LDC PAPER 1ST 2024

Saran Exams • saranexams.in

परीक्षा का नाम एवं कोडः

RSSB LDC प्रथम पेपर 2024
⇄ Page poori tarah dekhne ke liye left-right swipe karein
1. डेटा 5, 3, 8, 11, 13, 8, 19 और 24 में से (2 माध्यिका (मिडियन) माइनस मोड) मान ज्ञात कीजिए:
(A) 8
(B) 9.5
(C) 10
(D) 11
2. यदि 40 मीटर लंबी सीढ़ी को $20\sqrt{3}$ मीटर ऊँची दीवार के विरुद्ध इस प्रकार रखा जाता है कि वह दीवार के शीर्ष तक पहुँच जाए, तो सीढ़ी के आधार से दीवार के शीर्ष का उन्नयन कोण है:
(A) $30^{\circ}$
(B) $45^{\circ}$
(C) $60^{\circ}$
(D) $50^{\circ}$
3. $[(8-5) \div \{(4-2) + (2 + \frac{8}{13})\}]$ का मान है:
(A) $\frac{13}{17}$
(B) $\frac{15}{17}$
(C) $\frac{15}{19}$
(D) $\frac{13}{20}$
4. मान ज्ञात कीजिए: $\sqrt{90+\sqrt{90+\sqrt{90+...}}} = ?$
(A) 9
(B) 10
(C) 18
(D) 20
5. यदि दो संख्याओं में 24 का अंतर है और उनका गुणनफल 112 है, तो संख्याओं का योग है:
(A) 28
(B) 40
(C) 32
(D) 36
6. A ने ₹ 1,00,000 निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 3 महीने बाद B कुछ निवेश के साथ उससे जुड़ गया। वर्ष के अंत में, ₹ 1,80,000 के कुल लाभ में से A को B से ₹ 36,000 कम मिले। B ने कितना निवेश किया था?
(A) 1,84,000
(B) 1,90,000
(C) 1,95,000
(D) 2,00,000
7. बिंदु A के निर्देशांक ज्ञात करें जहाँ AB एक वृत्त का व्यास है जिसका केंद्र (2, -3) है और B के निर्देशांक (1, 4) हैं।
(A) (0, 11)
(B) (5, -2)
(C) (3, -10)
(D) (4, 3)
8. एक कमरे की लंबाई उसकी चौड़ाई से दोगुनी है। छत को रंगने की लागत ₹ 25 प्रति $m^2$ की दर से ₹ 5,000 है और चार दीवारों को रंगने की लागत ₹ 240 प्रति $m^2$ की दर से ₹ 64,800 है। कमरे की ऊँचाई है:
(A) 4 m
(B) 4.5 m
(C) 3.5 m
(D) 5 m
9. जमीन से 300 मीटर की ऊँचाई पर उड़ने वाला एक हवाई जहाज उसी क्षण एक दूसरे विमान के ऊपर से गुजरता है जब जमीन के एक ही बिंदु से दोनों विमानों के उन्नयन कोण क्रमशः $60^{\circ}$ और $45^{\circ}$ हैं। नीचे वाले विमान की ऊँचाई है:
(A) 50
(B) $\frac{100}{\sqrt{3}}$
(C) $100\sqrt{3}$
(D) $150(\sqrt{3}+1)$
10. एक जन्मदिन की टोपी शंकु के आकार की है जिसकी आधार त्रिज्या 7 सेमी और ऊँचाई 24 सेमी है। ऐसी 5 टोपियाँ बनाने हेतु आवश्यक शीट का क्षेत्रफल $(\text{cm}^2)$ है: $(\pi = 22/7)$
(A) 2640
(B) 2700
(C) 2750
(D) 3000
11. मान ज्ञात कीजिए: $\frac{\sin 29^{\circ}}{\cos 61^{\circ}} + 2 \tan 11^{\circ} \tan 31^{\circ} \tan 45^{\circ} \tan 59^{\circ} \tan 79^{\circ}$
$- 3(\sin^2 20^{\circ} + \sin^2 70^{\circ})$
(A) 2
(B) -1
(C) 1
(D) 0
12. $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ सर्वांगसम त्रिभुज हैं। यदि $\angle ABC = 52^{\circ}$ और $\angle PRQ = 80^{\circ}$ है, तो $\angle CAB$ है:
(A) $40^{\circ}$
(B) $48^{\circ}$
(C) $52^{\circ}$
(D) $80^{\circ}$
13. $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ में $AB=PQ$ और $\angle B=\angle Q$ है, तब निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(A) $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ सर्वांगसम हैं
(B) $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ समरूप हैं
(C) $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ समरूप नहीं हैं
(D) $\triangle ABC$ और $\triangle PQR$ समरूप हो सकते हैं अथवा नहीं भी
14. D, $\triangle ABC$ की भुजा BC पर एक बिंदु है ताकि AD, $\angle BAC$ को समद्विभाजित करता है। कौन सा सही है?
(A) $BD > BA$
(B) $BD = CD$
(C) $BA > BD$
(D) $BA = BD$
15. सरल करें: $1 - \frac{\sin^2 \theta}{1+\cos \theta} + \frac{1+\cos \theta}{\sin \theta} - \frac{\sin \theta}{1-\cos \theta}$
(A) 0
(B) 1
(C) $\sin \theta$
(D) $\cos \theta$
16. दी गई तालिका के अनुसार वाणिज्य (Commerce) संकाय में प्रवेश पाने वाले छात्रों की प्रति वर्ष औसत संख्या क्या है?
