'REALIZE' के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है –
(1)एहसास
(2)वसूल करना
(3)उगाहना
(4)अनुभव करना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
74.'RESIDUARY' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)अधिकार
(2)अधिकारिता
(3)अवशिष्ट
(4)उद्यमिता
(5)अनुत्तरित प्रश्न
75.'खल की दवा पीठ की पूजा' लोकोक्ति का निम्नलिखित में से निकटतम अर्थ है :
(1)बेकार आदमी को खुराफात सूझती है ।
(2)कहना कुछ और करना कुछ और ।
(3)दुआ, दवा का काम करती है ।
(4)दुष्ट व्यक्ति पीटने से ही ठीक रहते हैं ।
(5)अनुत्तरित प्रश्न
76.'LAWFUL' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)वाद
(2)न्यायालय
(3)कानून और व्यवस्था
(4)विधिसम्मत
(5)अनुत्तरित प्रश्न
77.'CONCUR' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)समापन होना
(2)असहमति
(3)असहज होना
(4)सहमत होना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
78.'CONSPECTUS' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)संगति
(2)समेकन
(3)संदर्शिका
(4)संघटक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
79.'PLEAD' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)प्रसाद
(2)तर्क
(3)दलील
(4)पैरवी करना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
80.निम्नलिखित में से अंग्रेजी शब्द का संगत हिन्दी पारिभाषिक शब्द है :
(1)Reinstatement – पुनःस्थापन
(2)Reiterate – सुसंगत
(3)Reimburse – अस्वीकृति
(4)Regularize – विनियामक
(5)अनुत्तरित प्रश्न
81.किस विकल्प का पारिभाषिक शब्द सुमेलित नहीं है ?
(1)Gazetted   – राजपत्र
(2)Immoral   – अनैतिक
(3)Gratuity   – उपदान
(4)Import     – आयात
(5)अनुत्तरित प्रश्न
82.'ABETMENT' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द है –
(1)दुष्प्रेरण
(2)परित्याग
(3)दुष्प्रेरक
(4)अपहरण
(5)अनुत्तरित प्रश्न
83.संधि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है –
(1)वाक् + मय = वाङ्मय
(2)सप्त + ऋषि = सप्तर्षि
(3)एक + एक = एकेक
(4)अभि + आगत = अभ्यागत
(5)अनुत्तरित प्रश्न
84.निम्नलिखित में से सही संधि-विच्छेद नहीं है :
(1)किन्नर = किम् + नर
(2)परीक्षा = परि + ईक्षा
(3)अनुच्छेद = अनु + छेद
(4)अमृतेश = अमृत + ईश
(5)अनुत्तरित प्रश्न
85.कौन से विकल्प में गलत संधि-विच्छेद है ?
(1)वेदोक्त = वेद + उक्त
(2)यथेष्ट = यथा + ईष्ट
(3)वर्षांत = वर्षा + अंत
(4)महोदय = मह + उदय
(5)अनुत्तरित प्रश्न
86.संधि से निर्मित गलत शब्द है –
(1)ईश्वर + इच्छा = ईश्वरेच्छा
(2)जिहवा + अग्र = जिहवाग्र
(3)तमस् + आच्छन्न = तमसाच्छन्न
(4)महा + ओजस्वी = महोजस्वी
(5)अनुत्तरित प्रश्न
87.अव्ययीभाव समास का उदाहरण है –
(1)निडर
(2)अतिक्रम
(3)प्रगति
(4)अन्याय
(5)अनुत्तरित प्रश्न
88.किस शब्द में दो उपसर्ग प्रयुक्त हुए हैं ?
(1)समाचार
(2)अपलक
(3)उनसठ
(4)समकालीन
(5)अनुत्तरित प्रश्न
89.शब्द में निहित उपसर्ग की दृष्टि से संगत विकल्प है –
(1)अनुवाद – अन्
(2)वैवाहिक – वि
(3)निरस्त – नि
(4)स्वल्प – स्व
(5)अनुत्तरित प्रश्न
90.'मझधार' निम्नलिखित में से किस समास का उदाहरण है ?
(1)कर्मधारय
(2)द्वन्द्व
(3)अव्ययीभाव
(4)द्विगु
(5)अनुत्तरित प्रश्न
91.'' प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है –
(1)वाणिज्य
(2)पांडित्य
(3)पाश्चात्य
(4)शांडिल्य
(5)अनुत्तरित प्रश्न
92.निम्नलिखित में से तत्सम शब्द नहीं है :
(1)खल
(2)वत्स
(3)काल
(4)थाप
(5)अनुत्तरित प्रश्न
93.किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं ?
(1)सूर्य, चम्पा
(2)सुगंध, हींग
(3)हरित, छादन
(4)संधि, सोना
(5)अनुत्तरित प्रश्न
94.'अगिन' शब्द है –
(1)तद्भव
(2)अर्द्धतत्सम
(3)देशज
(4)तत्सम
(5)अनुत्तरित प्रश्न
95.'इष्ठ' प्रत्यय के योग से बना शब्द नहीं है –
(1)श्रेष्ठ
(2)स्वादिष्ट
(3)लब्धप्रतिष्ठ
(4)ज्येष्ठ
(5)अनुत्तरित प्रश्न
96.निम्न में से तद्भव शब्द नहीं है :
(1)घुण
(2)मछली
(3)बैल
(4)बिजली
(5)अनुत्तरित प्रश्न
97.इनमें से देशज शब्द है –
(1)पेठा
(2)डंडा
(3)डंक
(4)पेटी
(5)अनुत्तरित प्रश्न
98.इनमें से विदेशी शब्द नहीं है –
(1)पुदीना
(2)चुकन्दर
(3)अमीर
(4)राख
(5)अनुत्तरित प्रश्न
99.भाववाचक संज्ञा शब्द 'गरमी' निर्मित हुआ है –
(1)जातिवाचक संज्ञा से
(2)विशेषण से
(3)क्रिया से
(4)सर्वनाम से
(5)अनुत्तरित प्रश्न
100.निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द है :
(1)प्रिय
(2)चौपाई
(3)घोर
(4)कटोरा
(5)अनुत्तरित प्रश्न

Latest Updates