(A) 903
(B) 908
(C) 912
(D) 915
17. 2005 और 2006 में मानविकी (Humanities) के कुल छात्रों तथा 2007 और 2008 में विज्ञान (Science) के कुल छात्रों का अनुपात है:
(A) 10:11
(B) 11:12
(C) 12:13
(D) 13:15
18. $(\log_{9}^{27} + \log_{8}^{32})$ का मान है:
(A) 4
(B) $\frac{7}{2}$
(C) 7
(D) $\frac{19}{6}$
19. यदि $x^2 + \frac{1}{x^2} = \frac{17}{4}$ और $x > 0$ है, तो $x^3 + \frac{1}{x^3}$ का मान क्या होगा?
(A) $\frac{-9}{8}$
(B) $\frac{185}{8}$
(C) $\frac{65}{8}$
(D) $\frac{17\sqrt{17}}{8}$
20. निम्नलिखित में से कौन सा $(x+y)^3 - (x^3+y^3)$ का गुणनखंड है?
a. $x^2+y^2+2xy$
b. $x^2+y^2-xy$
c. $xy^2$
d. $xy$
(A) केवल b और d
(B) केवल d
(C) केवल a, c और d
(D) केवल a और c
21. बिंदु (1, -5) और (4, 5) को जोड़ने वाला रेखा खंड x-अक्ष द्वारा किस अनुपात में विभाजित होता है?
(A) 1:4
(B) 3:2
(C) 2:3
(D) 1:1
22. 100 मीटर लंबाई और 80 मीटर चौड़ाई वाले एक आयताकार बगीचे को बाहर से 2.5 मीटर चौड़े मार्ग से घेरा जाता है। ₹ 120 प्रति $m^2$ की दर से मार्ग को पक्का करने की लागत क्या है?
(A) 1,08,000
(B) 1,10,000
(C) 1,11,000
(D) 1,16,000
23. एक आयत की लंबाई 30 सेमी और क्षेत्रफल 720 $cm^2$ है। लंबाई बढ़ाकर क्षेत्रफल $1\frac{1}{4}$ गुना किया गया। नए आयत का परिमाप $(\text{cm})$ क्या है?
(A) 123
(B) 125
(C) 119
(D) 121
24. एक मीनार के आधार से 10 मीटर और 5 मीटर की दूरी पर स्थित बिंदुओं P और Q से उन्नयन कोण पूरक हैं। मीनार की ऊँचाई है:
(A) 6 m
(B) $5\sqrt{2}$ m
(C) $5\sqrt{3}$ m
(D) 5.5 m
25. ₹ 185 प्रति पुस्तक की दर से 10,000 प्रतियों के लिए विविध कार्यों (30%) पर कितना खर्च होगा?
(A) 5,00,000
(B) 5,25,000
(C) 5,40,000
(D) 5,55,000
26. यदि डेटा $k, (2k-1), (3k+2), 5, 8, 10$ का माध्य 9 है, तो इसकी माध्यिका क्या है?
(A) 11
(B) 8.5
(C) 7.7
(D) 8
27. $\frac{1}{2}(\log x + \log y)$ और $\log(\frac{x+y}{2})$ बराबर होंगे यदि:
(A) $y=0$
(B) $x=y/2$
(C) $x=y$
(D) $x=\sqrt{y}$
28. 100 मीटर ऊँचे टावर के शीर्ष से एक कार का अवनमन कोण $30^{\circ}$ से $60^{\circ}$ हो जाता है। कार द्वारा तय की गई दूरी है:
(A) $\frac{100\sqrt{3}}{3}$
(B) $\frac{200\sqrt{3}}{3}$
(C) $100\sqrt{3}$
(D) $200\sqrt{3}$
29. मान ज्ञात कीजिए: $\text{cosec}(65^{\circ}+\theta) - \sec(25^{\circ}-\theta) - \cot(25^{\circ}-\theta) $
$ + \tan(65^{\circ}+\theta)$
(A) -2
(B) 2
(C) 0
(D) 1
30. एक वर्ग और समबाहु त्रिभुज का परिमाप समान है। यदि वर्ग का विकर्ण $12\sqrt{2}$ सेमी है, तो त्रिभुज का क्षेत्रफल $(\text{cm}^2)$ क्या है?
(A) $24\sqrt{3}$
(B) $4\sqrt{3}$
(C) $32\sqrt{3}$
(D) $64\sqrt{3}$
31. यदि $4x^3+kx$ का गुणनखंड $2x+1$ है, तो $k$ का मान है:
(A) 2
(B) -1/2
(C) -1
(D) 4
32. यदि $\frac{x}{x^2-2x+1} = \frac{1}{4}$ है, तो $x^3 + \frac{1}{x^3}$ का मान क्या होगा?
(A) 198
(B) 210
(C) 216
(D) 238
33. एक ठोस बेलन की त्रिज्या और ऊँचाई का अनुपात 2:3 है और आयतन 1617 $cm^3$ है। इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल क्या है?
(A) 462
(B) 616
(C) 770
(D) 786
34. 384 $cm^2$ पृष्ठीय क्षेत्रफल वाले बड़े घन को पिघलाकर 96 $cm^2$ पृष्ठीय क्षेत्रफल वाले कितने छोटे घन बनाए जा सकते हैं?
(A) 8
(B) 4
(C) 80
(D) 50
35. A, B और C का निवेश अनुपात $7/2 : 4/3 : 6/5$ है। 4 माह बाद A ने निवेश 50% बढ़ाया। कुल लाभ ₹ 21,600 में B का हिस्सा है:
(A) 2100
(B) 2400
(C) 3600
(D) 4000
36. विपुल के पास ₹ 360 खर्च के लिए हैं। यदि वह टूर 4 दिन बढ़ाता है, तो दैनिक खर्च ₹ 3 घटाना पड़ता है। वह कितने दिनों के टूर पर है?
(A) 18
(B) 21
(C) 19
(D) 20
37. यदि एक नियमित बहुभुज का प्रत्येक आंतरिक कोण $150^{\circ}$ है, तो इसकी भुजाओं की संख्या है:
(A) 8
(B) 6
(C) 5
(D) 12
38. $\triangle ABC$ में, बाह्य कोण B और C के समद्विभाजक O पर मिलते हैं। यदि $\angle A = 62^{\circ}$ है, तो $\angle BOC$ का माप है:
(A) $62^{\circ}$
(B) $60^{\circ}$
(C) $59^{\circ}$
(D) $56^{\circ}$
39. 'ऑपरेशन फ्लड' (Operation Flood) किससे सम्बंधित था?
(A) आपदा प्रबंधन
(B) हरित क्रांति
(C) गुलाबी क्रांति
(D) श्वेत क्रांति
40. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की एक कृषि समस्या नहीं है?
(A) जुताई भूमि के एक छोटे आकार के भूखंड
(B) जैविक खेती को प्रोत्साहन
(C) सिंचाई सुविधाओं का अभाव
(D) भूमि की उर्वरता में गिरावट
41. फुटलूज उद्योगों (Foot Loose Industries) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(A) यह विभिन्न प्रकार के स्थानों पर स्थित हो सकता है
(B) वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं
(C) वे थोड़ी मात्रा में उत्पादन करते हैं
(D) ये उद्योग सामान्यतः प्रदूषण नहीं फैलाते हैं
42. कोरापुट खनन केंद्र निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) ओडिशा
43. भारतीय संविधान के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
(A) जवाहर लाल नेहरु
(B) सरदार पटेल
(C) महात्मा गाँधी
(D) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
44. निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक अधिकार नागरिकों को न्यायालय में जाने की अनुमति देता है, यदि उन्हें लगता है कि राज्य द्वारा उनके किसी मौलिक अधिकार का हनन किया गया है?
(A) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(B) समानता का अधिकार
(C) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(D) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
45. निम्नलिखित में से कौन सा पूंजीवादी अर्थ व्यवस्था का अवगुण है?
(A) उत्पादन की दक्षता और क्षमता में वृद्धि होना
(B) आर्थिक स्वतंत्रता
(C) एकाधिकार का उदय
(D) संसाधनों का सर्वोत्तम प्रयोग
46. चार प्रतिरोध $1\Omega$, $2\Omega$, $4\Omega$ और $4\Omega$ को सबसे कम प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए एक सर्किट में जोड़ा गया है। इसका परिणाम होगा:
(A) $0.5\,\Omega$
(B) $0.25\,\Omega$
(C) $1\,\Omega$
(D) $1.5\,\Omega$
47. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं:
(A) ड्रुमिका
(B) सिनेप्टिक क्लेप्ट
(C) एक्सान
(D) आवेग
48. उस कथन की पहचान करें जो कार्बन यौगिकों के लिए सत्य है:
a. वे कार्बन परमाणुओं की लंबी श्रृंखलाएँ बनाते हैं जो शाखा और वलय संरचनाओं में व्यवस्थित होते हैं।
b. वे विद्युत के अच्छे संवाहक होते हैं।
c. उनके गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं।
d. वे सह संयोजक बंधन बनाते हैं।
(A) केवल a और c
(B) केवल a और d
(C) केवल a, c और d
(D) केवल a, b और d
49. गणगौर पर्व समर्पित है:
(A) देवी लक्ष्मी
(B) देवी पार्वती
(C) भगवान राम
(D) भगवान कृष्ण
50. लच्छीराम किस लोक नाटक/कला से सम्बंधित है?
(A) जयपुरी खयाल
(B) हेला खयाल
(C) कूचामणी खयाल
(D) शेखावटी खयाल
51. निम्नलिखित में से कर्नाटक के किस शहर में लौह-इस्पात संयंत्र स्थित है?
(A) दुर्गापुर
(B) भद्रावती
(C) सलेम
(D) बर्नपुर
52. 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' (Tryst with Destiny) प्रसिद्ध भाषण किसने दिया?
(A) महात्मा गाँधी
(B) पं. जे.एल. नेहरु
(C) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(D) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
53. फोकल दूरी को परिवर्तित करने की नेत्र लेंस की क्षमता जिसमें विभिन्न स्थानों पर रखी वस्तुओं को देखा जा सकता है, कहलाती है:
(A) देखने की शक्ति
(B) समंजन क्षमता
(C) सामंजस्य शक्ति
(D) विनियमन शक्ति
54. सर्किट में लघु-सर्किटिंग (Short Circuiting) तब होता है जब:
(A) परिपथ में धारा का प्रवाह अचानक कम हो जाता है
(B) कई उपकरण एक ही सॉकेट से जुड़े होते हैं
(C) लाइव तार और न्यूट्रल तार एक दूसरे से सीधे संपर्क में आते हैं
(D) दो उपकरणों के न्यूट्रल तार गलती से एक दूसरे से जुड़ गए हों
55. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (भौतिक मात्रा) सूची-II (मापने की इकाई)
a. विद्युतधारा I. एम्पीयर · सेकंड
b. प्रतिरोधकता II. वोल्ट · एम्पीयर
c. शक्ति III. कुलाम/सेकंड
d. आवेश IV. वोल्ट/एम्पीयर
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
56. 1981 में इसरो (ISRO) द्वारा प्रक्षेपित किया गया प्रथम भूस्थैतिक उपग्रह कौन सा था?
(A) INSAT-B
(B) आर्यभट्ट
(C) एप्पल (APPLE)
(D) जीसैट (GSAT)
57. वायुमंडल की ओजोन परत प्राकृतिक ढाल के रूप में ________ के विरुद्ध कार्य करती है।
(A) इंफ्रारेड विकिरण
(B) गामा विकिरण
(C) अल्ट्रावायलेट (पराबैंगनी) विकिरण
(D) एक्स रे
58. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: पशुओं का आहार वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए, जिसमें चारे की गुणवत्ता और मात्रा पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
कथन II: दूध की पैदावार मुख्य रूप से फॉर्म में रखे गए नस्लों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
(A) कथन I और II दोनों सत्य हैं
(B) कथन I और II दोनों असत्य हैं
(C) कथन I सत्य है किंतु कथन II असत्य है
(D) कथन I असत्य है किंतु कथन II सत्य है
59. निम्नलिखित में से कौन सा घटक आयु-लिंग पिरामिड में परिलक्षित नहीं होता है?
(A) जनसंख्या घनत्व
(B) प्रतिशत में महिला सदस्य
(C) प्रतिशत में पुरुष सदस्य
(D) प्रत्येक आयु वर्ग में पुरुषों और महिलाओं का प्रतिशत
60. $\text{CaO} + \text{H}_2\text{O} \rightarrow \text{Ca(OH)}_2 + \text{Heat}$

दिया गया रासायनिक समीकरण है:
a. एक दोहरी विस्थापन प्रतिक्रिया
b. एक संयोजन प्रतिक्रिया
c. एक विघटन प्रतिक्रिया
d. एक ऊष्माक्षेपी प्रतिक्रिया
(A) केवल a और c
(B) केवल b और d
(C) केवल b और c
(D) केवल a और d
61. एरीएटेड वाटर (सोडा पानी):
a. गैसों का मिश्रण है।
b. तरल घोल में गैस है।
c. गैस के घोल में तरल है।
d. विलेय के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड और विलायक के रूप में पानी।
e. विलायक के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड और विलेय के रूप में पानी।
(A) केवल c और d
(B) केवल b और d
(C) केवल a, c और d
(D) केवल b, d और e
62. निम्नलिखित में से कौन सी धातु चाकू से सरलतापूर्वक काटी जा सकती है?
(A) लिथियम
(B) मैग्नीशियम
(C) एल्यूमिनियम
(D) कॉपर
63. भारत के निम्नलिखित पत्तनों (बंदरगाह) को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर व्यवस्थित करें:
a. विशाखापत्तनम् b. पाराद्वीप c. तूतीकोरिन d. चेन्नई
(A) b, a, c, d
(B) a, b, d, c
(C) c, b, a, d
(D) b, a, d, c
64. भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है?
(A) एवरेस्ट पर्वत
(B) कंचनजंगा पर्वत
(C) नंदा देवी पर्वत
(D) अन्नपूर्णा पर्वत
65. किस बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हल्दिया बंदरगाह को एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था?
(A) चेन्नई
(B) पाराद्वीप
(C) कोलकाता
(D) तूतीकोरिन
66. डी.एन.ए. में कौन सा नाइट्रोजन क्षार मौजूद नहीं है?
(A) यूरासिल
(B) थाइमिन
(C) गुआनिन
(D) एडेनिन
67. मानव-प्रोटीन समृद्ध दूध देने वाली प्रथम ट्रांसजेनिक गाय का नाम था:
(A) डॉली
(B) रोजी
(C) एली लिली
(D) कामधेनु
68. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (ब्लड ग्रुप) सूची-II (प्लाज्मा में एंटीबॉडीज)
a. A I. Anti-A
b. B II. Anti-A, B
c. AB III. Anti-B
d. O IV. Nil
(A) a-I, b-IV, c-III, d-II
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-III, b-I, c-IV, d-II
69. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: सिन्धु सरस्वती सभ्यता नगर योजना हेतु प्रसिद्ध थी।
कथन II: उन्नत सिन्धु सरस्वती सभ्यता का विकास सिन्धुघाटी की सहायक नदियों और सरस्वती नदी क्षेत्र के किनारे हुआ था।
(A) कथन I और II दोनों सत्य हैं
(B) कथन I और II दोनों असत्य हैं
(C) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है
(D) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है
70. सन् 1800 ई में वह कौन व्यक्ति था जिसने आज के राजस्थान को 'राजपूताना' कहा?
(A) जार्ज थॉमस
(B) जेम्स टॉड
(C) जार्ज कलॉनी
(D) जेम्स् रिजु
71. साबुन और डिटरजेंट से संबंधित सत्य कथन की पहचान करें:
a. साबुन सल्फ्यूरिक एसिड की लंबी श्रृंखला के सोडियम या पोटेशियम लवण होते हैं।
b. जब साबुन के अणु पानी और गंदगी के संपर्क में आते हैं तो वे मिसेल्स बनाते हैं।
c. ये मिसेल्स पानी में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में सक्षम हैं।
d. साबुन कठोर जल में भी प्रभावकारी हैं।
e. कठोर जल में डिटरजेंट अप्रभावी रहता है।
(A) a, b और e
(B) b और e
(C) b और c
(D) a और d
72. निम्नलिखित में से कौन सी क्षारीय धातु नहीं है?
(A) लिथियम
(B) सोडियम
(C) पोटेशियम
(D) पारा
73. आकाश का नीला रंग किस परिघटना के कारण होता है?
(A) प्रकाश का फैलाव
(B) प्रकाश का प्रकीर्णन
(C) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(D) प्रकाश का प्रतिबिंब
74. 'इलाही एरा' कैलेंडर किसने जारी किया था?
(A) हुमायूँ
(B) शाहजहाँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
75. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत, पूर्व-पश्चिम गलियारा, इनमें से किन दो शहरों को जोड़ता है?
(A) इम्फाल-राजकोट
(B) इम्फाल-पोरबंदर
(C) राजकोट-सिलचर
(D) सिलचर-पोरबंदर
76. आर. टी. आई. (सूचना का अधिकार) विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति किस वर्ष मिली?
(A) जून 2005
(B) अप्रैल 2015
(C) जुलाई 1994
(D) जून 2000
77. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना किस वर्ष सम्पूर्ण भारतवर्ष में लागू हुई?
(A) 2014
(B) 2015
(C) 2016
(D) 2017
78. नई दिल्ली में 9वें एशियन खेल किस वर्ष आयोजित हुए?
(A) 1980
(B) 1981
(C) 1982
(D) 1983
79. निम्नलिखित में से कौन सा नगर भारत का प्रथम आर्द्र भूमि (वेटलैंड) नगर बना?
(A) शिलांग
(B) उदयपुर
(C) भोपाल
(D) इंदौर
80. किसानों पर 'चंवरी कर' किसने अधिरोपित किया था?
(A) गंगाराम
(B) हामिद हुसैन
(C) पृथ्वी सिंह
(D) राव कृष्णा सिंह
81. निम्नलिखित में से कौन सा औद्योगिक क्रांति का राजनीतिक परिणाम है?
(A) कुटीर उद्योग नष्ट हो गए।
(B) औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
(C) उत्पादन और वाणिज्य में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई।
(D) एक नवीन सामाजिक वर्ग का उदय हुआ।
82. 'उपरमाल पंच बोर्ड' का गठन किसके द्वारा किया गया था?
(A) राव कृष्णा सिंह
(B) राम मिलन लोहिया
(C) ब्रह्मदेव
(D) विजय सिंह पथिक
83. अहमदनगर का विलय मुगल साम्राज्य में ________ के शासन काल में हुआ।
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगज़ेब
84. अमृता देवी विश्नोई किसके लिए प्रसिद्ध है?
(A) महिला सशक्तिकरण के लिए
(B) ग्रामीण विकास के लिए
(C) खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए
(D) भगत आन्दोलन के लिए
85. तेजाजी का जन्म किस जिले में हुआ था?
(A) अजमेर
(B) नागौर
(C) सीकर
(D) जोधपुर
86. उस सुप्रसिद्ध 'मांड गायक' का नाम बताएं जिसने गीत 'केसरिया बालम आओ नि पधारो महारेदेश' को अमरत्व प्रदान किया।
(A) पीरु सिंह
(B) श्यामल दास
(C) गावरी देवी
(D) अल्लाह जिलाई बाई
87. मनुष्य की आँख में किस प्रकार का लेंस मौजूद होता है?
(A) उभयोत्तल
(B) उभयावतल
(C) समतलोत्तल
(D) समतलावतल
88. कोयले जलाने से कार्बन डाइऑक्साइड बनना एक प्रतिक्रिया है:
(A) अपचयन
(B) विस्थापन
(C) ऑक्सीकरण
(D) अपघटन
89. निम्न में से कौन से पोषक चक्र अवसादी (Sedimentary) प्रकार के होते हैं?
(A) कार्बन और सल्फर चक्र
(B) कार्बन और नाइट्रोजन चक्र
(C) फॉस्फोरस और कार्बन चक्र
(D) सल्फर और फॉस्फोरस चक्र
90. निम्न में से प्राथमिक उपभोक्ता के रूप में सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें:
(A) मछली, मेंढक, टिड्डा
(B) टिड्डा, हिरण, गन्ना तना भेदक
(C) गन्ना तना भेदक, मेंढक, बाघ
(D) सांप, मछली, पक्षी
91. निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक फोरेंसिक विज्ञान में पहचान के लिये उपयोगी है?
(A) आर.एन.ए. इंटरफेरेंस
(B) डी.एन.ए. फिंगरप्रिंटिंग
(C) ऑटोरेडियोग्राफी
(D) जीन थेरेपी
92. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (रोग) सूची-II (कारक जीव)
a. फाइलेरियासिस I. हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा
b. न्यूमोनिया II. प्लास्मोडियम
c. मलेरिया III. सालमोनेला
d. टाइफाइड IV. वुचेरेरिया
(A) a-I, b-III, c-II, d-IV
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
93. निम्नलिखित में से कौन, फैराडे के नियम का उपयोग करके यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है?
(A) इलेक्ट्रिक मोटर
(B) इलेक्ट्रिक जनरेटर
(C) बैटरी
(D) रेक्टफायर
94. जंग लगने के संबंध में गलत कथन की पहचान करें:
a. लोहे की रॉड पर पेंट का कोट जंग को रोकता है।
b. गेल्वेनाइज्ड वाटर पाइप आमतौर पर घरों में प्रयोग नहीं होते हैं।
c. जंग लगना एक भौतिक परिवर्तन है।
d. नमकीन पानी जंग की प्रक्रिया को तीव्र करता है।
(A) केवल a और d
(B) केवल a, b और d
(C) केवल a, b और c
(D) केवल b और c
95. सोडियम धातु ________ में भंडारित होती है:
(A) केरोसिन
(B) अल्कोहल
(C) पेट्रोल
(D) पानी
96. फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का राजा कौन था?
(A) लुई 16 वाँ
(B) लुई 18 वाँ
(C) लुई 19 वाँ
(D) लुई 20 वाँ
97. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम धर्मोपदेश कहाँ दिया था?
(A) गया
(B) कपिलवस्तु
(C) बोधगया
(D) सारनाथ
98. निम्नलिखित में से कौन सा एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है?
(A) सीमेंट उद्योग
(B) लौह-इस्पात उद्योग
(C) पैट्रो रसायन उद्योग
(D) चीनी उद्योग
99. निम्नलिखित में से कौन सा आग्नेय चट्टान का उदाहरण है?
(A) बलुआ पत्थर
(B) स्लेटी पत्थर
(C) ग्रेनाइट
(D) संगमरमर
100. प्रथम चरण में कौन सा जिला इंदिरा गाँधी नहर परियोजना का हिस्सा नहीं था?
(A) हनुमानगढ़
(B) गंगानगर
(C) बीकानेर
(D) जोधपुर
101. निम्नलिखित में से किसने शाही दरबार में सिजदा और पाइबोस की प्रथा आरम्भ की?
(A) इल्तुतमिश
(B) जलाल-उद-दीन-फिरोज़ खिलजी
(C) बलबन
(D) रज़िया सुल्तान
102. सिसोदिया राजपूतों का कौन सा किला गम्भीरी और बेराच (बेड़च) नदी के तट पर स्थित है?
(A) चितौड़गढ़ का किला
(B) तारागढ़ का किला
(C) भैंसरोड़गढ़ का किला
(D) माँडलगढ़ का किला
103. 'आनंद मठ' उपन्यास के लेखक कौन थे?
(A) बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
(B) वीर सावरकर
(C) लोकमान्य तिलक
(D) रंग बापूजी
104. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) ने निम्न में से किस जिले में एग्रोफूड पार्क विकसित किया है?
(A) जयपुर
(B) चुरू
(C) उदयपुर
(D) कोटा
105. लन्दन में 'इंडिया हाउस' के संस्थापक कौन थे?
(A) मदन लाल धींगरा
(B) बालकृष्ण हरि चापेकर
(C) श्यामजी कृष्ण वर्मा
(D) वी.डी. सावरकर
106. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है?
(A) हल्दिया बंदरगाह
(B) तूतीकोरिन बंदरगाह
(C) पाराद्वीप बंदरगाह
(D) कोची बंदरगाह
107. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य बांग्लादेश के साथ अपने राज्य की सीमा साझा नहीं करता है?
(A) असम
(B) मणिपुर
(C) त्रिपुरा
(D) मेघालय
108. डेटा 6, 16, 12, 4, 7, 35, 39 और 3 के माध्य (मीन) और माध्यिका (मिडियन) का अंतर ज्ञात करें:
(A) 0
(B) 4.25
(C) 5.75
(D) 9.75
109. एक कक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से एक कम है। यदि लड़कों और लड़कियों की संख्या का गुणनफल 272 है, तो कक्षा में लड़कियों की संख्या कितनी है?
(A) 15
(B) 14
(C) 16
(D) 17
110. कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम दल बदल विरोधी कानून से सम्बंधित है?
(A) 42वाँ संविधान संशोधन - 1976
(B) 44वाँ संविधान संशोधन - 1978
(C) 52वाँ संविधान संशोधन - 1985
(D) 64वाँ संविधान संशोधन - 1989
111. मौरीशस द्वीप कहाँ स्थित है?
(A) हिन्द महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) प्रशांत महासागर
(D) आर्कटिक महासागर
112. राजस्थान की शुष्क भूमि के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(A) शुष्क मृदा का रंग लाल से भूरे रंग तक होता है।
(B) शुष्क मृदा सामान्यतः संरचना से बलुई और प्रकृति से लवणीय होती है।
(C) इसमें नाइट्रोजन और ह्यूमस पर्याप्त मात्रा में होता है।
(D) ये मृदा अनुर्वर हैं क्योंकि इनमें ह्यूमस कम मात्रा में पाए जाते हैं।
113. निम्नलिखित नदियों को उत्तर से दक्षिण की तरफ व्यवस्थित करें:
a. गोदावरी b. कावेरी c. चम्बल d. नर्मदा
(A) c, a, b, d
(B) c, d, a, b
(C) c, a, d, b
(D) c, b, a, d
114. 'अणुव्रत आन्दोलन' के प्रणेता कौन थे?
(A) केशव चन्द्र सेन
(B) दयानंद सरस्वती
(C) विवेकानंद
(D) आचार्य तुलसी
115. वेदिका, अमालक, शिखर किससे सम्बंधित हैं?
(A) चित्रकारी (पेंटिंग्स)
(B) हवेली
(C) मंदिर
(D) किले
116. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: ब्रिटिश सरकार ने 1927 में सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जिसे साइमन कमीशन कहा गया।
कथन II: आयोग में सात सदस्य थे परन्तु उनमें से कोई भी भारतीय नहीं था।
(A) कथन I और II दोनों सत्य हैं
(B) कथन I और II दोनों असत्य हैं
(C) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है
(D) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है
117. सन् 2023 में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसका चयन हुआ था?
(A) प्रवीण सूद
(B) अमित अग्रवाल
(C) अजय बंगा
(D) जनार्दन प्रसाद
118. निम्नलिखित में से कौन सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए एक 'नोडल उद्योग' के रूप में कार्य करती है?
(A) चीनी मिल
(B) प्लास्टिक उद्योग
(C) पैट्रो रसायन उद्योग
(D) पेपर उद्योग
119. राजस्थान के निम्नलिखित तांबा खदान केन्द्रों को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर व्यवस्थित करें:
a. भीलवाड़ा b. उदयपुर c. अलवर d. खेतड़ी
(A) d, a, c, b
(B) d, c, a, b
(C) c, d, a, b
(D) c, a, b, d
120. जब एक विद्युत धारा प्रवाहित एल्यूमिनियम की छड़ को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो छड़ का विस्थापन सबसे अधिक तब होता है जब विद्युत् धारा की दिशा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा:
(A) के समानांतर होती है
(B) के समकोण पर होती है
(C) से 60° पर होती है
(D) से 90° से कम होती है
121. निम्नलिखित में से कौन सा ट्रांसजेनिक जीव का नतीजा नहीं है?
(A) टमाटर की फ्लेवर सेवर किस्म
(B) बीटी कॉटन
(C) गोल्डन राइस (सुनहरा चावल)
(D) पूसा स्वर्णिम (करन राय)
122. अमीबियासिस को ________ रोगों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
(A) प्रोटोजोअन
(B) फंगल
(C) बैक्टीरियल
(D) वायरल
123. मनुष्यों में लिंग निर्धारण ________ प्रकार के गुणसूत्र पर आधारित होता है।
(A) XY
(B) XX
(C) XO
(D) YO
124. DNA से प्रोटीन बनने की सही प्रक्रिया की पहचान करें:
$\text{DNA} \xrightarrow{(a)} \text{mRNA} \xrightarrow{(b)} \text{Protein}$
(A) a: ट्रांसलेशन b: ट्रांस्क्रिप्शन
(B) a: ट्रांस्क्रिप्शन b: ट्रांसलेशन
(C) a: रेप्लिकेशन b: ट्रांस्क्रिप्शन
(D) a: रेप्लिकेशन b: ट्रांसलेशन
125. हिमालय के किस भाग में 'करेवा' भू आकृति मिलती है?
(A) पूर्वी हिमालय
(B) कश्मीर हिमालय
(C) उत्तर पूर्वी हिमालय
(D) हिमाचल-उत्तराखंड हिमालय
126. निम्नलिखित में से कौन सा वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान में स्थित है?
(A) रामगढ़ विषधारी
(B) गोविन्द
(C) चिन्नार
(D) पेरियार
127. आइज़ोल राजधानी है:
(A) मिजोरम की
(B) त्रिपुरा की
(C) मणिपुर की
(D) नागालैंड की
128. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (N.S.C.) किस वर्ष में संकल्प के साथ स्थापित हुआ था?
(A) 2004
(B) 2005
(C) 2008
(D) 2009
129. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (लोक कला) सूची-II (सामग्री)
a. पाने I. लकड़ी
b. फड़ II. दीवार और फर्श
c. मांडना III. कपड़ा
d. कावड़ IV. कागज
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
130. थेवा कला राजस्थान के किस स्थान से सम्बंधित है?
(A) उदयपुर
(B) झालावाड़
(C) चुरू
(D) प्रतापगढ़
131. संयुक्तराष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
(A) 1944
(B) 1945
(C) 1947
(D) 1948
132. लोक कथाओं के संग्रह 'बातां री फुलवारी' के लेखक कौन थे?
(A) बीरबल सिंह
(B) विजयदान देथा
(C) कन्हैया लाल सेठिया
(D) गावरी देवी
133. सार्क (SAARC) का सचिवालय कहाँ पर स्थित है?
(A) नई दिल्ली (भारत)
(B) थिम्पू (भूटान)
(C) काठमांडू (नेपाल)
(D) ढाका (बांग्लादेश)
134. 'NATO' का पूरा नाम (फुल फॉर्म) है:
(A) नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन
(B) न्यू अटलांटिक ट्रीटी ऑफिस
(C) न्यू अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाईजेशन
(D) नॉर्थ एशियन ट्रीटी आर्गेनाईजेशन
135. राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्य रूपों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(A) घुड़ला नृत्य केवल महिलाओं के द्वारा किया जाता है।
(B) बम नृत्य अलवर और भरतपुर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध नृत्य है।
(C) वर्ष 2022 में यूनेस्को ने वालर नृत्य शैली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था।
(D) जसनाथी पंथ का अग्नि नृत्य रूप बीकानेर के कतरियासर गाँव में उत्पन्न हुआ।
136. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I (विटामिन) सूची-II (उपयोग)
a. विटामिन A I. हड्डियों के लिए कैल्शियम के प्रयोग में सहायता
b. विटामिन C II. ब्लड क्लोटिंग
c. विटामिन D III. नेत्रों को स्वस्थ रखता है
d. विटामिन K IV. रोगों के विरुद्ध शरीर की सहायता
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-III, b-IV, c-II, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-IV, b-III, c-II, d-I
137. जैसा कि मेंडल द्वारा अध्ययन किया गया है, निम्नलिखित में से कौन सा बागान की मटर का प्रमुख गुण नहीं है?
(A) पूरी/फूली हुई फली
(B) अंतिम पुष्प स्थिति
(C) पीले बीज का रंग
(D) हरी फली का रंग
138. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: एकल कोशिका प्रोटीन, पशु और पौधों के पोषण के लिए प्रोटीन का एक वैकल्पिक स्रोत है।
कथन II: स्पिरुलिना एकल कोशिका प्रोटीन में से एक है जो प्रोटीन, खनिज और विटामिन आदि के समृद्ध स्रोत के रूप में कार्य कर सकता है, परंतु इसकी वृद्धि पर्यावरण प्रदूषण में वृद्धि करती है।
(A) कथन I और II दोनों सत्य हैं
(B) कथन I और II दोनों असत्य हैं
(C) कथन I सत्य है किंतु कथन II असत्य है
(D) कथन I असत्य है किंतु कथन II सत्य है
139. प्रोपेनॉल है:
(A) अल्केन
(B) अल्काइन
(C) अल्डेहाइड
(D) अल्कोहल
140. दीर्घ दृष्टि दोष (हाइपरमेट्रोपिक) वाले नेत्र के लिए सही नहीं है:
(A) नेत्र का निकटतम बिंदु सामान्य निकटतम बिंदु (25 से.मी.) से अधिक दूर है।
(B) उपयुक्त क्षमता के उत्तल लैंस का उपयोग कर दोष को ठीक किया जा सकता है।
(C) प्रकाश किरणें रेटिना के सम्मुख केंद्रित होती हैं।
(D) व्यक्ति आस-पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है।
141. निम्न में से किस किले के बारे में कहा गया है कि यह एक आरमड़ (बख्तर बंद) किला है?
(A) सिवाना
(B) तारागढ़
(C) नाहरगढ़
(D) रणथम्भौर
142. हवा महल का निर्माण किसने करवाया?
(A) सवाई प्रताप सिंह
(B) सवाई जय सिंह
(C) राजा मान सिंह
(D) राजा भाटी
143. किस मुगल बादशाह के दरबार में कैप्टेन हौकिंस और सर थॉमस रो ने दौरा किया?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहां
(D) हुमायूँ
144. मौर्यकालीन प्रशासनिक प्रणाली में राजस्व वसूली का प्रभारी जो आय का लेखा रखता था, कौन था?
(A) लुनाध्यक्ष
(B) पुरोहित
(C) सन्निधाता
(D) समाहर्ता
145. मल्ल महाजनपद की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी थी?
(A) राजपुर/हटक
(B) विदेह और मिथिला
(C) कौशाम्बी
(D) कुशावटी (कुशिनारा)
146. जैन के प्रथम तीर्थांकर कौन थे?
(A) पद्मप्रभा
(B) पार्श्वनाथ
(C) ऋषभनाथ
(D) महावीर स्वामी
147. विडाल परीक्षण पुष्टि करता है:
(A) मलेरिया
(B) टाइफाइड बुखार
(C) एड्स (AIDS)
(D) डेंगू
148. किसी बिम्ब का वास्तविक तथा समान साइज़ का प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए बिम्ब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखा जाना चाहिए?
(A) लेंस के मुख्य फोकस पर
(B) फोकस दूरी के दोगुनी दूरी पर
(C) अनंत पर
(D) लेंस के प्राकाशिक केंद्र और उसके मुख्य फोकस के बीच
149. 'जस्टिस फॉर द जज: एन ऑटोबायोग्राफी' के लेखक कौन हैं?
(A) अमृत माथुर
(B) रंजन गोगोई
(C) संदीप साहू
(D) नमिता गोखले
150. निम्नलिखित में से कौन सा कथन मानव नेत्र की कार्यप्रणाली के बारे में सही नहीं है?
a. मानव आँख में प्रकाश कॉर्निया से प्रवेश करता है।
b. नेत्र लेंस एक अवतल लेंस होता है।
c. रेटिना पर प्रतिबिम्ब उल्टा बनता है।
d. आँख की पुतली (Pupil) प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करती है।
(A) केवल a और c
(B) केवल b
(C) केवल b और d
(D) केवल a और b

Latest Updates